डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचार

211 views
Skip to first unread message

sudhir kumar

unread,
Sep 3, 2013, 9:05:30 AM9/3/13
to hindishik...@googlegroups.com
Quote 1: It is not God that is worshiped but the group or authority
that claims to speak in His name. Sin becomes disobedience to
authority not violation of integrity.

In Hindi: भगवान् की पूजा नहीं होती बल्कि उन लोगों की पूजा होती है जो
उनके के नाम पर बोलने का दावा करते हैं.पाप पवित्रता का उल्लंघन नहीं ऐसे
लोगों की आज्ञा का उल्लंघन बन जाता है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 2: All our world organizations will prove ineffective if the
truth that love is stronger than hate does not inspire them.

In Hindi: दुनिया के सारे संगठन अप्रभावी हो जायेंगे यदि यह सत्य कि
प्रेम द्वेष से शक्तिशाली होता है उन्हें प्रेरित नही करता.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 3: Only the man of serene mind can realize the spiritual meaning
of life. Honesty with oneself is the condition of spiritual integrity.

In Hindi: केवल निर्मल मन वाला व्यक्ति ही जीवन के आध्यात्मिक अर्थ को
समझ सकता है. स्वयं के साथ ईमानदारी आध्यात्मिक अखंडता की अनिवार्यता है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 4: Age or youth is not a matter of chronology. We are as young
or as old as we feel. What we think about ourselves is what matters.

In Hindi: उम्र या युवावस्था का काल-क्रम से लेना-देना नहीं है. हम उतने
ही नौजवान या बूढें हैं जितना हम महसूस करते हैं. हम अपने बारे में क्या
सोचते हैं यही मायने रखता है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 5: Books are the means by which we build bridges between cultures.

In Hindi: पुस्तकें वो साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों
के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 6: Arts reveal to us the deeper layers of the human soul. Art is
possible only when heaven touches earth.

In Hindi: कला मानवीय आत्मा की गहरी परतों को उजागर करती है. कला तभी
संभव है जब स्वर्ग धरती को छुए.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 7: Democracy is a faith in the spiritual possibilities of not a
privileged few but of every human being.

In Hindi: लोकतंत्र सिर्फ विशेष लोगों के नहीं बल्कि हर एक मनुष्य की
आध्यात्मिक संभावनाओं में एक यकीन है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 8: A literary genius, it is said, resembles all, though no one
resembles him.

In Hindi: एक साहित्यिक प्रतिभा , कहा जाता है कि हर एक की तरह दिखती है,
लेकिन उस जैसा कोई नहीं दिखता.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 9: We must recall humanity to those moral roots from which both
order and freedom spring.

In Hindi: हमें मानवता को उन नैतिक जड़ों तक वापस ले जाना चाहिए जहाँ से
अनुशाशन और स्वतंत्रता दोनों का उद्गम हो.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 10: The end-product of education should be a free creative man,
who can battle against historical circumstances and adversities of
nature.

In Hindi: शिक्षा का परिणाम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए जो
ऐतिहासिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध लड़ सके.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 11: Reading a book gives us the habit of solitary reflection and
true enjoyment.

In Hindi: किताब पढना हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची ख़ुशी देता है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 12: The poet’s religion has no place for any fixed doctrine.

In Hindi: कवी के धर्म में किसी निश्चित सिद्धांत के लिए कोई जगह नहीं है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 13: It is said that a man without religion is like a horse without bridle.

In Hindi: कहते हैं कि धर्म के बिना इंसान लगाम के बिना घोड़े की तरह है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 14: If a man becomes demon it is his defeat, if a man becomes
superman it is his magical feat,if a man becomes human it is his
victory.

In Hindi: यदि मानव दानव बन जाता है तो ये उसकी हार है , यदि मानव
महामानव बन जाता है तो ये उसका चमत्कार है .यदि मनुष्य मानव बन जाता है
तो ये उसके जीत है .
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 15: Religion is the conquest of fear ; the antidote to failure and death.

In Hindi: धर्म भय पर विजय है; असफलता और मौत का मारक है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 16: Nations, like individuals, are made, not only by what” they
acquire, but by what they resign.

In Hindi: राष्ट्र, लोगों की तरह सिर्फ जो हांसिल किया उससे नहीं बल्कि
जो छोड़ा उससे भी निर्मित होते हैं.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 17: Human life as we have it is only the raw material for Human
life as it might be.

In Hindi: मानवीय जीवन जैसा हम जीते हैं वो महज हम जैसा जीवन जी सकते हैं
उसक कच्चा रूप है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 18: No one Who holds himself aloof from the activities of the
world and who is insensitive to its woes can be really wise.

In Hindi: कोई भी जो स्वयं को सांसारिक गतिविधियों से दूर रखता है और
इसके संकटों के प्रति असंवेदनशील है वास्तव में बुद्धिमान नहीं हो सकता.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 19: Spiritual life is the genius of India.

In Hindi: आध्यात्मक जीवन भारत की प्रतिभा है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 20: Human nature is fundamentally good, and the spread of
enlightenment will abolish all wrong.

In Hindi: मानवीय स्वाभाव मूल रूप से अच्छा है, और आत्मज्ञान का प्रयास
सभी बुराईयों को ख़त्म कर देगा.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 21: One has to achieve not merely technical efficiency but
greatness of Spirit.

In Hindi: मनुष्य को सिर्फ तकनीकी दक्षता नही बल्कि आत्मा की महानता
प्राप्त करने की भी ज़रुरत है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 22: Wealth, power and efficiency are the appurtenances of life
and not life itself.

In Hindi: धन, शक्ति और दक्षता केवल जीवन के साधन हैं खुद जीवन नहीं.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 23: To look upon life as an evil and treat the world as delusion
is sheer ingratitude.

In Hindi: जीवन को बुराई की तरह देखता और दुनिया को एक भ्रम मानना महज कृतध्नता है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 24: A life of joy and happiness is possible only on the basis of
knowledge and science.

In Hindi: हर्ष और आनंद से परिपूर्ण जीवन केवल ज्ञान और विज्ञान के आधार
पर संभव है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 25: Death is never an end or obstacle but at most the beginning
of new steps.

In Hindi: मौत कभी अंत या बाधा नहीं है बल्कि अधिक से अधिक नए कदमो की शुरुआत है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 26: Peace can come not by political or economic changes but
through a change in human nature.

In Hindi: शांति राजनीतिक या आर्थिक बदलाव से नहीं आ सकते बल्कि मानवीय
स्वभाव में बदलाव से आ सकती है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 27: Knowledge gives us power, love gives us fullness. ……

In Hindi: ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है. ……
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Quote 28: The greatest gift of life is the dream of a higher life.

In Hindi: जीवन का सबसे बड़ा उपहार एक उच्च जीवन का सपना है.
Sarvepalli Radhakrishnan सर्वपल्ली राधाकृष्णन
--
Sudhir Kumar
8/189c Engineers Colony
bey pass road
New Agra
919412255408
919368237272
http://tipstricksofcomputers.blogspot.in/
My Blog

Kamalkant Budhkar

unread,
Sep 4, 2013, 12:47:57 AM9/4/13
to hindishik...@googlegroups.com
Yah anmol vachan bhejne ke liye Aabhaar !
Dr. KK Budhkar

2013/9/3 sudhir kumar <ksudh...@gmail.com>
--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "hindishikShakbandhu" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindishikshakba...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindishik...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
http://groups.google.com/group/hindishikshakbandhu पर इस समूह पर जाएं.
अधिक विकल्‍पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.

--
सादर,
डॉ. कमलकान्‍त बुधकर
k...@budhkar.in
http://yadaa-kadaa.blogspot.com

sadhana vaid

unread,
Sep 4, 2013, 3:20:12 AM9/4/13
to hindishik...@googlegroups.com
धन्यवाद सुधीर जी ,
आपने डॉ. राधाकृष्णन के बहुत ही सुंदर कोटेशन्स भेजे हैं ! आभार आपका !
साधना वैद

2013/9/3 sudhir kumar <ksudh...@gmail.com>
--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "hindishikShakbandhu" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindishikshakba...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindishik...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
http://groups.google.com/group/hindishikshakbandhu पर इस समूह पर जाएं.
अधिक विकल्‍पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.

--
साधना वैद
http://sudhinama.blogspot.com/

Kamalkant Budhkar

unread,
Sep 7, 2013, 6:37:18 AM9/7/13
to hindishik...@googlegroups.com
Sachmuch sunder prastuti !!
Dr. Kamalkant Budhkar

2013/9/4 sadhana vaid <sadhan...@gmail.com>

--
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages