The major attraction of investment in Homes 121 was the FNG Road/FNG
Expressway.
Are you aware FNG Road and FNG Expressway are two different projects?
FNG Road is a project of Noida Authority and FNG expressway is a
project of NHAI, The existing road which we can see near 122 is FNG
Road which is devloped by Noida authority. As far as FNG expressway is
concerned there is no progress at all.
Now this FNG Road is also limited to NG Road, Danik Jagran has a news
about this which has confused FNG Road with FNG Expressway :(
Any inputs???
Regards,
Ashutosh
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttarpradesh/4_1_6553654_1.html
एफएनजी रह न जाए सिर्फ एनजी
एफएनजी (फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद) एक्सप्रेस-वे को बनाने की योजना
प्राधिकरण ने काफी पहले बनाई थी। इसे पूरा होने में लगभग डेढ़ वर्ष का
समय लगेगा, लेकिन शायद एफएनजी अब सिर्फ एनजी (नोएडा-गाजियाबाद) एक्सप्रेस-
वे बनकर रह जाएगा। अब तक इस एक्सप्रेस-वे को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए
हरियाणा सरकार, फरीदाबाद नगर निगम और हुडा (हरियाणा अर्बन डवलपमेंट
अथॉर्टी) में किसी एक से भी वार्ता नहीं की गई है। इस एक्सप्रेस-वे का
अधिकतम हिस्सा नोएडा में है। गाजियाबाद को यह एक्सप्रेस-वे नोएडा के
छिजारसी के पास और फरीदाबाद से यह यमुना पर पुल बनने के बाद नोएडा के
दोस्तपुर मंगरौली गांव के पास जुड़ेगा।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यमुना पर पुल बनाकर इस एक्सप्रेस-वे को
नोएडा से फरीदाबाद को जोड़ने के लिए अब तक पुल बनाने के लिए किसी भी स्तर
पर कोई वार्ता नहीं हुई है। पुल बनने में लगभग डेढ़ से दो वर्ष का समय
लगेगा। वहीं नोएडा और गाजियाबाद से फरीदाबाद सीधे जुड़ जाएगा। इस पुल के
निर्माण में आने वाली लागत में से कुछ भाग को हरियाणा द्वारा वहन किया
जाएगा। अब तक कोई वार्ता न होने के कारण कोई भरोसा नहीं है कि हरियाणा
सरकार पुल बनाने और इसमें अपनी सहभागिता के लिए सहयोग करेगी या नहीं।
सूत्र बताते हैं कि अगर फरीदाबाद से इस एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के आसार
नहीं बनते हैं, तो भी यह सड़क नोएडा के लिए काफी लाभकारी होगी। नोएडा में
बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए नियोजन विभाग इस सड़क के निर्माण को
अपनी मंजूरी दे चुका है।
प्राधिकरण के डीसीईओ एनपी सिंह ने बताया कि नोएडा के क्षेत्र में जो सड़क
निर्माण का कार्य होना है, वह लगभग एक वर्ष में पूरा हो जाएगा। छिजारसी
से दोस्तपुर मंगरौली तक एक्सप्रेस-वे को ले जाने के लिए दो स्थानों पर
फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इनमें से एक डीएससी (दादरी-सूरजपुर-
छलैरा) मार्ग पर बनेगा और दूसरा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर।
दोनों फ्लाईओवर बनाने में लगभग डेढ़ वर्ष का समय लगेगा। छिजारसी में घनी
आबादी होने के कारण काम रुका हुआ था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से
वार्ता हो चुकी है। छिजारसी के बीच से गुजर रहे सिंचाई विभाग के बंधे को
अधिकतम चौड़ा करके सड़क बनाई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि डेढ़ वर्ष बाद
इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ने लगेंगे।
छिजारसी से सेक्टर 121 तक एफएनजी की चौड़ाई बढ़ा
नोएडा, संवाददाता : प्रस्तावित एफएनजी (फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद)
एक्सप्रेस-वे की छिजारसी से सेक्टर-121 तक चौड़ाई तीस से 45 मीटर कर दी
गई है। पांच किलोमीटर की सड़क के निर्माण में लगभग 35 करोड़ रुपये की
लागत आएगी।
नोएडा को गाजियाबाद व फरीदाबाद से सीधे जोड़ने के लिए प्रस्तावित एफएनजी
के निर्माण कार्य को प्राधिकरण कई हिस्सों में पूरा कर रहा है। सीसीडी
सिविल निर्माण खंड के क्षेत्र में जितना हिस्सा आ रहा है, वह खंड वहां
सड़क का निर्माण कर रहा है। कई जगह सड़क की चौड़ाई अतिक्रमण होने के कारण
कम कर दी गई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छिजारसी से सेक्टर-121 तक
सड़क की चौड़ाई 30 मीटर प्रस्तावित थी। यहां अतिक्रमण हटने के बाद चौड़ाई
बढ़ाई गई है। इसका निर्माण कार्य इस माह के अंत में शुरू किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एक्सप्रेस-वे पर तीन जगह फ्लाईओवर बनाए
जाएंगे। इनमें से दो नोएडा क्षेत्र में होंगे, जबकि एक यमुना नदी पर
नोएडा व फरीदाबाद के बीच बनेगा। हालांकि इसे लेकर अब तक किसी भी स्तर पर