नक्सल प्रशिक्षण केन्द्र
लोकसभा
NEW DELHI 24th NOVEMBER 2009
गृह राज्य मंत्री श्री अजय माकन ने आज एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है जिससे यह प्रतीत हो कि नक्सलवादी और तमिल टाइगर कोई संयुक्त प्रशिक्षण केन्द्र चला रहे हैं। इस संबंध में कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। तथापि, आतंकवाद, शस्त्र तस्करी आदि से निटपने में विधि प्रवर्तन एजेंसियों के बीच वृहत सहयोग के मुद्दे को पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय विचार विमर्श के दौरान उठाया जाता है।