मुरैना नगरपालिका के अध्यक्ष पद हेतु सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में

2 views
Skip to first unread message

GWALIOR TIMES

unread,
Nov 30, 2009, 3:41:28 PM11/30/09
to INDIA NEWS GOOGLE

मुरैना नगरपालिका के अध्यक्ष पद हेतु सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में

मुरैना..नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए मुरैना नगर पालिका परिषद में आज 13 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापिसी के के पश्चात अध्यक्ष पद हेतु सात अभ्यार्थी चुनाव मैदान में शेष रह गये है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नाम वापसी के पश्चात मुरैना नगरपालिका में अध्यख पद के लिए कांग्रेस पद के लिए राजेश खटीक, भारतीय जनता पार्टी के लिये हरिप्रसाद खटीक, बहुजन समाज पार्टी के अमृतलाल टैगोर, समाजवादी पार्टी के लिये मुन्नालाल जाटव तथा निर्दयलीय प्रत्याशी भारत सैमिल,रामलखन माहौर और लोकमन महौर  के बीच मुकावलाहोगा। रिटर्निग आफीसर श्री एम.के. अग्रवाल, द्वारा सभी शेष रहे प्रत्याशियों को प्रतीयक आवंटन कर दिया गया है।

नगर पालिका पोरसा-

पोरसा- नगरपालिका पोरसा में आज 6 प्रत्याशियों द्वारानाम वापसी के पश्चात अध्यक्ष पद हेतु तीन प्रत्याशी कांग्रेस के  सुरेश जाटव, भारतीयजनतापार्टी के  बंशीलाल जाटव और बहुजन समाज पार्टी के मतादीन जाटव चुनाव मैदान में  रहे गये।

नगर पंचायत बानमोर-

नगर पंचायत बानमोर में एक प्रत्याश्याी द्वारा नाम वापस ले लिए जाने के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए पॉच प्रत्याशियों  बहुजन समाजपार्टी के कालीचरणजाटव, कांग्रेस के भगवान सिंह जाटव, भारतीय जानता पार्टी के रामहेत जाटव तथा निर्दलीय कमलराजे और विपति वाल्मीक के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

नगर पंचायत झुण्डपुरा -

नगर पंचायत झुण्डपुरा में एक प्रत्याशी द्वारानाम वापसी के  पश्चात अध्यक्षपद हेतु चार प्रत्याशी भारतीय जनतापार्टी की दौलीवाई रावत, कांग्रेस पार्टी से शर्मिला त्रिपाठी,बहुजन समाजपार्टी से सुनीता रामकुमतार रावत और निर्दलीय नीता देवी शर्मा चुनाव मैदान में शेष रह गयी है।

नगर पंचायत कैलारस -

नगर पंचायत कैलारस में चार प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस ले लिए जाने के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के धनश्याम धाकड़,स कांग्रेस के प्रहलाद यादव, माकपा के महेश प्रजापति, बहुजन पार्टी से रमेश कुशवाह, समाजवादी पार्टी के सुरेश जगा तथा निर्दलीय महेश चन्द्र शिवहरे, मुकेश मातादीन धाकड़, राजकमल लक्ष्मी दुबे और सुधर सिंह यादव चुनाव मैदान में शेष रहे गये है।

नगर पंचायत जौरा-

नगर पंचायत जौरा से आठ  प्रत्याशियों के द्वारा नाम वापसी के पश्चात अध्यक्ष पद के लिएआठ प्रत्याशियों बहुजन समाज पार्टी के उस्ताद अजमेरी खां, भारतीय जनता पार्टी के राजेशवर्मा ,कांग्रेस के सुरश रावत, समाज वादीपार्टी के खलील बफाती खां, निर्दलीय केदार सिंह पठारिया, देवेन्द्र सिंह राठौर मुन्ना शह और योगेन्द्र वर्मा के बीच चुनावी मुकावला होगा।

 

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages