प्राण, हस्ताक्षर और दर्शन के अतिरिक्त सदैव बहुवचन में उपयोग किए जाने वाले शब्द

1,528 views
Skip to first unread message

Lingual Bridge

unread,
Apr 24, 2011, 10:53:33 PM4/24/11
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
मित्रो,

प्राण, दर्शन और हस्ताक्षर हिंदी में वे गिने-चुने शब्द हैं जो हमेशा
बहुवचन रूप में उपयोग किए जाते हैं। निम्नलिखित उदाहरण देखिए:


प्राण

प्राण सभी को प्यारे होते हैं। प्राण बचाने के लिए वह दासी बादशाह सलामत
के कदमों में गिर पड़ी और रोने लगी।

बाइबिल पढ़ने से ही हम यह जान सकेंगे कि क्या परमेश्वर ने हमारे पापों की
ख़ातिर वाकई अपने प्राण दिए हैं.

दर्शन

अचानक उनके दर्शन दुर्लभ हो गए। पहले वे कहवाघर, टी-हाउस, छापाखाना क्लब
में टकरा ही जाते थे।

रहीम की दानशीलता के साथ उनकी अपूर्व काव्य प्रतिभा के भी दर्शन होते
हैं।

हस्ताक्षर

परीक्षा फार्म भरने के दौरान छात्र ने जो हस्ताक्षर किए हैं वही परीक्षा
में भी करने होंगे।

झट से मुझे एक उपाय सूझा। एक चार्ट-पेपर लेकर, उस पर गुलाबवाले टेडी बियर
का चित्र बनाया। आकार और रंग में वह बिलकुल असली टेडी बियर लगता था। उस
चित्र पर आदत के अनुसार मैंने हस्ताक्षर भी कर दिए।

क्या आपके विचार में हिंदी में कुछ ऐसे अन्य शब्द भी हैं जिनका हमेशा
बहुवचन में उपयोग किया जाता है?

शुभकामनाओं सहित

चोपड़ा

Navneet Kumar

unread,
Apr 27, 2011, 12:54:48 AM4/27/11
to hindian...@googlegroups.com
पात्र व अक्षत शब्द भी नित्य बहुवचन हैं-
आप इस डिग्री को पाने के पात्र हैं।
आपने यहाँ अक्षत नहीं रखे। 

२५ अप्रैल २०११ ८:२३ पूर्वाह्न को, Lingual Bridge <lingua...@gmail.com> ने लिखा:

--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।

नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :

hindian...@googlegroups.com

वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak



--
जयतु भारतम्

नवनीत कुमार
प्रशिक्षित-स्नातक-शिक्षक
केन्द्रीय विद्यालय बरेली

Shri Krishna Sharma

unread,
Apr 27, 2011, 1:06:35 AM4/27/11
to hindian...@googlegroups.com
पहले वाक्य में, हैं ’आप’ के लिये आया है, पात्र के लिए नहीं.
वह डिग्री पाने का पात्र है, यहां बहुवचन नहीं आयेगा.

श्रीकृष्ण शर्मा



2011/4/27 Navneet Kumar <nnk...@gmail.com>

Vinod Sharma

unread,
Apr 27, 2011, 2:43:57 AM4/27/11
to hindian...@googlegroups.com
नवनीत जी इन दोनों शब्दों का एकवचन में भी काफी प्रयोग होता है, अतः ये केवल बहुवचन में ही प्रयुक्त नहीं होते. जैसे-
भोलू लंबे समय तक दादाजी का कृपा पात्र बना रहा.
अक्षत यौवन, अक्षत विश्वास आदि रूपों में यह एक वचन में ही प्रयुक्त होता है, केवल चावल के अर्थ में बहुवचन में प्रयुक्त होगा.

2011/4/26 Navneet Kumar <nnk...@gmail.com>



--
Vinod Sharma
gtalk: vinodjisharma
skype:vinodjisharma
Services Provided:
Translation, Proofreading, Editing, Reviewing, Transcripting, Voice-Over.

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages