'Safety and Security' का अनुवाद

1,043 views
Skip to first unread message

Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Mar 21, 2015, 3:28:29 AM3/21/15
to hindian...@googlegroups.com
मैंने इस समूह की हिंदी शब्दावली में 'safety and security' के लिए 'सलामती और सुरक्षा' अनुवाद जोड़ा है। अगर आपके पास कोई बेहतर विकल्प है तो ज़रूर बताएँ। कुछ अनुवादक 'safety' और 'security' में अंतर नहीं कर पाते हैं। 'Safety' में आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचने का संदर्भ होता है, जबकि 'security' का प्रयोग आम तौर पर जान-बूझकर पहुँचाए जाने वाले नुकसान से बचने के अर्थ में किया जाता है। कई बार इस सूक्ष्म अंतर की अनदेखी कर दी जाती है।  

सादर,

सुयश   

Shri Krishna Sharma

unread,
Mar 21, 2015, 4:11:05 AM3/21/15
to hindian...@googlegroups.com
प्रशासनिक शब्दावली में Safety के लिए 'संरक्षा' शब्द दिया गया है। एकरूपतता की दृष्टि से बेह्तर है कि हम समान शब्दावली अपनाए,अतः संरक्षा एवं सुरक्षा का प्रयोग ठीक रहेगा।

--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

---
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता समाप्त करने और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/d/optout में जाएं.

डॉ एम एल गुप्ता (Dr. M.L. Gupta)

unread,
Mar 21, 2015, 5:16:38 AM3/21/15
to hindian...@googlegroups.com
संरक्षा और सुरक्षा 

21 मार्च 2015 को 1:41 pm को, Shri Krishna Sharma <kris2...@gmail.com> ने लिखा:

Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Mar 21, 2015, 5:54:45 AM3/21/15
to hindian...@googlegroups.com
मैंने सरकारी अनुवाद में एकरूपता के महत्व को देखते हुए हिंदी शब्दावली में 'संरक्षा' को 'सलामती' के पर्याय के रूप में शामिल कर लिया है।

सरकारी अनुवाद में 'संरक्षा' के प्रयोग पर शायद कोई अधिकारी आपत्ति न करे, लेकिन स्वतंत्र अनुवादकों को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि ऐसे शब्द का प्रयोग नहीं किया जाए जिसका अर्थ जानने के लिए पाठकों को शब्दकोश देखना पड़े। हालाँकि हमेशा ऐसा करना संभव नहीं हो पाता है। एक समस्या यह भी है कि अब बहुत कम घरों में हिंदी कोश दिखते हैं।

सादर,

सुयश 





21 मार्च 2015 को 2:46 pm को, डॉ एम एल गुप्ता (Dr. M.L. Gupta) <mlgd...@gmail.com> ने लिखा:

Vijay K. Malhotra

unread,
Mar 21, 2015, 7:09:04 PM3/21/15
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
रेल मंत्रालय ने  ठीक इसी संदर्भ को ध्यान में रखते हुए इसके  लिए संरक्षा और सुरक्षा शब्द रखे हैं, 

विजय 

2015-03-21 12:58 GMT+05:30 Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ) <translate...@gmail.com>:
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

---
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता समाप्त करने और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/d/optout में जाएं.



--
विजय कुमार मल्होत्रा
पूर्व निदेशक (राजभाषा),
रेल मंत्रालय,भारत सरकार

Vijay K Malhotra
Former Director (OL),
Ministry of Railways,
Govt. of India
Mobile:91-9910029919
     


URL<www.vijaykmalhotra.mywebdunia.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages