सायबर पुलिस द्वारा 23 प्रकरणों में 32 लोग गिरफ्तार, देश का ‘बेस्ट सायबर कॉप ऑफ इंडिया’ अवार्ड मिला

6 views
Skip to first unread message

NATIONAL NOBLE YOUTH ACDEMY

unread,
Jan 10, 2012, 11:05:20 AM1/10/12
to india...@googlegroups.com
सायबर पुलिस द्वारा 23 प्रकरणों में 32 लोग गिरफ्तार, देश का बेस्ट सायबर कॉप ऑफ इंडियाअवार्ड मिला
Bhopal:Tuesday, January 10, 2012
राज्य सायबर पुलिस द्वारा वर्ष 2011-12 में 23 प्रकरणों में 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस वर्ष 63 प्रकरणों में एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्रवाई की गयी। प्रदेश में बढ़ते हुए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं विवेचना के लिए भोपाल में सायबर पुलिस का गठन किया गया है। जिसका कार्य-क्षेत्र सम्पूर्ण मध्यप्रदेश है।
राज्य सायबर पुलिस में विभिन्न जिलों की सूचना प्रौद्योगिकी आधारित शिकायतों को पंजीबद्ध कर उन पर जाँच कर कार्यवाही की जाती है। राज्य सायबर पुलिस को वर्ष 2011-12 में कुल 1326 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से 63 प्रकरणों में एफ.आई.आर. दर्ज की गयी। वर्ष 2011 में चर्चित रहे कोटक महिन्द्रा बैंक फ्रॉड प्रकरण में 17 लाख रूपये की धोखाधड़ी में शामिल 3 आरोपियों को 72 घण्टों में गिरफ्तार कर पूरी राशि बरामद कर ली गयी।
बेस्ट सायबर कॉप ऑफ इण्डिया
वर्ष 2011 में राज्य सायबर पुलिस द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित अपराधों की प्रभावी विवेचना करने पर देश का ‘‘ बेस्ट सायबर कॉप ऑफ इंडिया ’’ का अवार्ड दिया गया।
राज्य सायबर पुलिस द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित अपराधों से जन-सामान्य को जागरूक करने तथा अपनी समस्याएँ सीधे पुलिस तक पहुँचाने के लिए वेबपोर्टल की शुरूआत की जा रही है। इससे निकट भविष्य में जन-सामान्य सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करवाने के साथ ही जरूरी सूचनाएँ भी पुलिस को दे सकेंगे।
सायबर पुलिस द्वारा प्रदेश में विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज प्रकरणों में जिला पुलिस बल को सहायता देने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
राज्य सायबर पुलिस का उपकरणों से सुसज्जित भवन का निर्माण भी पूर्णता की ओर है।
 
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages