समास उसे कहते हैं, जिसमें परस्पर संबंधित दो शब्दो होते हैं। इसमें पहला शब्द को पूर्वपद और दूसरे शब्द को उत्तर पद कहते हैं। समास शब्द को समस्त पद भी कहते हैं। शब्द प्रधानता के आधार पर अर्थात किसी समास शब्द में प्रथम शब्द की प्रधान है तो किसी में उत्तर शब्द की प्रधान है, किसी में दोनों शब्दों की प्रधान होते हैं, और किसी में दोनों शब्द प्रधान नहीं होते हैं। इसके आधार पर समास के प्रमुख रूप से चार भेद होते हैं। वे हैंः-
1.अव्ययीभाव समास
2.तत्पुरुष समास
3.द्वंद्व समास
4.बहुव्रीहि समास
1.अव्ययीभाव समासः-
जिसमें प्रथम शब्द प्रधान हैऔर वह अव्यय है, उसे अव्ययी भाव समास कहते हैं।
उदाः- प्रतिदिन, भरपेट, आजन्म, यथाशक्ति, जन्मजात, बीचोंबीच, घर-घर, बेईमान-आदि।
2.तत्पुरुष समासः-
जिसमें उत्तर शब्द प्रधान होते हैं, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।
उदाः-सूरकृत, राष्ट्रभाषा,राजकुमार-आदि