हिन्दी साहित्य

3,166 views
Skip to first unread message

Shreenivas Naik

unread,
Jun 25, 2017, 4:07:33 AM6/25/17
to hind...@googlegroups.com

हिन्दी साहित्य सम्बन्धी प्रश्नोत्तर:-
--------------------------------------------------------
1. भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौनसी भाषा बोली जाती है?— हिन्दी ( देवनागरी लिपि )
2. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है?— अनुच्छेद 343 ( 1 )
3. हिन्दी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?— 14 सितम्बर
4. मैथिली किस राज्य की भाषा है?— बिहार
5. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं?— मैथिलीशरण गुप्त
6. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है?— महादेवी वर्मा
7. हिन्दी विषय पर प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले कौन थे?— सुमित्रानंदन पंत
8. कलम का सिपाही किसे कहा जाता है?— मुंशी प्रेमचंद
9. साहित्यकार ‘अज्ञेय’ जी का पूरा नाम क्या है?— सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
10. हिन्दी का प्रथम पात्र कौन सा है?— उदंत मार्तण्ड
11. भारत में संस्कृत माँ है, हिन्दी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरूष के अनमोल वचन है?— डॉ. कामिल बुल्के
12. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है?— कालिदास को
13. मध्य प्रदेश के किस जिले को देश का प्रथम हिन्दी साक्षर जिला घोषित किया गया है?— नरसिंहपुर को
14. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था?— उर्वशी
15. देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?— आगरा
16. विश्व में सर्वाधिक भाषाएं किस देश में बोली जाती है?— भारत
17. संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता प्राप्त हैं?— 22 भाषाएं
18. हिन्दी की वर्णमाला में कितने स्वर व कितने सम स्वर हैं?— 11 स्वर व 33 सम स्वर
19. हिन्दी में आशुलिपि के जन्मदाता कौन हैं?— राधेलाल द्विवेदी
20. महादेवी वर्मा को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?— यामा
21. आधुनिक युग के चरण हैं?— रामधारी सिंह ‘दिनकर’
22. देवताओं की लिपि किसे कहा जाता है?— देवनागरी लिपि
23. हिन्दी भाषा का प्रथम महाकाव्य किसे कहा जाता है?— पृथ्वीराज रासो ( चन्दबरदाई की रचना )
24. हिन्दी गध के प्रतिष्ठापक ?— आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
25. हिन्दी खड़ी बोली के जन्मदाता?— भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
26. हिन्दी साहित्य में हालावाद के प्रवर्तक?— हरिवंशराय बच्चन
27. हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी?— इन्दुमती
28. हिन्दी के प्रथम कवि?— सिद्ध सरहपा ( 9वीं शताब्दी )
29. हिन्दी की प्रथम रचना?— श्रावकाचार ग्रंथ ( देवसेन वमत )
30. हिन्दी का प्रथम उपन्यास?— परीक्षा गुरू ( श्रीनिवास दास वमत )
31. हिन्दी की प्रथम पत्रिका?— संवाद कौमुदी
32. हिन्दी के सर्वप्रथम गीत लेखक?— विधापति
33. हिन्दी के सर्वप्रथम दैनिक समाचार-पत्र ?— सुधावर्षण
34. हिन्दी का प्रथम एकांकी?— एक घूँट
35. मैला आँचल उपन्यास के लेखक कौन हैं?— फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
36. हिन्दी साहित्य के इतिहास को कितने काल खण्डों में विभाजित किया गया है?— चार काल खण्डों में-आदिकाल या वीरगाथा काल, मध्यकाल या भकितकाल, उत्तर मध्यकाल या रीतिकाल, आधुनिक काल
37. अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्व विधालय की सथापना कहाँ की जा रही है?— भोपाल ( मध्य प्रदेश )
*******************
1. हिन्दी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?— 14 सितम्बर
2. भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया
है? → 4
3. भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूहहै? →इण्डो-आर्यन
4. भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह है? → चीनी-तिब्बती
5. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?→ किरात
6. 'जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥' इस दोहे के रचनाकार का नाम है?→ देवसेन
7. चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है?
।→ निषाद
9. 'एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।' यह पंक्ति किस भाषा की है?
।→ ब्रजभाषा
12. 'रानी केतकी की
कहानी' की भाषा को कहा जाता है?
।→ खड़ीबोली
13. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया?→ पिंगल भाषा
15. 'बाँगरू' बोली का किस बोली से निकट
सम्बन्ध है? → खड़ीबोली
2. भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा
बोली जाती है?→ महाराष्ट्र तथा गोवा
3. आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा
है? → तेलुगु
4.आचार्य हज़ारीप्रसाद द्विवेदी के
उस इतिहास ग्रंथ का नाम बतलाइए जिसमें मात्र
आदिकालीन हिन्दी साहित्य सम्बन्धी सामग्री
संग्रहीत है? → हिन्दी साहित्य का आदिकाल
5. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किन दो प्रमुख तथ्यों को ध्यान में रखकर 'हिन्दी साहित्य के इतिहास' के काल खण्डों का नामकरण किया है? → ग्रंथों की प्रचुरता एवं ग्रंथों
की प्रसिद्धि
6. इनमें किस इतिहासकार ने सर्वप्रथम
रीतिकालीन कवियों के सर्वाधिक
परिचयात्मक विवरण दिए हैं? →मिश्रबन्धु
7. 'हिन्दी साहित्य का अतीत: भाग-
एक' के लेखक का नाम है? →डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
8. प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया है? → कृष्णभक्ति शाखा
9. मनुष्यत्व की सामान्य भावना को आगे करके निम्न श्रेणी की जनता में आत्म- गौरव का भाव जगाने वाले सर्वश्रेष्ठ कवि थे? ।→कबीर
11. 'देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको।' ये पंक्तियाँ किस कवि द्वारा सृजित हैं? ।→नाभादास
12. 'भक्तमाल'' भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देता है, इसके रचयिता थे? ।→नाभादास
13. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में
अग्रणी भूमिका निभाई? →खड़ी
बोली
14.त्रिपुरा की राजभाषा है? →बांग्ला
15. 'हरिश्चन्द्री हिन्दी' शब्द का
प्रयोग किस इतिहासकार ने अपने इतिहास ग्रंथ में किया है? →रामचन्द्र शुक्ल
3.1. आँख की किरकिरी होने का अर्थ
है →अप्रिय लगना
2. लाल पीला होने का अर्थ है →क्रोध करना
3. 'नमक का दरोगा' कहानी के लेखक हैं ।→प्रेमचंद
4. इनमें किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है? ।→जयशंकर प्रसाद
9. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें
ज्योतिष का वर्णन किया गया है? →रामाज्ञा
प्रश्नावली
10. 'रामचरितमानस' में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता
मिली है? →भक्ति रस
11. सर्वप्रथम किस आलोचक ने अपने किस ग्रंथ में 'देव बड़े हैं कि बिहारी' विवाद को जन्म दिया? →मिश्रबंधु : हिन्दी नवरत्न
12. इनमें किस आलोचक ने अपना कौन सा आलोचना ग्रंथ लिखकर हिन्दी के स्नातकोत्तर कक्षाओं के पाठ्यक्रम में आलोचना के अभाव को पूरा करने का सर्वप्रथम सफल प्रयास किया था? ।→श्यामसुन्दर दास : साहित्यालोचन
13.आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने 'त्रिवेणी' में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं? →सूर, तुलसी, जायसी
14. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार इनमें एक ऐसा कवि है,
जिसका 'वियोग वर्णन, वियोग वर्णन के लिए ही है, परिस्थिति के अनुरोध से नहीं'? →कबीर
15. 'सुन्दर परम किसोर बयक्रम चंचल नयन बिसाल। कर मुरली सिर मोरपंख पीतांबर उर
बनमाल॥ ये पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं? ।→सूरदास
*******************
1.हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम
लेखक का नाम क्या है? → गार्सा द तासी
2. 'पद्मावत' किसकी रचना है? →मलिक मुहम्मद जायसी
3. 'बैताल पच्चीसी' के रचनाकार
हैं →सूरति मिश्र
4. 'लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ
असंख्य नचती।' पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस
रचना का अंश है? →कामायनी
5. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का
सर्वाधिक उपयोग किया है? →जयशंकर प्रसाद
6. व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक मिलता है?
।→अज्ञेय में
7. भारतेन्दु कृत 'भारत दुर्दशा' किस साहित्य रूप का हिस्सा है? →नाटक साहित्य
8. 'जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।' यह कथन 'गोदान' के किस
पात्र द्वारा कहा गया है? →महतो
9. 'पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है
दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप।' यह
कथन 'स्कन्दगुप्त' नाटक के किस पात्र का है? ।→देवसेना
10. 'दोहाकोश' के रचयिता हैं →सरहपा
11. 'प्रेमसागर' के रचनाकार हैं →लल्लू लालजी
12. 'यह युग (भारतेन्दु) बच्चे के समान हँसता-खेलता आया था,
जिसमें बच्चों की सी निश्छलता,
अक्खड़पन, सरलता और तन्मयता थी।' यह कथन किस आलोचक का है? →आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
13. मनुष्य से बड़ा है उसका अपना विश्वास और उसका ही रचा हुआ विधान। अपने विश्वास और विधान के सम्मुख ही मनुष्य विवशता अनुभव करता है और
स्वयं ही वह उसे बदल भी देता है॥'
यह कथन किस उपन्यासकार ने लिखा है? ।→हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
14. वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता
हैं? →सुभद्रा कुमारी चौहान
15. 'आँसू' (काव्य) के रचयिता हैं →जयशंकर प्रसाद
6.1. खड़ीबोली का
अरबी-फ़ारसीमय रूप है? →उर्दू भाषा
2. हिन्दी भाषा का पहला समाचार-पत्र 'उदंत
मार्तण्ड' किस सन् में प्रकाशित हुआ था? →1826
3. हिन्दी के किस समाचार-पत्र में
'खड़ीबोली' को
'मध्यदेशीय भाषा' कहा गया है? →बनारस अखबार
4. 'गाथा' (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता
है? →प्राकृत
5. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की
काव्य भाषा है? →देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात्
पुरानी हिन्दी
6. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य थे? →हेमचन्द्र
7. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ
है? →ब्राह्मी लिपि
8. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने
वाली भाषा है? →तेलुगु
9. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी
भाषाओं की जननी कहा जाता
है? →तमिल
10. किस भाषा को भारतीय आर्य भाषाओं
की जननी, भारतीय
आर्य संस्कृति का आधार, देवभाषा आदि नामों से जाना जाता
है? →संस्कृत
11. संस्कृत से सर्वांधिक प्रभावित द्रविड़ भाषा है? →तेलुगु
12. भाषा के सम्बन्ध में 'हिन्दी' शब्द का प्रयोग
सर्वप्रथम किसने किया? →अमीर ख़ुसरो
13. भारतीय संविधान में हिनीधि को कहा
गया है? →राजभाषा
14. राजभाषा आयोग के अध्यक्ष
थे? →बी.जी.खेर
15.उर्दू किस भाषा का शब्द है? →तुर्की
7.1. देश में एकमात्र किस राज्य की
राजभाषा अंग्रेज़ी है? →नागालैंड
2. बिहारी निम्नलिखित में से किस काल के कवि
थे? →रीति काल
3. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल कृत 'हिन्दी साहित्य का
इतिहास' की अधिकांश सामग्री
पुस्तकाकार प्रकाशन के पूर्व 'हिन्दी शब्द- सागर'
की भूमिका में छपी थी।
इस भूमिका में उसका शीर्षक
था? →हिन्दी साहित्य का विकास
4. अवधी भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य का
नाम है? →रामचरितमानस
5. "जिस कालखण्ड के भीतर किसी
विशेष ढंग की रचनाओं की प्रचुरता
दिखाई पड़ी है, वह एक अलग काल माना गया है और
उसका नामकरण उन्हीं रचनाओं के अनुसार किया गया
है" यह मान्यता किस इतिहासकार की है? →आचार्य
रामचन्द्र शुक्ल
6. केरल राज्य की राजकीय भाषा
है? →मलयालम
7. नागालैंड की राजकीय भाषा
है? →अंग्रेज़ी
8. हिन्दी को राजकीय भाषा
(कार्यालय की भाषा) कब घोषित किया गया? →26
जनवरी, 1965
9. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा
भारतीय संविधान की
आठवीं अनुसूची में नहीं
दी गई है? →अंग्रेज़ी
10. कौन-सी भाषा ऑस्ट्रिक समूह से सम्बन्धित
है? →खासी
11. निम्नलिखित भारतीय भाषाओं में कौन-
सी भाषा द्रविड़ भाषा की उत्पत्ति
नहीं है? →मराठी
12. निम्नलिखित में से किस देश में अधिकतम संख्या में भाषाएँ
बोली जाती हैं? →भारत
13. अंगेलखज़ी भाषा को भारत में शिक्षा के माध्यम से
आरंभ किया गया? →लॉर्ड मैकाले द्वारा
14. हिन्दी साहित्य के प्रारंभिक काल को
आचारयर शुकलत ने क्या कहा है? →वीरगाथा-काल
15. भारत की प्राचीन भाषा
है? →संस्कृत
9.1. हिन्दी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम क्या है? →उतण्ड मार्तण्ड
2. छायावाद के प्रवर्तक का नाम है- ।→जयशंकर प्रसाद
3. 'प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।' यह कथन किसका
है? →नन्द दुलारे बाजपेयी
4. पेवामचनदव के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? →मंगलसूत्र
5. रामधारी सिंह 'दिनकर' को
भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त
हुआ था- →'उर्वशी' पर
6. 'सुहाग के नूपुर' के रचयिता हैं- →अमृतलाल नागर
7. 'संस्कृति के चार अध्याय' किसकी रचना
है? →रामधारी सिंह 'दिनकर'
8. 'अशोक के फूल' (निबंध सग्रह) के रचनाकार हैं-
।→हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
9. 'झरना' (काव्य संग्रह) के रचयिता हैं- ।→जयशंकर प्रसाद
10. 'दुरित, दुःख, दैन्य न थे जब ज्ञात, अपरिचित जरा-मरण-भ्रू
पात।।' पंक्ति के रचनाकार हैं? →सुमित्रानंदन पंत
11. 'निराला के राम तुलसीदास के राम से भिन्न और भवभूति के राम के निकट हैं।' यह कथन किस हिन्दी आलोचक का है? →डॉ. रामविलास शर्मा
12. 'राम की शक्तिपूजा' में निराला की
इन दो कविताओं का सारतत्त्व समाहित है? ।→जागो फिर एक बार और तुलसीदास
13. 'भारत भारती' (काव्य) के रचनाकार हैं-
।→मैथिलीशरण गुप्त
14. 'मनुष्य के आचरण के प्रवर्तक भाव या मनोविकार ही होते हैं, बुद्धि नहीं।' यह कथन
है? →रामचन्द्र शुक्ल का
15. 'रस मीमांसा' रस-सिद्धांत से सम्बन्धित पुस्तक है, इस पुस्तक के लेखक हैं? ।→आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
10.1. 'परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई'। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं?
।→तुलसीदास
2. 'साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप'। इस
पंक्ति के रचयिता कौन हैं? →कबीर
3. 'अष्टछाप' के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? →सूरदास
4. भूषण किस रस के कवि हैं? →वीर रस
5. हिनीलस का आदि कवि किसे माना जाता
है? →स्वयंभू
6. उपन्यास और कहानी का मूल अन्तर है, उसका -
।→विषय निरूपण
7. हिनीलस पत्रिका 'कादम्बिनी' के
संपादक कौन हैं? →राजेन्द्र अवस्थी
8. रामधारी सिंह 'दिनकर' किस रस के कवि माने जाते
हैं? →वीर रस
9. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को कैसा कवि माना जाता
है? →क्रांतिकारी
10. 'चारु' शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा है-
।→चारुता
11.हिन्दी भाषा की बोलियों के आधार पर
छती्कसगढ़ी बोली है-
।→पूर्वी हिन्दी
12. 'घनिष्ठ' की शुद्ध उत्तरावस्था है- ।→घनिष्ठतर
13. निम्नलिखित में कौन सा एक उपन्यास जैनेन्द्र द्वारा रचित
है? →परख
14. 'कामायनी' किस प्रकार का ग्रंथ है? ।→महाकाव्य
15. 'गागर में सागर' भरने का कार्य किस कवि ने किया
है? →बिहारीलाल
Ø मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषाओं का स्थिति काल
रहा है→500 ई.पू. से 1000 ई.पू.
Ø 'प्राचीन देशभाषा' (पूर्व अपभ्रंश) को 'अपभ्रंश' तथा
परवर्ती अर्थात् अग्रसरीभूत अपभ्रंश को
'अवहट्ठ' किस भाषा वैज्ञानिक ने कहा है→सुनीतिकुमार
चटर्जी एवं सुकुमार सेन
Ø अर्द्धमागधी अपभ्रंश से इनमें से किस बोली का
विकास हुआ है→बंगाली
Ø कामताप्रसाद गुरु का हिन्दी व्याकरण विषयक ग्रंथ, जो
नागरी प्रचारिणी सभा, काशी से
प्रकाशित हुआ था, उसका नाम था→हिन्दी व्याकरण
Ø देवनागरी लिपि है→अक्षरात्मक
Ø विद्यापति की उस प्रमुख रचना का नाम बताइए, जिसमें 'अवहट्ठ'
भाषा का बहुतायत प्रयोग हुआ है→कीर्तिलता
Ø जॉर्ज ग्रियर्सन ने पश्चिमोत्तर समुदाय की भाषा को आधुनिक
भारतीय आर्यभाषाओं की किस उपशाखा में रखा
है→बाहरी उपशाखा
Ø उर्दू किस भाषा का मूल शब्द है→तुर्की भाषा
Ø 'साहित्य का इतिहास दर्शन' ग्रंथ के लेखक का नाम है→डॉ. नलिन विलोचन शर्मा
Ø जहाँ शब्दों, शब्दांशों या वाक्यांशों की आवृत्ति हो, किंतु उनके अर्थ
भिन्न हों, वहाँ निम्न में से कौन-साअलंकार है→यमक
Ø गिला' कहानी के लेखक का नाम है→प्रेमचन्द्र
Ø 'गंगावतरण' काव्य के रचयिता हैं→जगन्नाथदास रत्नाकर
Ø छायावादी कवियों ने जब आध्यात्मिक प्रेम को अपनी
कविताओं में व्यक्त किया तो ऐसी कविताओं को किस वाद के
अंतर्गत रखा गया है→रहस्यवाद
Ø गोवा की स्वीकृत राजभाषा है→कोंकणी
Ø 'ध्रुव स्वामिनी' नाटक के रचयिता हैं→जयशंकर प्रसाद
Ø 'परिवर्तन' नामक कविता सर्वप्रथम सुमित्रानन्दन पंत के किस कविता संग्रह में
संगृहीत हुई है→पल्लव
Ø भिखारीदास की रचना का नाम है→काव्य निर्णय
Ø उन्नीसवीं सदी की
साहित्य- सर्जना का मूल हेतु है→पराधीनता का बोध
Ø 'यह प्रेम को पंथ कराल महा तरवारि की धार पै धावनो है', नामक
पंक्ति किस कवि द्वारा सृजित है→बोधा
Ø आचार्य केशवदास को 'कठिन काव्य का प्रेत' किस आलोचक ने कहा
है→आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
Ø भक्तिकाल का एक कवि अवतारवाद और मूर्तिपूजा का विरोधी है.
इसके बावज़ूद वह हिन्दुओं के जन्म-मृत्यु सम्बन्धी सिद्धांत
को मानता है, ऐसा रचनाकार है→कबीर
Ø प्रथम सूफ़ी प्रेमाख्यानक काव्य के रचयिता हैं→मुल्ला दाऊद
Ø भक्तिकालीन कवियों में एक ऐसा ख्यातिलब्ध रचनाकार है जो अपने
काव्य में लोकव्यापी प्रभाव वाले कर्म और
लोकव्यापिनी दशाओं के वर्णन में माहिर है। ऐसे रचनाकार का नाम
है→तुलसीदास
Ø 'जायसी -ग्रंथावली' के सम्पादक का नाम
है→रामचन्द्र शुक्ल
Ø दोहा छन्द में श्रृंगारी रचना प्रस्तुत करने वालों
में हिन्दी के सर्वाधिक ख्यातिलब्ध कवि
हैं→बिहारी
Ø 'कंचन तन धन बरन बर रहयौ रंग मिलि रंग। जानी जाति सुबास
ही केसरि लाई अंग॥' उपर्युक्त पंक्तियाँ किसकी
हैं?→ बिहारी
Ø जलप्लावन भारतीय इतिहास की ऐसी
प्राचीन घटना है जिसको आधार बनाकर छायावादी
युग में एक महाकाव्य लिखा गया है। उसका नाम है→कामायनी
Ø शब्दार्थों सहित काव्यम् यह उक्ति किसकी है→भामह
Ø ढ़ाई आखर प्रेम के, पढ़ै सो पंडित होय॥ प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता
हैं→कबीर दास
Ø चौपाई के प्रत्येक चरण में मात्राएँ होती हैं→16
Ø 'संदेश रासक' के रचयिता हैं→अब्दुल रहमान
Ø 'साखी' के रचयिता हैं→कबीरदास
Ø लोगहिं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तौ मेरे कवित्त बनावत॥ प्रस्तुत पंक्ति के
रचयिता हैं→घनानन्द
Ø बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है, यह कथन किसका है→रामचन्द्र शुक्ल
Ø रामभक्त कवि नहीं हैं→नरोत्तमदास
Ø जीवन में हास्य का महत्त्व इसलिए है कि, वह
जीवन को→सरस बनाता है
Ø श्रृंगार रस का स्थायी भाव है→रति
Ø रहीम द्वारा लिखित इन पंक्तियों में 'बड़े' शब्द का प्रयोग जिस रूप
में हुआ है, वह है-
Ø बड़े बड़ाई ना करें, बड़े न बोलें बोल।
Ø रहिमन हीरा कब कहै, लाख टका मेरो मोल॥→ संज्ञा
Ø किस रस का संचारी भाव उग्रता, गर्व, हर्ष आदि
है→वीर
Ø कबीरदास की भाषा थी→सधुक्कड़ी
Ø "रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून" में कौन-
सा अलंकार है→श्लेष
Ø 'कितने पाकिस्तान' नामक उपन्यास के लेखक हैं→कमलेश्वर
Ø राजेन्द्र कुमार द्वारा सम्पादित पुस्तक 'आलोचना का विवेक' किस विधा से संबंधित
है→आलोचना
Ø 'भ्रमरगीत' के रचयिता हैं→सूरदास
Ø 'ईदगाह' कहानी के रचनाकार हैं→प्रेमचंद
Ø कवि कालिदास की 'अभिज्ञान शाकुंतलम'
का हिन्दी अनुवाद किसने किया→राजा लक्ष्मण सिंह
Ø 'यह काम मैं आप कर लूँगा', पंक्तियों में 'आप' है→निजवाचक सर्वनाम
Ø निम्नलिखित में से कौन-सा स्त्रीलिंग में प्रयुक्त होता है→ऋतु
Ø 'तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए' में कौन-सा अलंकार है→अनुप्रास
अलंकार
Ø उपर्युक्त पंक्तियों में रस है-
Ø 'राग है कि, रूप है कि
Ø रस है कि, जस है कि
Ø तन है कि, मन है कि
Ø प्राण है कि, प्यारी है'→अद्भुत
Ø मुग़ल काल में किस भाषा को रेख्यां कहा गया है→उर्दू
Ø मुग़ल काल की राजकीय भाषा
थी→उर्दू
Ø हिन्दी भाषा बोलने वाले भारतीयों का प्रतिशत लगभग
है→40 प्रतिशत
Ø दक्षिण भारत में हिन्दी भाषा के क्षेत्र में किसने प्रचार-प्रसार
किया→सी. राजगोपालाचारी
Ø हिन्दी के पश्चात भारत की दूसरी
सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है→बांग्ला
Ø दक्षिण भारत की सर्वाधिक प्राचीन भाषा है→तमिल
Ø भारत की किस भाषा को 'इटालियन ऑफ़ द ईस्ट' कहा जाता
है→तेलुगु
Ø गंगा छवि वर्णन' कविता के रचनाकार हैं→भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
Ø 'अनामदास का पौधा' उपन्यास के रचयिता हैं→हज़ारी प्रसाद
द्विवेदी
Ø 'वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे' के रचयिता
हैं→मैथिलीशरण गुप्त
Ø कौन-सी भाषा देवभाषा है→संस्कृत
Ø चोल शासकों की भाषा क्या थी→तमिल
Ø निम्नलिखित में से कौन-सी भाषाएँ हाल ही में
प्राचीन भाषाएँ घोषित की गई
है→कन्नड़ एवं तेलुगु
Ø भारत की तीसरी सर्वाधिक
बोली जाने वाली भाषा है→तेलुगु
Ø निम्नलिखित में से किसमें तमिल एक प्रमुख भाषा है→सिंगापुर
Ø आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने रीतिकाल को 'श्रृंगारकाल' नाम
दिया, लेकिन उन्होंने इस पर जो ग्रंथ लिखा, उसका नाम 'हिन्दी का
श्रृंगारकाल' नहीं है, बल्कि उसका नाम है→हिन्दी
साहित्य का अतीत, भाग -2
Ø 'भारत मित्र' पत्र (जो कलकत्ता से सन् 1934 में प्रकाशित हुआ था) के एक
सम्पादक थे→रुद्रदत्त शर्मा
Ø 'मेवाड़ की पन्ना' नामक धाय के अलौकिक त्याग का ऐतिहासिक वृत्त
लेकर 'राजमुकुट' नाटक की रचना की गई
थी, इस नाटक के लेखक का नाम है→गोविंद बल्लभ पंत
Ø डॉ. कृष्ण शंकर शुक्ल ने आचार्य केशवदास पर एक
समीक्षात्मक पुस्तक लिखी थी,
उस पुस्तक का नाम है?→ केशव की काव्यकला
Ø 'आत्मनिर्भरता' निबंध के रचनाकार हैं→बालकृष्ण भट्ट
Ø 'समांतर कहानी' के प्रवर्तक कौन थे→कमलेश्वर
Ø 'श्रद्धा' किस कृति की नायिका हैं→कामायनी
Ø 'तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहिं न पान'। इस पंक्ति के रचयिता
हैं→रहीम
Ø 'तरनि-तनूजा-तट तमाल तरुवर बहु छाए'। इस पंक्ति के रचयिता हैं→भारतेन्दु
हरिश्चन्द्र
Ø भूषण की कविता का प्रधान स्वर है→प्रशस्तिपरक
Ø भक्तिकाल की रामाश्रयी शाखा के निम्नलिखित में से
कौन-से कवि हैं→तुलसीदास
Ø भक्तिकाल में एक ऐसा कवि हुआ, जिसने अपने भाव व्यक्त करने के
लिए उर्दू, फ़ारसी, खड़ीबोली आदि
के शब्दों का मुक्त उपयोग किया है?→ कबीर
Ø हिन्दी के प्रथम गद्यकार हैं→लल्लूलाल
Ø 'राग दरबारी' उपन्यास के रचयिता हैं→श्रीलाल
शुक्ल
Ø 'पूस की रात' कहानी के रचनाकार हैं→प्रेमचन्द
Ø 'पंच परमेश्वर' के लेखक हैं→प्रेमचन्द
Ø 'तोड़ती पत्थर' (कविता) के कवि हैं→सूर्यकांत
त्रिपाठी 'निराला'
Ø 'हार की जीत' (कहानी) के
कहानीकार हैं→सुदर्शन
Ø 'रानी केतकी की
कहानी' के रचयिता हैं→इंशा अल्ला ख़ाँ
Ø 'शिव शंभु के चिट्ठे' से संबंधित रचनाकार हैं→बाल मुकुन्द गुप्त
Ø 'रसिक प्रिया' के रचयिता हैं→केशवदास
Ø 'कुटज' के रचयिता हैं→हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
Ø मसि कागद छुयो नहीं कलम गही नहिं हाथ॥
प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं→कबीरदास
Ø 'चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग'। इस पंक्ति के
रचयिता हैं→रहीम
Ø 'जब-जब होय धर्म की हानी, बाढ़हिं असुर अधम
अभिमानी'। इस पंक्ति के रचयिता हैं→तुलसीदास
Ø "यदि चादर के बाहर........पसारोगे तो पछताओगे"→पैर
Ø (वाक्य में उचित विराम चिह्न लगाएँ) उसने एम ए बी एड पास किया
है→एम.ए., बी.एड
Ø 'महाभोज' रचना की प्रधान समस्या को उजागर करने वाले विकल्प
को चुनिए→राजनीतिक समस्या
Ø अर्द्धसम मात्रिक जाति का छन्द है→दोहा
Ø तोड़ती पत्थर' कैसी कविता
है→यथार्थवादी
Ø अवधी भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य का नाम
है→रामचरितमानस
Ø विद्यापति की 'पदावली' की भाषा क्या
है→मैथिली
Ø 'शेष कादम्बरी' के रचयिता हैं→अलका सरावगी
Ø 'मुख रूपी चाँद पर राहु भी धोखा खा गया' पंक्तियों में
अलंकार है→रूपक
Ø जहाँ किसी वस्तु का लोक-सीमा से इतना बढ़कर
वर्णन किया जाए कि वह असम्भव की सीमा तक
पहुँच जाए, वहाँ अलंकार होता है→अत्युक्ति
Ø अपभ्रंश का वाल्मीकि किसे कहा गया है→स्वयंभू
Ø बिहारी, बंगाली, उड़िया और असमिया भाषाओं का जन्म
कौन-से अपभ्रंश से हुआ है→मागधी
Ø निम्न में से कंठ्य ध्वनियाँ कौन-सी हैं→क, ख
Ø 'क', 'ख', 'ग', और 'फ' में से कौन-सा अक्षर उर्दू से लिया गया है→फ
Ø वर्ण के द्वितीय व चतुर्थ व्यंजन क्या कहलाते हैं→महाप्राण
Ø भावों और विचारों को प्रकट करने वाले मानव-मुख से निकले ध्वनि-संकेतों को क्या
कहते हैं→भाषा
Ø एक भाषा दूसरी भाषा से क्या लेती
है→शब्दावली
Ø सर्वप्रथम भाषा का प्रयोग किस रूप में हुआ→सांकेतिक
Ø किस रस को 'रसराज' कहा जाता है→श्रृंगार रस
Ø संस्कृत भाषा का प्राचीनतम रूप कहाँ दिखाई पड़ता है→ऋग्वेद
Ø हिन्दी भाषा का जन्म हुआ है→पाली प्राकृत से
Ø 'ग्रियर्सन' ने किसे 'देशी हिन्दुस्तानी' कहा
है→खड़ी बोली
Ø स्वयंभू ने किस भाषा को 'देसी भाषा' कहा है→अपभ्रंश
Ø किस पुस्तक में हिन्दी का सर्वप्रथम उल्लेख
हुआ→रामचरितमानस
Ø शौरसेनी, पैशाची, महाराष्ट्री,
अर्द्धमागधी और मागधी, ये निम्न में से
किस भाषा के पाँच भेद हैं→प्राकृत
Ø भारतीय आर्यों की भाषा में 'ट' वर्ग
की ध्वनियाँ किसकी देन हैं→द्रविड़ भाषाओं
की
Ø 'ट', 'ठ', 'ड', 'ढ' वर्णों का प्रयोग होता है→ओज
Ø वीर रस का स्थायी भाव क्या होता है→उत्साह
Ø स्थायी भावों की कुल संख्या कितनी
है→9
Ø 'धनाक्षरी छंद' किस प्रकार का छंद है→वर्णित
Ø निम्न में से पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द कौन-सा
है→रत्नगर्भा
Ø हिन्दी साहित्य का नौवाँ रस कौन-सा है→शांत रस
Ø सर्वश्रेष्ठ रस किसे माना जाता है।→श्रृंगार रस
Ø छंद का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है→ऋग्वेद
Ø हिन्दी साहित्य के आरंभिक काल को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
क्या कहा है→वीरगाथा काल
Ø 'शिवा बावनी' के रचनाकार कौन हैं→भूषण
Ø निम्न में से प्रेमचंद के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है→मंगलसूत्र
Ø हिन्दी के प्रथम गद्यकार हैं→लल्लूलाल
Ø निम्नलिखित में से कौन-सी बोली
पूर्वी हिन्दी की
नहीं है→मालवी बोली
Ø 'जब-जब होय धर्म की हानी, बाढ़ै असुर अधम
अभिमानी', पंक्ति के रचनाकार कौन हैं→तुलसीदास
Ø 'अनिल' का पर्यायवाची शब्द क्या है→पवन
Ø 'कठिन काव्य के प्रेत हैं', यह किस कवि के लिए कहा गया है→अज्ञेय
Ø 'मुख रूपी चाँद पर राहु भी धोखा खा गया', इन पंक्तियों
में कौन-सा अलंकार है→रूपक
Ø वियोगी हरि जी का पूर्ण नाम क्या
था→श्री हरि द्विवेदी
Ø कौन-सी बोली
पश्चिमी हिन्दी की
नहीं है→बघेली बोली
Ø इनमें से सही शब्द कौन-सा है→श्रृंगार
Ø 'पंचवटी' शब्द में कौन-सा समास है→बहुब्रीहि
Ø 'कुरुक्षेत्र' को क्या कहा जाता है।→रणक्षेत्र
Ø हिन्दी वर्णमाला में स्वरों की संख्या
कितनी है→दस
Ø जयशंकर प्रसाद का संबंध किस काव्य-प्रवृत्ति से है→छायावाद
Ø निम्नलिखित भाषाओं में से कौन-सी भाषा उत्तर प्रदेश में
नहीं बोली
जाती→मैथिली भाषा
Ø भक्ति को रस रूप में प्रतिष्ठित करने वाले आचार्य कौन हैं→वल्लभाचार्य
Ø ह्रदय की वह कौन-सी स्थायी दशा
है, जो सदाचार को प्रेरित करती है→शील दशा
Ø प्रयोगवाद को 'बैठे ठाले का धन्धा' किस आलोचक ने कहा→नन्द दुलारे
वाजपेयी
Ø चंदबरदाई किसके दरबारी कवि थे→पृथ्वीराज
चौहान के
Ø अपभ्रंश को 'पुरानी हिन्दी' किसने कहा
है→चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
Ø कबीर किस काव्य धारा के कवि हैं→ज्ञानमार्गी
Ø 'विपाशा पत्रिका' का प्रकाशन किस प्रदेश से होता है→उत्तर प्रदेश
Ø साहित्य को क्या माना गया है→कठिन तपस्या और महान यज्ञ
Ø निम्न में से किन्हें 'राष्ट्रकवि' कहा जाता है→रामधारी सिंह दिनकर
Ø कबीरदास की भाषा
थी→सधुक्कड़ी बोली
Ø 'जनमेजय का नागयज्ञ' किसकी कृति हैं→जयशंकर प्रसाद
Ø 'श्रद्धा' किस कृति की नायिका है→कामायनी
Ø हिन्दी नाटकों के मंचन में 'यक्षगान' का प्रयोग किसने किया
है→गिरीश कर्नाड
Ø आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबन्ध संग्रह का नाम है→चिंतामणि
Ø भारत में सर्वाधिक किस भाषा का प्रयोग किया जाता है→हिन्दी भाषा
Ø अधिकतर भारतीय भाषाओं का विकास किस लिपि से
हुआ→ब्राह्मी लिपि
Ø हिन्दी खड़ी बोली किस अपभ्रंश से
विकसित हुई है→शौरसेनी
Ø श्रृंगार रस का स्थायी भाव क्या है→अद्भुत
Ø माधुर्य गुण का किस रस में प्रयोग होता है→भयानक
Ø नवल सुन्दर श्याम में कौन-सा अलंकार है→उल्लेख अलंकार
Ø 'कामायनी' किस प्रकार का ग्रंथ है→महाकाव्य
Ø कालिदास की अन्तिम रचना 'अभिज्ञान शाकुन्तलम्' का
हिन्दी अनुवाद किसने किया था→राजा लक्ष्मण सिंह
Ø तुलसीदास ने अपनी रचनाओं में किसका वर्णन किया
है→राम
Ø ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले हिन्दी के प्रथम
साहित्यकार हैं→सुमित्रानन्दन पंत
Ø 'आकाशदीप' कहानी के लेखक हैं→जयशंकर
प्रसाद
Ø 'रामचरितमानस' में कितने काण्ड हैं→7
Ø 'राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय' कहाँ है→नई दिल्ली
Ø श्रृंगार रस का स्थायी भाव है→रति
Ø जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत
देखी तिन तैसी। प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता
हैं→तुलसीदास
Ø भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में हिन्दी को
राजभाषा घोषित किया गया है→343
Ø खड़ी बोली का प्रयोग सबसे पहले किस पुस्तक में
हुआ→प्रेम सागर
Ø देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ
है→ब्राह्मी लिपि
Ø निम्नलिखित शब्दों में से किसमें व्यंजन संधि है→सत्कार
Ø 'भारत भारती' (काव्य) के रचयिता का नाम
है→मैथिलीशरण गुप्त
Ø सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं→छ:
Ø भरतमुनि ने अपभ्रंश को नाम दिया है→अशुद्धभाषा
Ø 'महोदय' में कौन-सी संधि है→गुण
Ø अष्टछाप के कवियों में प्रथम नियुक्त कीर्तनकार कवि कौन
थे→सूरदास
Ø 'उद्धवशतक' किसकी कृति है→जगन्नाथदास रत्नाकर
Ø 'प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी'
किसकी पंक्ति है→रैदास
Ø 'एक भारतीय आत्मा' नाम से कविता की रचना किसने
की→माखन लाल चतुर्वेदी ने
Ø अज्ञेय की कौन-सी रचना यात्रा पर आधारित
है→एक बूंद सहसा उछली
Ø इनमें से कौन भरतमुनि के रस-सूत्र का व्याख्याकार है→भट्टलोल्लट
Ø 'रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून' में कौन-
सा अलंकार है→श्लेष
Ø जयशंकर प्रसाद की 'चन्द्रगुप्त' निम्नांकित में से क्या है→नाटक
Ø तुलसीदास की किस रचना का सम्बन्ध ज्योतिष से
है→रामाज्ञा प्रश्न
Ø 'कवि सम्राट' इसे कहा जाता है→अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
Ø निम्न में से स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है→ठंडाई
Ø हिन्दी ग़ज़ल लेखन का कार्य किसने प्रारंभ किया→दुष्यंत कुमार
Ø निम्नलिखित में कौन-सी हिन्दी पत्रिका है→केरल
ज्योति
Ø 'मधुर-मधुर मेरे दीपक जल' में कौन-सा भाव व्यक्त हुआ
है→विरह और रहस्य
Ø 'बरवै रामायण' किसकी रचना है →तुलसीदास
Ø निम्नलिखित में से अर्द्ध स्वर कौन-सा है→य
Ø हिन्दी की मूल उत्पत्ति किससे हुई है→वैदिक
संस्कृत
Ø निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा देवनागरी लिपि में
लिखी जाती है→मराठी भाषा
Ø इनमें संयुक्त व्यंजन कौन-सा है→ज्ञ
Ø सूर्य शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा→सूर्या
Ø हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल को इस नाम से भी
अभिहित किया जाता है→गद्य काल
Ø मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक
Ø मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जावें वीर अनेक
Ø प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं→माखन लाल चतुर्वेदी
Ø रामधारी सिंह दिनकर किस रस के कवि माने जाते
हैं→वीर रस
Ø 'मधुशाला' के लेखक हैं→हरिवंश राय बच्चन
Ø जहाँ बिना कारण के कार्य का होना पाया जाए वहाँ कौन सा अलंकार होता है→विभावना
Ø हिन्दी की पहली
कहानी लेखिका का नाम है→बंग महिला
Ø 'मोक्ष की इच्छा करने वाला' कहलाता है→मुमुक्षु
Ø संज्ञा के कितने भेद हैं→तीन
Ø निम्नलिखित में से कौन-सी रचना खड़ी
बोली की है→साकेत
Ø 'ठेले पर हिमालय' किसकी रचना है→धर्मवीर भारती

MAHAMMAD RAFIQUE SUNKAD

unread,
Jul 4, 2017, 11:04:02 AM7/4/17
to hind...@googlegroups.com
Sir pls 8,9,10 th Hindi competence 

--
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
- https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to hindistf+unsubscribe@googlegroups.com.
To post to this group, send email to hind...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Prakash Sasakin

unread,
Jul 10, 2017, 12:50:31 AM7/10/17
to hind...@googlegroups.com
Nice Sir

On 4 Jul 2017 8:34 p.m., "MAHAMMAD RAFIQUE SUNKAD" <nayaabm...@gmail.com> wrote:
Sir pls 8,9,10 th Hindi competence 

Sumangala Betgeri

unread,
Aug 11, 2017, 12:19:08 AM8/11/17
to hind...@googlegroups.com
👆👌👌👌👌👌👌👌 thank you sir

--

shivaleela tiger dance

unread,
Aug 11, 2017, 12:38:28 AM8/11/17
to hindistf
Thank u sir ji

On Aug 11, 2017 9:49 AM, "Sumangala Betgeri" <sumangal...@gmail.com> wrote:
👆👌👌👌👌👌👌👌 thank you sir

Madhusudan N

unread,
Aug 11, 2017, 4:25:01 AM8/11/17
to hind...@googlegroups.com
Thank u sir.

Vasant Shavari

unread,
Aug 23, 2017, 10:54:53 AM8/23/17
to hind...@googlegroups.com

prakash....@gmail.com

--

THIPPESH J

unread,
Jul 31, 2018, 8:45:16 PM7/31/18
to hind...@googlegroups.com
BHAHUT Hi UPAYUKTHA VISHAYA SR JI

2017-08-23 20:24 GMT+05:30 Vasant Shavari <shavar...@gmail.com>:

JAYARAM KANCHANA

unread,
Aug 2, 2018, 11:35:31 AM8/2/18
to hind...@googlegroups.com

thank u very much sir

Kumarswami Hongal

unread,
Aug 2, 2018, 6:55:02 PM8/2/18
to hind...@googlegroups.com
बहुत बड़िया। धन्यवाद । 

--
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
- https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to hindistf+u...@googlegroups.com.

Nagaraj Hemmady

unread,
Aug 20, 2018, 9:28:28 PM8/20/18
to hind...@googlegroups.com
Goodmorning...Please send SSLC Hindi study materials and Hindi exam related grammar topics ... Please 

On Fri, 3 Aug 2018, 4:25 am Kumarswami Hongal, <hong...@gmail.com> wrote:
Boxbe This message is eligible for Automatic Cleanup! (hong...@gmail.com) Add cleanup rule | More info
बहुत बड़िया। धन्यवाद । 

On Sun, 25 Jun 2017, 1:37 pm Shreenivas Naik, <shreenivasnai...@gmail.com> wrote:
--
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages