हिन्दी दिवस की शुभकामनायें!

1 view
Skip to first unread message

Amitabh Tripathi

unread,
Sep 13, 2009, 11:49:16 PM9/13/09
to eka...@yahoogroups.com, HINDI-...@yahoogroups.com, hindi-...@googlegroups.com, hi...@googlegroups.com, हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
आदरणीय सदस्यगण,
आप सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनायें। इस अवसर पर हिन्दी की दशा और दिशा पर विचार आवश्यक है। आज दैनिक  ’अमर उजाला’ में एक  विशेष समाचार  है कि मोबाइल एवम्‌ इन्टरनेट के प्रयोग से हिन्दी को ख़तरा है। (यदि पढ़ने में असुविधा हो तो संलग्न फ़ॉन्ट डाउनलोड कर लें) प्रश्न ज्वलन्त और विचारणीय है कि नई पीढ़ी को देवनागरी के संस्कार  कैसे दिये जाँय। यूनीकोड के प्रचलन को बढ़ावा देना पहला कदम हो सकता है। स्कूलों में भी हिन्दी के व्याकरण और भाषाविज्ञान पर बहुत कम या एकदम ध्यान नहीं दिया जाता। छात्र अंग्रेजी का past, present, future तो बड़ी मेहनत से याद करते हैं और उन्हे अध्यापकों द्वारा कराया भी जाता है लेकिन हिन्दी के भविष्य को लेकर उन्हे कोई चिन्ता नहीं है। इन परिस्थितियों में मोबाइल और इंटरनेट में अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य विक्ल्पों की कमी ने देवनागरी के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। विज्ञजन इस पर विचार करें और कुछ समाधान प्रस्तुत करें। हिन्दी दिवस पर मेरी यही कामना है।
सादर
अमित

--
मेरी रचनाये (http://amitabhald.blogspot.com)
Mob: +919450408917
AU.TTF
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages