Assignment के लिए समानार्थी पारिभाषिक शब्द

378 views
Skip to first unread message

Vinod Sharma

unread,
Nov 27, 2015, 1:44:20 AM11/27/15
to hindian...@googlegroups.com
मित्रो नमस्कार।
अंग्रेजी का एक शब्द है असाइनमेंट, इसने मुझे बहुत परेशान कर रखा है। शब्दकोशों में जो अर्थ दिया गया है, अनेक बार वह संदर्भ के साथ मेल नहीं खाता। वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली में समनुदेशन  दिया गया है, जो निश्चय ही प्रचलित स्वरूप नहीं है और आम आदमी के लिए नहीं है। मेरा मत है कि कार्य-आवंटन अधिक उपयुक्त रहेगा। कृपया सुझाव दें।
सादर, 
विनोद शर्मा

Ravindra Katyayn

unread,
Nov 27, 2015, 3:47:49 AM11/27/15
to hindian...@googlegroups.com
विनोदजी,
इस शब्द का प्रयोग कई अर्थों में होता है। नीचे दिए अर्थ प्रयोग के अनुसार देख सकते हैं-  


--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

---
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता समाप्त करने और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/d/optout में जाएं.



--
- डॉ. रवीन्द्र कात्यायन
अध्यक्ष, हिंदी विभाग एवं संयोजक, पत्रकारिता एवं जनसंचार
मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय,
वल्लभभाई रोड, विले पार्ले (प),
मुंबई-400056.
- Dr. Ravindra Katyayan,
Hod, Hindi and Coordinator, Journalism and Mass Media,
Maniben Nanavati Women's College, 
Vallabhabhai Road, Vile Parle (W), 
Mumbai-400056.  

Anil Janvijay

unread,
Nov 30, 2015, 6:22:14 AM11/30/15
to hindian...@googlegroups.com
नमस्कार!
एक नए हिन्दी भाषी मीडिया को दीर्घकालिक काम के लिए अंग्रेज़ी-हिन्दी अनुवादकों की आवश्यकता है।
रूस-भारत संवाद  Russia Beyond the Headlines का भारतीय संस्करण है। http://hindi.rbth.com/
Russia Beyond the Headlines  प्रमुख रूसी दैनिक ’रस्सीस्कया गज़ेता (www.rg.ru) की एक अन्तरराष्ट्रीय परियोजना है। हमारी वेबसाइट पर रूस और भारत के विशेष सम्बन्धों पर केन्द्रित विशेष लेख, विश्लेषणात्मक लेख और रूस के बारे में जानकारियाँ तथा खबरें प्रकाशित किए जाते हैं। 
हमको लगभग कुल 1000 शब्दों का अनुवाद रोज़ करवाने की ज़रूरत है।
हमारा शुल्क – 0.03 USD प्रति शब्द है।
अगर आप हमारे साथ काम करना चाहते हैं, तो इस ई-मेल पर s.fe...@rbth.com सम्पर्क कीजिए। काम शुरू करने से पहले आपको परीक्षण के रूप में अनुवाद करने के लिए एक छोटा लेख भेजा जाएगा। जिसे देखने के बाद ही हम आपके साथ काम करने की शर्तें तय कर सकेंगे।

सादर,

सिर्गेय फ़िदोतफ़
सह-संपादक
‘रूस-भारत संवाद’ 
Anil Janvijay
http://kavitakosh.org/
http://gadyakosh.org/

Moscow, Russia
+7 916 611 48 64 ( mobile)

Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Nov 30, 2015, 10:41:56 AM11/30/15
to hindian...@googlegroups.com
विनोद जी,

संदर्भ के बिना सटीक पर्याय बता पाना संभव नहीं है। 

भारत सरकार की वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली में इसके लिए 'नियतन' शब्द का भी प्रयोग हुआ है। यह 'समनुदेशन' से आसान है, लेकिन हिंदी मे पारिभाषिक शब्दों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये प्रचलित नहीं हो पाते। मैं हिदी में भी 'असाइनमेंट' लिखता हूँ। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि मैं जिन संस्थाओं और कंपनियों के लिए अनुवाद करता हूँ वहाँ अधिकतर लोग 'समनुदेशन' और 'नियतन' को तो छोड़ दीजिए 'आवंटन' का भी अर्थ नहीं जानते हैं। 

सादर,

सुयश 

  
  

27 नवंबर 2015 को 12:14 pm को, Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com> ने लिखा:
--

Amarnath Jha

unread,
Dec 5, 2015, 11:37:28 AM12/5/15
to hindian...@googlegroups.com
सीधा सीधा जिम्मा कहने में कोई हर्ज है क्या

आशुतोष मित्रा

unread,
Dec 6, 2015, 12:05:04 AM12/6/15
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
असाइनमेंट ही उपयोग करता आया हूँ, क्योंकि लक्षित व्यक्ति समूह को इसे समझना आसान होता है। मैं नहीं चाहता कि मेरा अनुवाद उपयोग करने वाला बार-बार शब्दकोश खंगालता फिरे।
सादर 

सोमवार, 30 नवंबर 2015 को 9:11:56 अपर UTC+5:30 को, सुयश सुप्रभ ने लिखा:

lalit sati

unread,
Dec 6, 2015, 12:16:29 AM12/6/15
to ha
Assignment के लिए सामान्य अर्थों में कार्य-आवंटन/ सुपुर्द काम/ नियत कार्य ठीक है। बीमा या अन्य ऐसे संदर्भों में "स्वामित्व हस्तांतरण" या "अधिकार हस्तांतरण" का प्रयोग हो सकता है। भारतीय जीवन बीमा निगम इसके लिए समनुदेशन का ही प्रयोग करता है। एक सामान्य बीमाधारक को जित्ता असाइनमेंट समझ आएगा उत्ता ही समनुदेशन भी आ जाएगा।

Anil Janvijay

unread,
Dec 6, 2015, 2:14:28 AM12/6/15
to hindian...@googlegroups.com
मुझे एक असाइनमेण्ट मिला है।
मुझे एक ज़िम्मेदारी मिली है। मुझे एक काम मिला है। यही ठीक अनुवाद होगा। अगर अँग्रेज़ी के हर शब्द के लिए हिन्दी में एक शब्द तय कर दिया जाएगा, तो वह हिन्दी नहीं, हिन्दी में अँग्रेज़ी भाषा हो जाएगी। अनुवाद अर्थ का होता है। शब्दों का नहीं। हमारे ज़्यादातर अनुवादक इस बात को समझना क्यों नहीं चाहते?

Yogendra Joshi

unread,
Dec 6, 2015, 2:39:30 AM12/6/15
to hindian...@googlegroups.com
जो अंगरेजी जानते हैं वे यह मान के चलते हैं कि अंगरेजी के जिन शब्दों से वे सुपरिचित होते हैं और जिनका वे हिन्दी में बेझिझक प्रयोग करते हैं वे दूसरों को भी समान रूप से समझ में आने वाले होते हैं। किंतु ऐसा वास्तव में होता नहीं है। बहुत से हिन्दीभाषियों एवं अन्य देशजभाषाभाषियों के लिए वे समझ के परे भी होते हैं। किंतु दुर्भाग्य है कि हम भारतीय उन लोगों की असुविधा की परवाह नहीं करते हैं।

अनुवादकों के लिए यह अच्छा और औदार्यपूर्ण होगा कि वे अंगरेजी के शब्दों के साथ-साथ ही हिन्दी के तुल्य शब्द भी प्रयोग में लें। यह कहना कि हिन्दी के शब्द कठिन होते हैं उचित नहीं है। वे कठिन इसलिए लगते हैं कि उन शब्दों को अपनी शब्द-संपदा में हमने शामिल करने की कोशिश ही नहीं की होती है। वे कठिन हैं कहकर आरम्भ से ही उनसे बचते हैं। अंगरेजी के शब्द भी कठिन लगते हैं आरंभ में, लेकिन उन्हें सीखने का प्रयास हर कोई अवश्य करता है। 

ऊपर मैंने शब्द औदार्य का प्रयोग किया है। बहुत से लोग इसके अर्थ न समझें तो आश्चर्य नहीं होगा। मैंने इस शब्द को कहीं कभी पढ़ा-सुना है या नहीं मुझे याद नहीं है । किन्तु अपने सीमित संस्कृत ज्ञान के आधार पर इसकी तथा इसके समान अन्य शब्दों की  व्युत्पत्ति एवं अर्थ समझने में कोई कठिनाई नहीं होती हैं। (उदार -> औदार्य, सुन्दर -> सौन्दर्य, कठिन -> काठिन्य, दृढ -> दार्ढ्य, दीर्घ -> दैर्घ्य, मधुर -> माधुर्य, इत्यादि।)
 

6 दिसंबर 2015 को 10:46 am को, lalit sati <lalit...@gmail.com> ने लिखा:

shruti nagar

unread,
Dec 7, 2015, 9:28:26 PM12/7/15
to hindian...@googlegroups.com
"मेरे बेटे के विद्यालय में प्रत्येक विषय के 'असाइनमेंट' दिए जाते हैं. 
मेरे दफ्तर में हर तीसरे महीने हमें एक विशिष्ट 'असाइनमेंट' पूरा करना होता है, जो कि हमारे सतत प्रशिक्षण का हिस्सा होते हैं.
अनेक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंत में आपको एक 'असाइनमेंट' पूरा करना होता है."

इन सन्दर्भों में अभी तक दिए गए अनुवादों में से कोई भी सटीक बैठता नहीं लगता. मैं ऐसी स्थितियों में 'असाइनमेंट' का ही प्रयोग करती हूँ.



Shruti Nagar

It’s a simple idea really.There are billions living in extreme poverty and there are millions on the internet. By connecting those who care with those in need, we can transform the world together.
Support us... Come... Join us at http://www.asafeworldforwomen.org/the-alliance.html

Arvind Kumar

unread,
Dec 8, 2015, 1:27:50 AM12/8/15
to hindian...@googlegroups.com, hindi-...@googlegroups.com

असाइनमैंट के कई मायने होते हैँ—

नीचे वाले मायनोँ के अलावा भी कुछ और हैँ

जैसे अभिसार मेँ मिलने का वादा, अभिसार स्थल, श्रेयान्वयन (creditation), और बहुत सारे, मतलब है कि हर संदर्भ में हिंदी शब्द अलग होगा...

 

assignment


Also found in: Thesaurus, Medical, Legal, Financial, Acronyms, Encyclopedia, Wikipedia.

as·sign·ment

 (ə-sīn′mənt)

n.

1. The act of assigning: His assignment of the tasks seemed unfair.

2. Something, such as a task, that is assigned: What's the math assignment for tonight? See Synonyms at task.

3. A position or post of duty to which one is assigned: The journalist took an assignment in China.

4. Law

a. The transfer of a claim, right, interest, or property from one to another.

b. The instrument by which this transfer is effected.

American Heritage® Dictionary of the English Language, Fifth Edition. Copyright © 2011 by Houghton Mifflin Harcourt Publishing Company. Published by Houghton Mifflin Harcourt Publishing Company. All rights reserved.

assignment

(əˈsaɪnmənt)

n

1. something that has been assigned, such as a mission or task

2. a position or post to which a person is assigned

3. the act of assigning or state of being assigned

4. (Law) law

a. the transfer to another of a right, interest, or title to property, esp personal property: assignment of a lease.

b. the document effecting such a transfer

c. the right, interest, or property transferred

5. (Law) law (formerly) the transfer, esp by an insolvent debtor, of property in trust for the benefit of his creditors

6. (Logic) logic a function that associates specific values with each variable in a formal expression

7. history Austral a system (1789-1841) whereby a convict could become the unpaid servant of a freeman

Collins English Dictionary – Complete and Unabridged © HarperCollins Publishers 1991, 1994, 1998, 2000, 2003

as•sign•ment

(əˈsaɪn mənt)

n.

1. something assigned, as a particular task or duty.

2. a position of responsibility, post of duty, or the like, to which one is appointed.

3. an act of assigning; appointment.

4.

a. the transfer of property, as to assignees for the benefit of creditors.

b. the instrument of transfer.

[1350–1400; Middle English < Medieval Latin]

syn: See task.

Random House Kernerman Webster's College Dictionary, © 2010 K Dictionaries Ltd. Copyright 2005, 1997, 1991 by Random House, Inc. All rights reserved.

assignment

homework

1. 'assignment'

An assignment is a task that someone is given to do, usually as part of their job.

My first major assignment as a reporter was to cover a large-scale riot.

An assignment is also a piece of academic work given to students.

The course has heavy reading assignments.

When class begins, he gives us an assignment and we have seven minutes to work at it.

In American English, an assignment is also a piece of work given to students to do at home.

2. 'homework'

Work given to schoolchildren to do at home is also called homework.

He never did any homework.

Be Careful!
Homework is an uncountable noun. You do not talk about 'homeworks' or 'a homework'. Note that you do not say 'I have made my homework'. You say 'I have done my homework'.

Collins COBUILD English Usage © HarperCollins Publishers 1992, 2004, 2011, 2012

ThesaurusAntonymsRelated WordsSynonymsLegend:

Noun

1.

assignment - a duty that you are assigned to perform (especially in the armed forces)assignment - a duty that you are assigned to perform (especially in the armed forces); "hazardous duty"

duty assignment

duty - work that you are obliged to perform for moral or legal reasons; "the duties of the job"

guard duty, sentry duty, sentry go, guard - the duty of serving as a sentry; "he was on guard that night"

fatigue duty, fatigue - labor of a nonmilitary kind done by soldiers (cleaning or digging or draining or so on); "the soldiers were put on fatigue to teach them a lesson"; "they were assigned to kitchen fatigues"

mission, charge, commission - a special assignment that is given to a person or group; "a confidential mission to London"; "his charge was deliver a message"

reassignment - assignment to a different duty

sea-duty, service abroad, shipboard duty - naval service aboard a ship at sea

shore duty - naval service at land bases

2.

assignment - the instrument by which a claim or right or interest or property is transferred from one person to another

legal document, legal instrument, official document, instrument - (law) a document that states some contractual relationship or grants some right

law, jurisprudence - the collection of rules imposed by authority; "civilization presupposes respect for the law"; "the great problem for jurisprudence to allow freedom while enforcing order"

3.

assignment - the act of distributing something to designated places or personsassignment - the act of distributing something to designated places or persons; "the first task is the assignment of an address to each datum"

assigning

storage allocation, allocation - (computer science) the assignment of particular areas of a magnetic disk to particular data or instructions

distribution - the act of distributing or spreading or apportioning

4.

assignment - (law) a transfer of property by deed of conveyance

grant

law, jurisprudence - the collection of rules imposed by authority; "civilization presupposes respect for the law"; "the great problem for jurisprudence to allow freedom while enforcing order"

transferred possession, transferred property - a possession whose ownership changes or lapses

apanage, appanage - a grant (by a sovereign or a legislative body) of resources to maintain a dependent member of a ruling family; "bishoprics were received as appanages for the younger sons of great families"

land grant - a grant of public land (as to a railway or college)

5.

assignment - an undertaking that you have been assigned to do (as by an instructor)assignment - an undertaking that you have been assigned to do (as by an instructor)

school assignment, schoolwork - a school task performed by a student to satisfy the teacher

project, task, undertaking, labor - any piece of work that is undertaken or attempted; "he prepared for great undertakings"

writing assignment, written assignment - an assignment to write something

6.

assignment - the act of putting a person into a non-elective positionassignment - the act of putting a person into a non-elective position; "the appointment had to be approved by the whole committee"

appointment, designation, naming

decision, determination, conclusion - the act of making up your mind about something; "the burden of decision was his"; "he drew his conclusions quickly"

nomination - the act of officially naming a candidate; "the Republican nomination for Governor"

co-optation, co-option - the act of appointing summarily (with or without the appointee's consent)

delegacy - the appointment of a delegate

ordinance, ordination - the act of ordaining; the act of conferring (or receiving) holy orders; "the rabbi's family was present for his ordination"

recognition - designation by the chair granting a person the right to speak in a deliberative body; "he was unable to make his motion because he couldn't get recognition by the chairman"

Based on WordNet 3.0, Farlex clipart collection. © 2003-2012 Princeton University, Farlex Inc.

assignment

noun

1. task, work, job, charge, position, post, commission, exercise, responsibility, duty, mission, appointment, undertaking, occupation, chore The course involves written assignments and practical tests.

2. selection, choice, option, appointment, delegation, nomination, designation I only ever take photos on assignment.

3. giving, issuing, grant, distribution, allocation, earmarking, allotment, designation, consignment, dealing out, assignation (Law, chiefly Scot.), apportionment The state prohibited the assignment of licences to competitors.

Collins Thesaurus of the English Language – Complete and Unabridged 2nd Edition. 2002 © HarperCollins Publishers 1995, 2002

assignment

noun

1. The act of distributing or the condition of being distributed:

admeasurement, allocation, apportionment, dispensation, distribution, division.

2. The act of attributing:

ascription, attribution, credit, imputation.

3. A piece of work that has been assigned:

chore, duty, job, office, stint, task.

4. Law. A making over of legal ownership or title:

Law: alienation, conveyance, grant, transfer, transferal.

The American Heritage® Roget's Thesaurus. Copyright © 2013, 2014 by Houghton Mifflin Harcourt Publishing Company.

image001.png
image002.jpg
image003.jpg
image004.png

C.M. Rawal

unread,
Dec 8, 2015, 9:17:49 AM12/8/15
to ha
विनोद जी,
वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली से आपका क्या आशय है। मैंने इस नाम की कोई शब्दावली नहीं देखी है। कृपया इसके प्रकाशक का नाम बताएँ या अगर आपका आशय वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा प्रकाशित किसी शब्दावली या शब्दकोश से है तो उसका नाम बताएँ जिसमें इसके लिए एकमात्र समनुदेशन शब्द दिया गया है जिससे आप बहुत परेशान हैं।

अलबत्ता, मैंने भारत सरकार के वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा प्रकाशित बृहत पारिभाषिक शब्द संग्रह (मानविकी और सामाजिक विज्ञान) में इन दोनों शब्दों के अर्थ देखे तो मुझे उसमें असाइन और असाइनमेंट शब्दों के कई अर्थ मिले।मैंने बहुत से अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोशों में भी इनके अर्थ तलाशने की कोशिश की तो उनमें भी अक्सर मुझे एक से अधिक अर्थ मिले। इनमें संदर्भ के अनुसार असाइन या असाइनमेंट शब्द के अर्थ कुछ इस प्रकार दिए गए हैं - 

अंश विभाजन करना, अभिभाजन करना, अभिहस्तांकन करना, अभ्यर्पित करना, आबंटन, आबंटित करना, कानूनी हस्तांतरण, काम देना, कार्य, कार्यभार, जिम्मे करना, दत्त कार्य, दे डालना, नाम करना, नियत करना, नियत कार्य, नियुक्त करना, नियुक्ति, नियोजन करना, निर्दिष्ट कार्य, निर्दिष्ट करना, निर्धारण, निर्धारित करना, निर्धारित कार्य, निश्चित करना, बाँटना, भाग देना, समनुदेशन, समनुदेशन करना, समर्पित करना, सुपुर्द करना, सौंप देना, सौंपना, सौंपा हुआ काम, सौंपा हुआ कार्य, स्थिर करना, हस्तांतरण, होमवर्क।

मेरे विचार से संदर्भ के अनुसार आप असाइन और असाइनमेंट के लिए इनमें से किसी या ऐसे किसी उपयुक्त शब्द का प्रयोग कर सकते हैं।

- चन्द्र मोहन रावल  


 

2015-11-27 12:14 GMT+05:30 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>:
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

---
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता समाप्त करने और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/d/optout में जाएं.



--

C.M. Rawal

M.A. (Hindi),  B.A. (Com.), Prabhakar (Hons. in Hindi),

Certificate Course in Translation, C.A.I.I.B.

(Ex. Asstt. General Manager (Hindi), Reserve Bank of India )

Vice President, Indian Translators Association

I-58, Sector 41, NOIDA - 201303 (U.P.)  INDIA

Phone: +91 120 4357111

Message has been deleted

पीयूष ओझा

unread,
Dec 8, 2015, 4:54:27 PM12/8/15
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators), hindi-...@googlegroups.com
'जैसे अभिसार मेँ मिलने का वादा ...... '

आपका आशय शायद assignation से है जो assignment से भिन्न है।
 

मंगलवार, 8 दिसंबर 2015 को 6:27:50 पूर्व UTC को, samant...@gmail.com ने लिखा:

असाइनमैंट के कई मायने होते हैँ—

नीचे वाले मायनोँ के अलावा भी कुछ और हैँ

जैसे अभिसार मेँ मिलने का वादा, अभिसार स्थल, श्रेयान्वयन (creditation), और बहुत सारे, मतलब है कि हर संदर्भ में हिंदी शब्द अलग होगा...

 


...


Dr.Rawat

unread,
Dec 9, 2015, 8:41:30 PM12/9/15
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
एसाइनमेंट और एसिग्नेशन के अर्थ घाल मेल ने तो 
एकदम से सन्न कर दिया किंतु बात अरविंद जी की थी
तो सोचने का भी साहस न कर सका।

अच्छी चर्चा चली।

सादर
धन्यवाद

Arvind Kumar

unread,
Dec 9, 2015, 10:31:48 PM12/9/15
to hindian...@googlegroups.com

असाइनमैंट मैं ने अपने डाटा मेँ से निकाल दिया है. सब को धन्यवाद,

अरविंद

--

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages