मेरी रोजीरोटी की भाषा है हिन्दी
*पुष्प की अभिलाषा* है हिन्दी
घोर निराशा में हो गर प्राणी
जीने की आशा है -------- हिन्दी !!
बच्चन की *मधुशाला* है हिन्दी
मीरा का गोपाला है ------ हिन्दी
है -- प्रसाद की *कामायनी*
अमृत रस प्याला है ---- - हिन्दी !!
रैदास का चंदन --पानी है ---हिन्दी
महादेवी के गीतों की रवानी है हिन्दी
है -- द्विवेदी का *अद्भुत आलाप*
प्रेमचंद की अनुपम कहानी है हिन्दी !!
गुप्त की *भारत भारती* ---हिन्दी
मिश्र की *त्रिकालसंध्या* आरती हिन्दी
बहता प्रसाद का यूँ *झरना*
*युगवाणी* पंत की पुकारती हिन्दी !!
सुभद्रा के *बिखरे मोती* हिन्दी
दिनकर की *रसवंती* बोती हिन्दी
नवीन की *उर्मिला* के गले में
तुलसी के पद ------पिरोती हिन्दी !!
एक अनुपम वरदान है हिन्दी
साहित़्य की जान है --- हिन्दी
यह *सुमन* है बड़ा *निराला*
*परिंदा* की *उड़ान* है हिन्दी ।
🌿🌸आज 10 जनवरी *विश्व हिंदी दिवस*🌸🌿
इस विशेष दिन पर सभी हिंदी प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं।