उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य
दिनांक 19-11-2009
चोरी गयी राम-जानकी की डेढ़ करोड़ रूपये मूल्य की मूर्ति बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद आजमगढ़
दिनांक 18.11.09 को थाना बिलरियागंज पर श्री ज्वाला प्रसाद पुत्र दुक्खू निवासी कस्बा बिलरियागंज, प्रबन्धक पुराना हनुमान मन्दिर बघइला ने सूचना दी कि बीती रात में अज्ञात चोरों द्वारा मन्दिर के शटर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर स्थापित पुरानी धातु की राम-जानकी की मूर्ति चोरी कर ली गयी। इस सूचना पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 913/09 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना थानाध्यक्ष बिलरियागंज द्वारा प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त लल्लू पुत्र मुस्तफा, निवासी नेउरी चौराहा, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर को कप्तानगंज चौराहे से दिनांक 18/19-11-09 की रात्रि में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से राम-जानकी की मूर्ति बरामद हुई। बरामद मूर्तियों की कीमत डेढ़ करोड़ रूपये है। विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. लल्लू पुत्र मुस्तफा निवासी नेउरी चौराहा, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर।
बरामदगी
· राम जानकी की मूर्ति
अवैध असलहों के तीन तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद
जनपद गाजीपुर
दिनांक 18-11-09 को थाना जंगीपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सूचना के आधार पर तीन अपराधी 1-हरिश्चन्द्र यादव, 2-जय प्रकाश यादव एवं 3-अमित सिंह को शेखपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास एक 32 बोर रिवाल्वर मेड इन यूएसए, एक 12 बोर तमंचा, दो जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अवैध चाकू बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वह अवैध असलहों की तस्करी करते है जो बिहार से लाकर गाजीपुर व आसपास के जनपदों में बेचने हैं । इस संबंध में थाना जंगीपुर पर मु0अ0सं0 1601 से 1603/09 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-हरिश्चन्द्र पुत्र राम अधार यादव निवासी करमापाली थाना खामपार जनपद देवरिया
2-जय प्रसाद यादव पुत्र शेषनाथ यादव निवासी मायापुर थाना खामपार जनपद देवरिया
3-अमित सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी जसुई थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया
बरामदगी
1-एक 32 बोर रिवाल्वर मेड इन यूएसए
2-एक तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर
3-एक चाकू
02 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
जनपद लखनऊ
दिनांक 18.11.09 को थाना काकोरी व एण्टी एक्टार्शन व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर दुबग्गा सीतापुर बाईपास जागर्स पार्क के पास पुलिस टीम द्वारा रोके जाने पर दोनों बदमाश बरी गॉव की तरफ भागे जिनका पीछा कर पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गये मोबाइल फोन, मोटर साईकिल, 2200/-रूपये नकद, 02तमंचे .315 बोर व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने लूट की कई घटनाओं को किया जाना स्वीकार किया है। इस संबंध में थाना काकोरी पर मु0अ0सं0 595/09 धारा 307/504 भादवि व निल/09 धारा 41/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रियाज खॉ पुत्र खलील खॉ निवासी छठामील के पास कमलानगर, थाना मडियॉव, जनपद लखनऊ।
2. गुलफाम उर्फ गुड्डू पुत्र नसरूद्दीन असलम निवासी रज्जबगंज तीन बन्दर के पीछे, थाना ठाकुरगंज, जनपद लखनऊ।
बरामदगी
· लूटे गये 04 मोबाईल फोन
· लूट में शामिल मोटर साइकिल नं. यूपी-32सीएस-4513
· लूटे गये 2200/- रूपये
· 02 अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस