[inkeshaf alam] कैफ़ी आज़मी --ek ghazal

2 views
Skip to first unread message

inkeshaf alam

unread,
May 11, 2011, 4:06:36 AM5/11/11
to inkesha...@googlegroups.com
इतना तो ज़िन्दगी में किसी की खलल पड़े
हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े

जिस तर्ह हँस रहा हूँ मैं पी पी के गर्म अश्क
यूँ दूसरा हँसे तो कलेजा निकल पड़े


इक तुम कि तुम को फ़िक्रे-नशेबो-फ़राज़ है
इक हम कि चल पड़े तो बहरहाल चल पड़े


साकी सभी को है गम-ए-तिश्न: लबी मगर
मय है उसी की नाम पे जिसके उबल पडे


मुद्दत के बाद उसने की तो लुत्फ़ की निगाह
जी खुश तो हो गया मगर आँसू निकल पड़े


--
Posted By inkeshaf alam to inkeshaf alam at 5/11/2011 01:36:00 PM
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages