अग्रेषित : {हिंदी अनुवादक} 'Job' का हिंदी अनुवाद नत्थी फ़ाइल अवश्य देखें और स्वयं निर्णय करें

43 views
Skip to first unread message

Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Mar 13, 2010, 11:29:15 PM3/13/10
to hindian...@googlegroups.com
---------- Forwarded message ----------
From: Arvind Kumar <samant...@gmail.com>
Date: 2010/3/14
Subject: RE: {हिंदी अनुवादक} 'Job' का हिंदी अनुवाद नत्थी फ़ाइल अवश्य देखें और स्वयं निर्णय करें
To: सुयश सुप्रभ <translate...@gmail.com>


भाई सुयश जी

आजकल मैं पुडडुचेरी के पास आरोवील नाम के स्थान पर अपने डाटा को अंतिम रूप देने मेँ लगा हूँ. इस का फल होगी कुछ महीनों बाद जुलाई-अगस्त 2010 में हमारे ई-कोश अरविंद लैक्सिकन की इंटरनेट पर वार्षिक शुल्क के साथ उपलब्धि. अभी कोई दर तय नहीं की जा रही हैं... अप्रेल, मई, जून के महीने वेबसाइट के लिए कर्मचारी आदि की संख्या, उन के वेतन और नियुक्ति पर, कार्यालय का व्यय, डाटा की सुविशालता को देखते हुए हमेँ भारी क्षमता वाले कम से कम चार सर्वर चाहिए होंगे, ताकि कभी एक या दो काम बंद कर दें, तो संसार भर मेँ फैले हज़ारोँ उपयोक्ताओं को असुविधा न है. इन सब पर व्यय का तख़मीना आदि अप्रैल से आरंभ होगा...
लेकिन ये सब बाद की बातें हैं. अभी तो डाटा का संपादन पूरा करने में लगे हैं. तैयार ही है, बस होने को ही है.

इसी कारण आजकल मैं हिंदी विमर्श में सक्रिय भाग नहीं ले पार रहा.

लेकिन आप के प्रश्न ने मुझे अपना काम छोड़ कर JOB की हिंदी ढूँढ़ने के जाब पर लगा दिया.

किसी एक शब्द का दूसरी भाषा में बँधाबँधाया अर्थ असंभव है. दो भाषाओँ के अनुवाद में सब से बड़ी समस्या ही यह होती है कि संदर्भ के अनुसार अर्थ बदल जाता है.

आम तौर पर वेबसाइटों पर काम करने ससंदर्भ अनुवाद करने में सक्षम नहीं होते...

प्रोज.कॉम (www.proz.com) के हिंदी संस्करण में 'job' के लिए 'नौकरी' का प्रयोग इसी वज़ह से हुआ है और ग़लत हुआ है... सरासर ग़लत

नीचे मैं कई कोशोँ को देख कर job के भिन्न संदर्भ और वाक्य वाली अलग फ़ाइल नत्थी कर रहा हूँ.

अधिकतर संदर्भों में मुझे 'काम' शब्द सही बैठता लगता है... नौकरी तो बहुत कम जगहोँ पर फिट बैठती है, हाँ, धंधा कई जगह चल जाएगा...

नत्थी फाइल हिंदी विमर्श के सभी सदस्योँ के लिए भी है.


शुभ कामना सहित
आप का

अरविंद
सी-18 चंद्रनगर (पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार और योजना विहार के पास)
गाज़ियाबाद 201011
टेलि  -  9312760129 - लैंडलाइन (0120) 4110655

samant...@gmail.com



-----Original Message-----
From: hindian...@googlegroups.com [mailto:hindian...@googlegroups.com] On Behalf Of ???? ??????
Sent: Friday, March 12, 2010 6:15 PM
To: हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
Subject: {हिंदी अनुवादक} 'Job' का हिंदी अनुवाद

प्रोज.कॉम (www.proz.com) के हिंदी संस्करण में 'job' के लिए 'नौकरी' का
प्रयोग किया गया है। इस वेबसाइट के संदर्भ में 'job' का अर्थ 'प्रोजेक्ट'
या 'प्रोजेक्ट व नौकरी' (अगर इस वेबसाइट पर अनुवाद से संबंधित नौकरी के
विज्ञापन भी दिखते हों) हो सकता है। स्वतंत्र अनुवादकों को अनुवाद
एजेंसियों या ग्राहकों से प्रोजेक्ट (http://dictionary.reference.com/
browse/job
) मिलते हैं। इन प्रोजेक्टों को 'नौकरी' कहना सही नहीं है।

हिंदी में 'नौकरी' और 'प्रोजेक्ट' समानार्थी नहीं हैं।

मैं इस विषय पर आपकी राय जानना चाहूँगा।

सादर,

सुयश

हिंदी, अनुवाद और भाषाओं पर मेरा ब्लॉग : http://anuvaadkiduniya.blogspot.com

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindian...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/hindianuvaadak?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.





job.doc
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages