ईमान कहाँ देखा ....!

0 views
Skip to first unread message

anand pathak

unread,
Dec 19, 2009, 2:45:27 AM12/19/09
to Hindi Language Forum - Hindi Bhasha
ईमान कहाँ देखा.....

ईमान कहाँ देखा ,सत्यवान कहाँ देखा !

मैने देखे शहर कितने इंसान कहाँ देखा !

अबतक जो मिले मुझसे,थे दर्द भरे चेहरे

उपमेय बहुत देखे ,उपमान कहाँ देखा !

गमलों की उपज वाले माटी से कटे थे लोग

थे नाम बहुत ऊँचे,पहचान कहाँ देखा !

अंधी से गली का सफ़र जीवन का सफ़रनामा

फँसने के तरीके थे ,समाधान कहाँ देखा !

हँसने की प्रतीक्षा में क्या क्या न सहे हमने

अभिशाप बहुत ढोए वरदान कहाँ देखा !

पत्थर की तरह चेहरे ,चेहरों पे खिंची रेखा

आँखों में नीरवता ,मुस्कान कहाँ देखा !

अमृत की प्रतिष्ठा में आचरण बहुत देखे

शंकर की तरह लेकिन विषपान कहाँ देखा !

-आनन्द.पाठक

ummedsingh baid

unread,
Dec 21, 2009, 4:21:49 AM12/21/09
to hindi...@googlegroups.com
रचना में गुंथा हमने,तेरे मन का भाव देखा.
आनन्द भरा यारा, रचना-संसार देखा.

करते ही रहो रचना, जीते भी रहो इसको.
जो जिया नहीं उसकी, रचना है व्यर्थ देखा.

2009/12/19 anand pathak <akpath...@gmail.com>

--
[New] http://www.IPLkhabar.com - हिन्‍दी में आईपीएल क्रिकेट
Read http://www.HindiBlogs.com - हिन्दी चिट्ठों की जीवन धारा

You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Hindi Bhasha" group.
To post to this group, send email to hindi...@googlegroups.com
To unsubscribe from this group, send email to hindibhasha...@googlegroups.com
For more options, visit this group at http://groups-beta.google.com/group/hindibhasha

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages