मित्रो,
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कनिष्ठ (और कुछ वरिष्ठ) अनुवादकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है जो यहाँ ऑनलाइन उपलब्ध है:
http://ssc.nic.in/SSC_WEBSITE_LATEST/notice/notice_pdf/JHT_2016_English_Notice_01042016.pdf
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख - 28 अप्रैल, 2016
परीक्षा की तारीख - 19 जून, 2016
आयु - 18 से 27 वर्ष
शैक्षिक योग्यता - हिंदी अथवा अंग्रेज़ी में एम ए + अनुवाद में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र अथवा दो वर्ष का अनुवाद अनुभव (शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत कई अन्य विकल्प भी हैं, कृपया विस्तृत विवरण के लिए उपर्युक्त विज्ञापन देखें)
कृपया यह विवरण अधिक से अधिक व्यक्तियों की जानकारी में लाएं जिससे सुयोग्य और अर्ह व्यक्ति इस अवसर का लाभ उठा सकें।