झारखण्ड जाने की सोचना
यात्रा की बनाना योजना
मन में पैदा करता दहशत
पत्नी- बच्चे सशंकित, भयभीत
चाहते टालना जात्रा
पूछते प्रश्न-
जाना ज़रूरी है क्या\
झारखण्ड जैसे हो जाफ़ना
झारखण्ड जैसे हो कश्मीर
झारखण्ड जैसे हो अफ़गान
ठिकाना हो तालिबान का!
हिन्दी समाचार चैनल
समाचार पत्र
भरे हैं खबरों से झारखण्ड की
झारखण्ड जहां उडा दी जाती हैं रेल-पातें
झारखण्ड जहां फ़ूंक दिए जाते हैं पुलिस थाने
झारखण्ड जहां जलाई जाती हैं बसें
झारखण्ड जहां की जाती हैं अकारण हत्याएं
आए दिन
जहां से गुज़रने वाली रेलगाडियों के
बदले जाते रूट
आए दिन
जहां होता
मनमाने बंद का एलान
ऎसे में श्रीमान
कोई आम इंसान
कैसे बनाए प्लान
झारखण्ड जाने का\
झारखण्ड में
जाने कब खत्म होगी अराजकता
बंद होगा खूनी खेल
सडकों पर रात में भी चला करेंगी बसें बेधडक
रांची से कांके जाने के लिए
मिलेगा आटो रात आठ के बाद भी
झारखण्ड जाने से पहले
मन में उठते इन सवालों का
किससे पूछें जवाब
कुछ बताएंगे जनाब
कि कर दें यात्रा स्थगित---
किससे पूछें
सवालों के जवाब\
--
[New] http://www.IPLkhabar.com - हिन्दी में आईपीएल क्रिकेट
Read http://www.HindiBlogs.com - हिन्दी चिट्ठों की जीवन धारा
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Hindi Bhasha" group.
To post to this group, send email to hindi...@googlegroups.com
To unsubscribe from this group, send email to hindibhasha...@googlegroups.com
For more options, visit this group at http://groups-beta.google.com/group/hindibhasha