59 views
Skip to first unread message

BABU NAIK

unread,
Mar 17, 2020, 6:11:29 AM3/17/20
to hind...@googlegroups.com
वर्ण विचार (Phonology)

     वर्ण : उस छोटी से छोटी ध्वनि को वर्ण अथवा अक्षर कहा जाता है, जिसके टुकड़े न किये जा सकें; जैसे - अ, इ, प, द, ल, ऊ इत्यादि |  भाषा के निर्माण का मूल यही अक्षर हैं; क्योंकि अक्षरों से शब्द और शब्दों से वाक्य तथा वाक्यों से भाषा बनती है | इसको आप निम्न उदाहरण से समझ सकते हैं -

     राधिका नाचती है | यह एक वाक्य है जो कि भाषा का एक अंग है | इस वाक्य में तीन शब्द हैं - 'राधिका', 'नाचती' और 'है' | ये तीनों शब्द अनेक अक्षरों से मिलकर बने हैं | इनमें कौन कौन से अक्षर हैं, यहाँ बताया जा रहा है - 
राधिका =  र् + आ + ध् + इ + क् + आ
नाचती = न् + आ + च + त् + ई
है = ह् + ऐ

     वर्णों के प्रकार : वर्ण दो प्रकार के होते हैं - स्वर तथा व्यंजन | 

वर्णमाला
स्वर :
       अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ,
व्यञ्जन :
      • स्पर्श  व्यञ्जन  -
       क, ख, ग, घ, ङ
     च, छ, ज, झ, ज्ञ
     ट, ठ, ड, ढ, ण,
     त, थ, द, ध, न
     प, फ, ब, भ, म
     • अन्तःस्थ -
     य, र, ल, व
     • ऊष्म -
     श, ष, स, ह

     उपर्युक्त वर्णों के अतिरिक्त दो व्यञ्जन और भी हैं, जिनको वर्णमाला में स्थान नहीं दिया गया है, ये वर्ण हैं - ड़, ढ़ | वर्णमाला में इनको इसलिए सम्मिलित नहीं किया गया; क्योंकि ये ड और ढ वर्णों की ही ध्वनि में थोड़ा परिवर्तन करके बनाये गये हैं | अं और अ: को भी वर्णमाला में स्थान नहीं दिया गया है; क्योंकि ये भी अन्य वर्णों के परिवर्तित रूप ही हैं |
स्वरों के भेद :
     स्वरों के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं -
     (क) ह्रस्व अथवा मूल स्वर 
     (ख) दीर्घ अथवा सन्धि स्वर 
     (ग) प्लुत स्वर 

     (क) ह्रस्व अथवा मूल स्वर : जिन स्वरों को बोलने में बहुत थोड़ा समय लगता है, उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं | ये स्वर सदैव ही अपने मूल रूप में रहते हैं, अर्थात् इनमें कभी कोई स्वर अथवा व्यञ्जन नहीं मिलता, अपितु ये दूसरे स्वर अथवा व्यञ्जनों में मिल जाते हैं; अतः इन्हें मूल स्वर भी कहा जाता है | ये मूल स्वर चार हैं - अ, इ, उ, ऋ | 

     (ख) दीर्घ अथवा सन्धि स्वर : जिन स्वरों के ह्रस्व स्वरों से दोगुना समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं | ये सभी स्वर क्योंकि ह्रस्व स्वरों के योग द्वारा बनते हैं; अतः इन्हें सन्धि स्वर भी कहा जाता है | इन स्वरों की संख्या सात है - आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ | 

     (ग) प्लुत स्वर : जिन स्वरों को बोलने में ह्रस्व स्वर से तीन गुना समय लगता है, उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं | प्लुत स्वर के आगे ३ लिखा होता है | हिन्दी में इस स्वर का प्रयोग कहीं नहीं होता | 

व्यञ्जनों के भेद :
     व्यञ्जनों को उच्चारण की दृष्टि से तीन भागों में विभक्त किया जाता है -
     (क) स्पर्श व्यञ्जन (ख) अन्तःस्थ व्यञ्जन (ग) ऊष्म व्यञ्जन 

     (क) स्पर्श व्यञ्जन : जिन व्यञ्जनों का उच्चारण करते समय जीभ मुख के विभिन्न स्थानों का पूर्णरूपेण स्पर्श करती है, उन्हें स्पर्श व्यञ्जन कहते हैं | 'क' से लेकर 'म' तक के सभी २५ व्यञ्जन स्पर्श व्यञ्जन हैं | 

     (ख) अन्तःस्थ व्यञ्जन : जिन व्यञ्जनों का उच्चारण करते समय जीभ मुख के विभिन्न स्थानों को छूती तो अवश्य है, किन्तु पूर्णरूपेण स्पर्श नहीं करती है, उन्हें अन्तःस्थ व्यंजन कहते हैं | य, र, ल, व ये चार अन्तःस्थ व्यञ्जन हैं | 

     (ग) ऊष्म व्यञ्जन : जिन व्यञ्जनों का उच्चारण करते समय मुख से निकलने वाली वायु अत्यधिक घर्षण के कारण ऊष्म (गर्म) हो जाती है, उन्हें ऊष्म व्यञ्जन कहते हैं | श, ष, स, ह ये चार ऊष्म व्यञ्जन हैं | 

     ऊपर के चित्र में तीनों प्रकार के व्यञ्जनों को स्पष्ट रूप से समझाया गया है | इनके क्रम और विभाजन को नीचे दी गयी वर्णमाला में भी आप देख सकते हैं | 

वर्णों का उच्चारण-स्थान :
     वर्णमाला के समस्त वर्णों का उच्चारण मुख के जिन स्थानों की सहायता से किया जाता है उन स्थानों को उन वर्णों का उच्चारण स्थान कहा जाता है | सभी वर्णों के उच्चारण में मुख के कुल नौ अंगों का सहयोग लेना पड़ता है | किस वर्ण के उच्चारण में कौन सा अंग सहयोग करता है, इसी आधार पर उनका नामकरण भी कर दिया गया है | 

 वर्ण
 उच्चारण-स्थान
 नाम
 अ, आ, क, ख, ग, घ, अ:, ह
कण्ठ
कण्ठ्य
 इ, ई, च, छ, ज, झ, य, श
तालु
तालव्य
 ऋ, ट, ठ, ड, ढ, र, ष
मूर्धा
मूर्धन्य
 त, थ, द, ध, ल, स
दन्त
दन्त्य
 उ, ऊ, प, फ, ब, भ
ओष्ठ
ओष्ठ्य
 ङ, ञ, ण, न, म, अं
नासिक
नासिक्य
 ए, ऐ
कंठ-तालु
कण्ठतालव्य
 ओ, औ
कण्ठोष्ठ
कण्ठोष्ठ्य
 व
दन्तोष्ठ
दन्तोष्ठ्य

     संयुक्त व्यञ्जन : जब दो व्यञ्जन आपस में मिलते हैं तो उनकी आकृति में परिवर्तन हो जाता है | व्यञ्जनों के उसी परिवर्तित रूप को हम संयुक्त व्यञ्जन कहते हैं | कुछ मुख्य संयुक्त व्यञ्जनों को हम तालिका के रूप में दे रहे हैं |

क् + ष = क्ष 
ज् + ञ = ज्ञ 
त् + र = त्र
श् + र = श्र
द् + य = द्य
द् + व = द्व
क् + त = क्त
द् + ध = द्ध 

     सभी संयुक्त व्यञ्जनों में 'र' के संयोग (मेल) से बनने वाले संयुक्त अक्षरों का रूप परिवर्तन होता है, इसको आप नीचे उदाहरण से भली प्रकार से समझ सकते हैं | 

र् + म = र्म
प् + र = प्र
ह् + र = ह्र
ड् + र = ड्र
चर्म
प्रकाश
ह्रास
ड्रम
म् + र = म्र
द् + र = द्र
ट् + र = ट्र
स् + र = स्र
नम्र
द्रव्य
ट्रक
मिस्र

jagadish bh

unread,
Mar 17, 2020, 7:02:22 AM3/17/20
to hind...@googlegroups.com
Super

--
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
- https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to hindistf+u...@googlegroups.com.
To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAHqfiq46VJ39HFbo-RjQCjsnM5V34JAB_nizuSsdieEaLiALZQ%40mail.gmail.com.

shankar bhat

unread,
Mar 18, 2020, 1:37:16 AM3/18/20
to hind...@googlegroups.com
बहुत अच्छी जानकारी है 

shankar bhat

unread,
Mar 18, 2020, 1:38:39 AM3/18/20
to hind...@googlegroups.com
बहुत अच्छा है 

On Tue, Mar 17, 2020, 3:41 PM BABU NAIK <babu...@gmail.com> wrote:
--

Anuradha N

unread,
Mar 22, 2020, 10:32:08 AM3/22/20
to hind...@googlegroups.com
8 9 10 year plan

Jaya Kumara

unread,
Apr 5, 2020, 9:23:04 PM4/5/20
to hind...@googlegroups.com
बहुत खूब है। धन्यवाद। इस तरह अच्छा और नये नये जानकारी देते रहे।

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages