तालाब की एक और गंदी मछली का पता चला

32 views
Skip to first unread message

Vinod Sharma

unread,
Oct 31, 2012, 6:07:38 AM10/31/12
to hindian...@googlegroups.com, Banu Translator's
मित्रो,
अनुवाद कार्य करवा कर भुगतान नहीं करने वालों में से एक और दिल्ली की ही कंपनी
लिंगो सोल्यूशन का पता चला है। हालांकि इस बार कोई अनुवादक सीधे प्रभावित नहीं
होकर एक अन्य अनुवाद एजेंसी इसका शिकार हुई है। मुझे ईमेल में उस पीड़ित एजेंसी
से एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसे मैं जस का तस साझा कर रहा हूँ।

Any one please help me to get my money

Hi Guys,
Anyone known’s who is Lingo Solution a Translation Agency based on Delhi, this person Mr. Prabhat Kumar had given translation work of Reliance PPT files I did translation from my network Kannada, Tamil, Telugu & Malayalam, after work done this person is escaping not receiving my call & not replying any Email’s he need to pay me Rs.1,75,000 I sent Invoice long back and told on Oct 30th will clear I am keep on calling this person is cutting my phone calls.
Banu Translators

pushya mitra

unread,
Oct 31, 2012, 6:16:42 AM10/31/12
to hindian...@googlegroups.com
 विनोद जी

इस पेशे में हम भरोसे पर ही सारा काम करते हैं। ऐसे में भुगतान नहीं होने पर समझ नहीं आता क्या किया जाये। हमें कोई व्यवस्था बनानी पड़ेगी जिससे काम देने वाली एजेंसी की विश्वसनीयता को परखा जा सके। नाम का भी कोई अर्थ नहीं है, क्योंकि लिंगो सोलुसन कल लिंगो रेवोलुशन बनकर काम देने लगे तो क्या किया जाये।

2012/10/31 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

Shivani Khare

unread,
Oct 31, 2012, 11:45:02 AM10/31/12
to hindian...@googlegroups.com
कुछ राह तो निकालनी ही पड़ेगी!

2012/10/31 pushya mitra <push...@gmail.com>



--
~
S.K.
http://swa-bani.blogspot.com/

Dr.Rawat

unread,
Nov 1, 2012, 2:25:58 AM11/1/12
to hindian...@googlegroups.com, Banu Translator's
साथियो

उन कंपनियों से जिनसे आप काम ले रहे हैं उनका पैन अथवा टैन नंबर अथवा
बैंक डिटेल्स हों- तभी काम लें। यद्यपि मुश्किल जरुर है।
कुछ हमारे साथी गण भी रहस्य बना कर रखते हैं कि पता नहीं हम उनका क्या
कमीशन खा जाएंगे। जब फंसते हैं तो मदद की आशा करते हैं- अधिकार विहीन
संस्था आपस के विश्वास एवं सहयोग की भावना से शक्तिशाली बनती हैं जैसै 
कारटेल होते हैं। नीम हकीमों से बच कर रहें जैसी बात है। जागरुकता एवं संवाद
से ही कोई रास्ता निकलेगा।
ऐसा भी कर सकते हैं कि अब तक जितनी ज्ञात कंपनियां हैं अथवा जिनके ईमेल आदि हैं-
इस मंच से उन्हें परख कर एक सूची जारी की जाए और सभी साथियों से कहा जाए
कि काम लेने से पहले देख लें कि वह कंपनी इस सूची में है कि नहीं है।
सादर


Alok Mishra

unread,
Nov 1, 2012, 4:35:38 AM11/1/12
to hindian...@googlegroups.com
बानू ट्रांसलेशन भी कम नहीं है, इसकी बानगी नीचे की सामग्री में देखी जा सकती है।

http://www.consumercomplaints.in/complaints/banu-translators-not-received-for-the-work-done-or-acceptance-c755492.html


Dear Sir,

Am a freelance Translator, working from home, doing projects of translation for Companies, Agencies & whomever approaching for translation jobs. My language pair is English to Tamil. Last month I received a call from Banu Translators, Mumbai Mrs. Asma, mobile no:7829559955, requesting that I need to take up the job of 4 files. First I delivered 2 files within few days and after that I had a net problem with my connection so my work was delayed. I informed about my inability after remitting the next 2 files, continuing the work further & I explained abt the time delay.
They were pressuring me to do the work instead of my continuous deny. I have mails, chat summary as a proof.

Now they are not ready to pay the fees for the work done. I sent mails asking for reply. But they never revert back to me with an answer. It would be great if I get back my payment. I need your help in this.

Regards,
Padmapriya
2012/10/31 Shivani Khare <oddsnen...@gmail.com>



--
Regards

Alok Mishra
Senior Copy Editor

Careers360, India's best education and career magazine
www.careers360.com

pushya mitra

unread,
Nov 1, 2012, 4:55:05 AM11/1/12
to hindian...@googlegroups.com
बिलकुल सही सुझाव ... 

2012/11/1 Dr.Rawat <dr.raje...@gmail.com>

Vinod Sharma

unread,
Nov 1, 2012, 5:16:48 AM11/1/12
to hindian...@googlegroups.com
साथियो,
मैं एक बार फिर से अपनी अपील दुहराना चाहता हूँ कि हम अनुवादक
लोग अपने केंचुल में बंद होकर न रहें। हम आपस में जितना अधिक
खुल कर विचारों और अनुभवों को परस्पर साझा करेंगे, उतना ही
हम अनुवाद की इस असंगठित दुनिया में अपने पैर मजबूती से
जमा पाएँगे। मैं बानू ट्रांसलेटर्स को नहीं जानता था, इसलिए उसका
ईमेल मैंने यहाँ साझा किया था। अब लगता है कि एजेंसियों और
कंपनियों को हमारे इस मंच से दूर ही रखा जाए तो बेहतर होगा।
हम केवल स्वतंत्र अनुवादकों (रोजगारशुदा भी शामिल हैं) की
समस्याओं, परिस्थितियों, सहायता आदि पर दिल खोल कर
अपने विचार व्यक्त करें। अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा
करें, जिससे अन्य साथियों को काफी कुछ सीखने और समझने
का अवसर मिलता है। यह विचार कतई बेबुनियाद और बेमानी
है कि खुल कर चर्चा करने से हमारी पेशेवर जिंदगी के बारे में
लोग जान जाएंगे। हमें यह ध्यान रखना होगा कि हालांकि इस
क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धा है, लेकिन काम सबको मिलता है, अपनी-अपनी
क्षमता और गुणवत्ता के आधार पर। कभी कम तो कभी अधिक।
जब तक हम परस्पर निकट नहीं आएँगे, हमारे बीच एकजुटता
की भावना नहीं पनप सकेगी।
सादर, विनोद  शर्मा

2012/11/1 pushya mitra <push...@gmail.com>

Dr. Paritosh Malviya

unread,
Nov 1, 2012, 7:37:53 AM11/1/12
to hindian...@googlegroups.com
विनोद जी, हम लोगों के मध्‍य ऐसी प्रतिस्‍पर्धा भी नहीं है कि एक दूसरे से कुछ छुपायें। रही बात काम की तो कोई 100000 शब्‍द का ऐसा ऑर्डर लेकर भी क्‍या करेगा जिसे समय पर पूरा न कर पाये। मैं अंशकालिक अनुवादक हूं और शासकीय समय के बाद अनुवाद कार्य करता हूं। मेरा अनुभव तो यह है कि सामान्‍य कार्यदिवस में 1000-1500 से अधिक शब्‍द अनुवाद करना संभव नहीं होता। इसीलिए काम सिर्फ अपनी शर्तों पर स्‍वीकार करता हूं। कई बार ऐसा हेाता है कि कंपनियां सस्‍ते अनुवादक ढूंढ लेती हैं जो कम कीमत और कम समय में काम करने पर राजी हो जाते हैं। पर मेरा मानना यह है कि हम अनुवादकों की दुकान हलवाई की दुकान की तरह है जिसे मेरी दुकान के शुद्ध देशी घी के गुलाब जामुन पसंद होंगे तो मीलों दूर से भी मेरे पास आयेगा अन्‍यथा घटिया खोये और तेल की मिठाई की दुकानें तो गली-गली हैं ही। आपस में ऐसी कंपनियों के तौरतरीकों के बारे में खुलकर बताने में कोई हर्ज नहीं है।

2012/11/1 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>



--
Dr. Paritosh Malviya
Gwalior

Vinod Sharma

unread,
Nov 1, 2012, 8:29:35 AM11/1/12
to hindian...@googlegroups.com
आशा है सभी मित्र इस भावना को बनाए रखेंगे।

2012/11/1 Dr. Paritosh Malviya <malviya...@gmail.com>

सुयश सुप्रभ

unread,
Nov 4, 2012, 2:03:39 AM11/4/12
to hindian...@googlegroups.com, Banu Translator's
रावत जी,

आपने जिस सूची के बारे में लिखा है वह इस समूह में पहले से उपलब्ध है। 

सादर,

सुयश

lalit sati

unread,
Nov 20, 2012, 7:53:23 AM11/20/12
to ha
एक ऐसी ही कंपनी है  www.silvertoplanguage.com      हालांकि यह वेबसाइट लगता है अब बंद हो गई है। इसके एक बंदे rama krishnan का प्रोफ़ाइल यहां अभी भी है - https://www.odesk.com/o/profiles/users/SILVER-TOP-LANGUAGE-SOLUTION_~01ab1cf3137a36805f/

इसके ईमेल पते हैं
in...@silvertoplanguage.com

krishna...@gmail.com

मेरे तो इसने 750- रुपये ही मारे हैं, लेकिन हो सकता है और लोगों के भी पैसे मारे हों या इस जुगत में हो।


2012/11/1 Alok Mishra <alokmishra...@gmail.com>

Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Nov 20, 2012, 8:19:35 AM11/20/12
to hindian...@googlegroups.com
ललित जी,

इस कंपनी का नाम गैरज़िम्मेदार कंपनियों की सूची में जोड़ दिया गया है।

सादर,

सुयश

20 नवम्बर 2012 6:23 pm को, lalit sati <lalit...@gmail.com> ने लिखा:
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages