व्याकरण संबंधी प्रश्न - वह या वे

195 views
Skip to first unread message

चोपड़ा

unread,
Jul 16, 2013, 5:03:12 AM7/16/13
to hindian...@googlegroups.com
मित्रो,

कृपया नीचे दिए गए दो वाक्य पढ़ें:

1. श्री राम कुमार अच्छे अध्यापक हैं और वह हिन्दी पढ़ाते हैं।

2. श्री राम कुमार अच्छे अध्यापक हैं और वे हिन्दी पढ़ाते हैं।

आपके विचार में इन वाक्यों में वह ठीक है या वे अथवा दोनों?

सादर,

चोपड़ा

lalit sati

unread,
Jul 16, 2013, 5:05:02 AM7/16/13
to ha
1. श्री राम कुमार अच्छे अध्यापक हैं और वह हिन्दी पढ़ाते हैं।

2013/7/16 चोपड़ा <lingua...@gmail.com>
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak
 
---
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
अधिक विकल्‍पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.
 
Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Jul 16, 2013, 5:16:32 AM7/16/13
to hindian...@googlegroups.com
हिंदी में आदरार्थक बहुवचन की पुरानी परंपरा रही है, इसलिए व्याकरण की किताबों में 'वे' के प्रयोग को ही सही माना जाता है। आप एक उदाहरण यहाँ देख सकते हैं। बहुत-से लोग 'वह' का प्रयोग करने लगे हैं, इसलिए इसे भी गलत नहीं माना जा सकता है। अभी हमें एकरूपता पर ध्यान देना चाहिए। एक ही पाठ में 'वह' और 'वे' का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

सादर,

सुयश

16 जुलाई 2013 2:35 pm को, lalit sati <lalit...@gmail.com> ने लिखा:

पीयूष ओझा

unread,
Jul 16, 2013, 5:24:53 AM7/16/13
to hindian...@googlegroups.com
दोनों सही हैं किंतु  'वे' एकवचन में आदरसूचक होने से अधिक उचित है।

Vinod Sharma

unread,
Jul 16, 2013, 5:32:55 AM7/16/13
to hindian...@googlegroups.com
सुयशजी और पीयूषजी की बात सही है, यदि वह का प्रयोग करते हैं तो वह पढ़ाता है आएगा और यदि आदर सूचक वे की  प्रयोग करते हैं तो वे आएगा। वह के साथ बहुवचन का प्रयोग अटपटा लगेगा और व्याकरणिक रूप से सही भी नहीं होगा।

2013/7/16 पीयूष ओझा <piyus...@gmail.com>
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak
 
---
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
अधिक विकल्‍पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.
 
--
bestregards.gif
विनोद शर्मा

lalit sati

unread,
Jul 16, 2013, 5:53:43 AM7/16/13
to ha
वह प्रचलन में अधिक है, इस बात को रोज़मर्रा के व्यवहार और पुस्तकों, अख़बारों-पत्रिकाओं में में होने वाले प्रयोग से समझा जा सकता है। वह के स्थान पर लोग वे, कुछ लोग वो भी, प्रयोग करते हैं। वर्तमान संदर्भ में  वे  व्याकरणसम्मत भले हो, लेकिन वह न तो ग़लत है और न ही अटपटा लगता है। इसीलिए चलता है।

pustak.org ने हिन्दी व्याकरण ज्ञान की प्रवेशिका में इस बारे में लिखा है। इसमें मुझे वे के प्रयोग के पीछे उनका तर्क (बड़प्पन दर्शाने के लिए) दिलचस्प लगा।
बड़प्पन दर्शाने के लिए कुछ लोग वह के स्थान पर वे और मैं के स्थान हम का प्रयोग करते हैं जैसे-
(1)
मालिक ने कर्मचारी से कहा, हम मीटिंग में जा रहे हैं।
(2)
आज गुरुजी आए तो वे प्रसन्न दिखाई दे रहे थे।

2013/7/16 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

lalit sati

unread,
Jul 16, 2013, 5:58:27 AM7/16/13
to ha

वे के स्थान पर वह का प्रयोग आम जनता ही नहीं करती, बड़े-बड़े साहित्यकार इसका प्रयोग करते रहे हैं। अधिक इसका प्रयोग देखने में मिलता है। ऐसे वाक्यों में वह सहज और बेहतर जान पड़ता है। 

2013/7/16 lalit sati <lalit...@gmail.com>

Vinod Sharma

unread,
Jul 16, 2013, 6:19:52 AM7/16/13
to hindian...@googlegroups.com
फिर तो क्रिया भी एकवचन में ही होनी चाहिए। एकवचन कर्ता के साथ बहुवचन में क्रिया का प्रयोग?
2013/7/16 lalit sati <lalit...@gmail.com>

lalit sati

unread,
Jul 16, 2013, 6:30:04 AM7/16/13
to ha
अभी मैंने प्रेमचंद, अमृतलाल नागर, रेण की कृतियों को उलट-पुलट कर देखा। वे भी वे के नहीं वह के पक्ष में ही दिखे। इसलिए यह कहना सही न होगा कि बहुत-से लोग 'वह' का प्रयोग करने लगे हैं। यह प्रयोग पहले से होता रहा है।

2013/7/16 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

Yogendra Joshi

unread,
Jul 16, 2013, 12:31:16 PM7/16/13
to hindian...@googlegroups.com
क्या होना चाहिए और क्या हो रहा है में भेद किया जाना चाहिए। मैं समझता हूं कि वह का बहुवचन वे है और जहां हैं प्रयोग हो रहा (आदर हेतु) वहां वे ही उचित होगा। रही बात लोगों के प्रयोग की बात सभी लोग भाषा की शुद्धता के प्रति सचेत नहीं रहते है। उदहरणार्थ मैं अभी तक यही मानता आया हूं कि क्यों सही है न कि क्यूं, वह सही है न कि वो। किंतु क्यूं एवं वो का प्रयोग मैंने यत्रतत्र देखा है। जहां तक विचारों की अभिव्यक्ति का सवाल है वह तमाम त्रुटियों के बावजूद असंदिग्ध रूप से हो सकता है, अपवादों को छोड़कर। तो क्या त्रुटियों को नजरअंदाज कर दिया जाना चाहिए? 

16 जुलाई 2013 2:46 pm को, Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ) <translate...@gmail.com> ने लिखा:

kartik Saini

unread,
Jul 19, 2013, 6:29:52 AM7/19/13
to hindian...@googlegroups.com
त्रुटियों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। लोग पुस्तकों और विद्वतजनो से ही सही और गलत का ज्ञान प्राप्त करते हैं . इसलिए भाषा व्याकरण सम्मत ही होनी चाहिए। कम से कम लेखन में तो अवश्य ही शुद्धता का ध्यान रखा जाना चाहिए। मैं समझता हूँ आप भी यही कहना चाहते हैं.  

2013/7/16 Yogendra Joshi <yogendr...@gmail.com>

Raghuram. PA. Pilakkool

unread,
Jul 21, 2013, 12:09:23 PM7/21/13
to hindian...@googlegroups.com
दूसरा वाक्य ही ठीक है

2013/7/16 lalit sati <lalit...@gmail.com>
अभी मैंने प्रेमचंद, अमृतलाल नागर, रेण की कृतियों को उलट-पुलट कर देखा। वे भी वे के नहीं वह के पक्ष में ही दिखे। इसलिए यह कहना सही न होगा कि बहुत-से लोग 'वह' का प्रयोग करने लगे हैं। यह प्रयोग पहले से होता रहा है।

narayan prasad

unread,
Jul 21, 2013, 12:31:25 PM7/21/13
to hindian...@googlegroups.com
<<बड़प्पन दर्शाने के लिए कुछ लोग ... मैं के स्थान हम का प्रयोग करते हैं >>

ऐसी बात है क्या ?
इस विषय पर विभिन्न लोगों के मत यहाँ पर देखें -

http://groups.yahoo.com/group/HUIAL/message/417

जहाँ तक बोलचाल की बात है, "मैं" के प्रयोग को ही मैं अभिमानसूचक समझता हूँ और साधारणतः "मैं" के स्थान पर "हम" का प्रयोग करता हूँ । हाँ, लिखित रूप में व्याकरणसम्मत बहुवचन के लिए "हम" या "हमलोग" एवं एकवचन में केवल "मैं" का प्रयोग करता हूँ ।

संस्कृत व्याकरण में आचार्य अपने लिए "वक्ष्यामि" के बदले "वक्ष्यामः" का प्रयोग करते पाए जाते हैं, जो किसी प्रकार भी अभिमान या बड़प्पन नहीं दर्शाता ।
--- नारायण प्रसाद

2013/7/16 lalit sati <lalit...@gmail.com>

Vijay K. Malhotra

unread,
Jul 21, 2013, 11:23:06 PM7/21/13
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
यह भाषा व्याकरण का नहीं,  सामाजिक व्याकरण (  Pragmatics)  का  नियम है. आदरार्थे बहुवचनम् अर्थात् आदर प्रकट करने के लिेए हम सभी लोग अपने से बड़ों के लिए बहुवचन का प्रयोग ही करते हैं. 
विजय 

2013/7/21 narayan prasad <hin...@gmail.com>
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak
 
---
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
अधिक विकल्‍पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.
 
--
विजय कुमार मल्होत्रा
पूर्व निदेशक (राजभाषा),
रेल मंत्रालय,भारत सरकार
Vijay K Malhotra
Former Director (Hindi),
Ministry of Railways,
Govt. of India
आवास का पता / Residential Address:
Vijay K Malhotra
WW/67/SF,
MALIBU TOWNE,
SOHNA ROAD,
GURGAON- 122018
Mobile:91-9910029919
          91-9311170555

URL<www.vijaykmalhotra.mywebdunia.com>

narayan prasad

unread,
Jul 22, 2013, 12:41:16 AM7/22/13
to hindian...@googlegroups.com
महोदय,
    यह स्पष्ट नहीं हुआ कि आपने अपनी टिप्पणी किस सन्दर्भ में की है । आपने संलग्न मेरे पूर्व सन्देश को किया है, परन्तु आपकी टिप्पणी उससे सम्बद्ध नहीं है । आपने जो कुछ कहा है, वह बात साधारणतः सभी को ज्ञात होता है ।
   सादर

   नारायण प्रसाद

2013/7/22 Vijay K. Malhotra <malho...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages