इसला न्यूज़ बुलेटिन
(सर्वेयरों का सबसे विश्वसनीय और नंबर १ बुलेटिन)
loyalsurveyor@gmail.com भोपाल | शुक्रवार | 12.07.2024 मूल्य: मुफ्त 94253 02626
समाचार विदेश से –
- इज़राइल और हमास के बीच जंग अभी भी जारी |
- रूस द्वारा यूक्रेन पर ताजे हमले |
- भारत के प्रधानमंत्री को रूस का सर्वोच्च सम्मान |
- फ्रांस त्रिशंकु सरकार की ओर |
- ब्रिटेन में लेबर पार्टी की जोरदार जीत |
- ईरान में उदारवादी पेजेशिकियान राष्ट्रपति चुने गए |
समाचार देश से –
- भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप जीता |
- जम्मू में आतंकी फिर सक्रिय |
- मशहूर फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ सांसद श्री शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म अभिनेत्री बेटी सोनाक्षी की जहीर इकबाल से शादी / निकाह के दौरान झूमते देखे गए |
- इंडिया अलायंस जोश से भरपूर | राहुल गांधी एलओपी चुने गए |
- फिल्म “कालकि” को अच्छी सफलता |
समाचार इसला से –
इसला से विगत कुछ माह से काफी खबरें आ रही हैं, अच्छी हैं या बुरी आप पाठक समझें | सबसे पहले तो इसला से तख्ता-पलट की खबर आई | राजतिलक ललित का हुआ था फिर रातों रात ऋषि का हो गया | तिलक भी बड़े होशियार होते हैं उन्हें तो युगों से राजाओं, ऋषियों का माथा चूमने की आदत है | अब ऋषि उस युग के हों या इस युग के,आश्रम में हों या सत्ता में क्या फर्क पड़ता है |
सत्ता में हुये परिवर्तन के साथ नई सरकार के जयकारे लगने लगे थे क्योंकि सत्ता में आने वाला,आने से पहले भी और आने के बाद से ही बड़े ही लुभावने वादे और बयान देता है जैसे अब सब सदस्यों के खाते में समान संख्या में सर्वे जॉब आएंगे खटा खट | आम सदस्य हर सत्ता परिवर्तन पर ऐसा खुश होता है जैसे उसे सुख सुविधाओं का सागर मिलने वाला हो | इसला भी भारत में ही स्थित एक संस्था है इसके सदस्य भी आम जनता की तरह सरकार से मिलने वाली मुफ्त की रेवड़ियाँ का इंतजार करते हैं,काम कोई नहीं करना चाहता | और वो सदस्य भी जो न मीटिंगों में शामिल होते हैं, न सब्स्क्रिप्शन समय से भरते हैं और न ही इसला के चुनावों में अपने वोटिंग अधिकार का उपयोग करते हैं,इसला पर उँगली उठाने में पीछे नहीं रहते और उम्मीदें पूरी रखते हैं |
इसला की राजनीति और भारतीय राजनीति में कोई फर्क नहीं रह गया | चुनाव पूर्व गठबंधन एनडीए के साथ हो पर सत्ता के लिए महाअघाडी बना लो | या चुनाव पूर्व एनडीए से गठबंधन करके सरकार बना लो फिर अलग होकर लालटेन के साथ सरकार बना लो | नितीश कुमार उधर भी है इधर भी |
इसला के नेताओं की गिरती नैतिकता को देख कर एक वरिष्ठ सर्वेयर्स का कहना है की अब शायद सर्वे करके कमाने में वो मजा नहीं रहा जो इसला की सत्ता में है और वैसे एक चर्चा यह भी है की इसला डूबता जहाज है इसमें से जो,जो ले भगे उसकी किस्मत |
लगभग दो साल पहले कुछ बढ़ी हुयी सर्वे फी की खुशी बढ़ाए गए सब्स्क्रिशन ने खत्म कर दी | प्रोफेशन में नए आए सदस्यों के लिए तो यह रकम कुछ ज्यादा हो सकती है पर आँसू उनके भी नहीं थम रहे हैं जो अब दादा नाना बन चुके हैं और कहते हैं की अब तो वो प्रोफेशन में टाइम पास के लिए हैं | और इसी “टाइम पास” वाली मानसिकता के साथ इस प्रोफेशन में बने रहने वालों ने इस प्रोफेशन को आज इस कगार पर ला दिया है | और अधेड़ों का रोना भी जायज ही है वो भी पी-पी कर कोस रहें हैं क्योंकि एक या डेढ़ बोतल का नुकसान तो हो ही गया | सर्वे प्रोफेशन को पलीता लगाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले कई वरिष्ठ सर्वेयर्स यह भी कहते पाये जाते हैं कि हमने तो बड़े मजे किया हमारा समय तो अच्छा निकल गया अब हमें क्या करना ? इस बात से व्यथित युवा सर्वेयर्स यह कहते हैं कि जब कुछ करना था तब नहीं किया तो अब करोगे भी क्या |
उधर कुछ शहरों में ई.ओ.आई. ने सर्वेयरों को नुकसान पहुंचाया हैं ऐसी खबरें हैं पर कुछ इलाकों में अभी इस बीमारी ने पाँव पूरी तरह नहीं फैलाये हैं | तो कुछ तो खुश हैं और अपने कार्यों में मशगूल हैं इस बात से बेफिक्र कि यह बीमारी कभी भी उनको भी चपेट में ले सकती है और मजेदार बात तो यह है कि अपना भय दूर करने के लिए सर्वेयर्स यह कहते पाये जाते हैं कि जो सबका होगा वो अपना भी होगा |
ताजा खबरों में एक खबर यह भी चल रही है कि सम्राट अशोक ने भी इसला पर चढ़ाई कर दी है और इसला आगे किसकी होगी आगे पता चलेगा | इस बीच इसला में आपात काल लागू किए जाने की भी खबर है | वर्तमान काउंसिल ने कुछ सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी है और इसला की सभी जोन, चैप्टर ,यूनिट को निर्देश दिये हैं कि उपरोक्त सदस्यों के खिलाफ एनसीएलटी (असंबंधित) या अन्य संबन्धित संस्थाओं में कार्यवाही करने के लिए उन्हें अधिकृत किया जाए | यह काउंसिल की अज्ञानता और अहंकार को दर्शाता है | इस बीच कुछ पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर किए जाने के भी समाचार हैं |
धर्मग्रंथों से पता चलता है कि ऋषि मुनि हवन किया करते थे और उससे उठने वाले धूये से वातावरण शुद्ध होता था और असुर शक्ति दूर भागती थीं | इसला की सभाओं (ज़ूम मीटिंगों) में भी धुआँ उड़ता हुआ देखा गया हैं पर उससे होने वाले फायदे अभी ज्ञात नहीं हैं | वैसे इसला के अलावा राजनीतिक पार्टियों में मुख्यतः: शिवसेना प्रमुख ऐसा करते देखे जाते रहे |
उधर टाई अप प्रीमियम के सहारे अपनी दुकानें चलाने वाली सरकारी बीमा कंपनियाँ,बढ़ते आईसीएएआर और डीलरों के द्वारा की गई जीएसटी में धोखाधड़ी के चलते काफी हताश हैं और अच्छे और ईमानदार सर्वेयरों को हमेशा से हाशिये पर रखने वाली कंपनियाँ आज यह कहती नजर आ रहीं हैं कि पहले जो सर्वेयर्स डिस्प्युटस लाते थे उन्हें पसंद नहीं किया जाता था पर अब डिस्प्युटस लाने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि वो बीमा कंपनी के हित में काम कर रहा है | गीत की एक पंक्ति है न - सब कुछ लुटा के होश में आए तो क्या किया ? इन कंपनियों के सेवानिवृत्त अधिकारी भी वरिष्ठ सर्वेयरों की तरह यही कहते सुने जाते हैं कि हम तो अच्छे समय निकल गए |
अपने अनिश्चित भविष्य के लिए चिंतित, काम के बढ़ते दवाब से परेशान बीमा कंपनियाँ आजकल अपना सारा आक्रोश सर्वेयरों पर निकाल रहीं हैं | वो धुरंधर प्रोफेशनल सर्वेयर्स भी जो ईमानदार और अच्छे सर्वेयरों को समय के साथ चलने के मशविरे दिया करते थे आज बीमा कंपनियों को कोसते नज़र आते हैं | स्कूल जीवन में ही यह कहावत पढ़ा दी जाती है पर हम बड़े होते तक भूल जाते हैं – बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से होए |
चार्टर स्टेट्स
कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार इसला में यह सब जो हो रहा हैं यह शायद “चार्टर स्टेट्स” लेने की तैयारियां चल रहीं हैं | और यह आरोप प्रत्यारोप, गाली गलौच,एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर,सदस्यता समाप्ति,धमकियाँ यह सब चार्टर स्टेटस पाने की प्रक्रिया है | अगर यह खबर सही है तो सारे सदस्य नेताओं का साथ देंगे और लगभग सभी इस विद्या में पारंगत भी हैं जरूरत पड़ने पर जो अभी इस प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर पा रहे हैं वो भी सहयोग करते देखे जाएंगे क्योंकि बरसों से सभी सदस्य “चार्टर स्टेट्स” की बाट जोह रहें हैं |
सलाह
इसला में चल रही ताजा घटनाओं से इसला के सदस्यों के बीच शोकमय वातावरण हो गया है | इस तरह की गतिविधियों से संस्थाएं नहीं चला करतीं | इसला के नेताओं को इस बात को समझना होगा और स्वयं के स्वार्थ,अहंकार से परे नेतृत्व और प्रशासनिक गुणों को विकसित करना होगा और सारे फसाद खत्म कर इसला की लंबी उम्र के लिए प्रयास करना होगा | सदस्यों को भी अपने नेताओं को चुनते वक्त अपने संबंधों और अहंकार से परे एक अच्छे नेता का चुनाव करना होगा |
इसला के इन हालतों के लिए :
ताक में दुश्मन भी थे ,और दोस्त ए अज़ीज़ भी ..
पहले तीर किसने मारा , यह कहानी फिर कभी ..!
इसला न्यूज़ बुलेटिन में आज सिर्फ इतना ही | फिर मिलेंगे कुछ नयी खबरों के साथ शीघ्र ही |
इसला न्यूज़ बुलेटिन के लिए भोपाल से संवाददाता श्री संजय श्रीवास्तव |
Sanjay Shrivastava Insurance Surveyor & Loss Assessor - Fellow IBBI Regd. Valuer Chartered Engineer | Mobile: 9425302626, 9826078990 Email: loyals...@gmail.com MB-11, A Block, Mansarovar Complex, Near BJP Office Bhopal (M.P.), 462016 |
--Nirmal Tripathi is inviting you to a scheduled Zoom meeting.
Topic: TRUTH REGARDING RECENT MASTER CIRCULAR OF IRDAI & CURRENT SCENARIO OF OUR PROFESSION
Time: Jul 12, 2024 07:00 PM India
Join Zoom Meeting
https://us06web.zoom.us/j/88004244852?pwd=4HZzqChabO0UmjJ5BptuqL6F67f8nP.1
Meeting ID: 880 0424 4852
Passcode: 618342
Regards
AK Sinha
(Surveyor & Loss Assessor)
Mob No : 9415126714
email : aksin...@gmail.com
![]()
Please don't print this Email unless you really need to, this will preserve trees on planet earth
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "IIISLA TECHNICAL GROUP" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to iiisla-technical-...@googlegroups.com.
To view this discussion on the web visit https://groups.google.com/d/msgid/iiisla-technical-group/000301dad433%24325d5910%2497180b30%24%40gmail.com.