व्याकरणिक रूप से शुद्ध वाक्य

66 views
Skip to first unread message

Lingual Bridge

unread,
Dec 1, 2010, 11:25:05 AM12/1/10
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
मित्रो,

क्या आपमें से कोई सज्जन यह बताने का कष्ट करेंगे कि निम्नलिखित में से
कौन-सा वाक्य व्याकरणिक रूप से त्रुटिरहित है:

आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेगी।

आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेंगे।

आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेगा।

शुभकामनाओं सहित,

चोपड़ा

Lingual Bridge

unread,
Dec 1, 2010, 11:25:27 AM12/1/10
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)

V S Rawat

unread,
Dec 1, 2010, 11:37:56 AM12/1/10
to hindian...@googlegroups.com
On 12/1/2010 9:55 PM India Time, _Lingual Bridge_ wrote:

> मित्रो,
>
> क्या आपमें से कोई सज्जन यह बताने का कष्ट करेंगे कि निम्नलिखित में से
> कौन-सा वाक्य व्याकरणिक रूप से त्रुटिरहित है:
>
> आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेगी।

उपरोक्त ग़लत है। अध्ययन पुल्लिंग है, इसलिए संबंधिक क्रिया को पुल्लिंग होना चाहिए,
जबकि लिखेगी स्त्रीलिंग है।

>
> आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेंगे।

उपरोक्त ग़लत है। अध्ययन एकवचन है, इसलिए संबंधिक क्रिया को एकवचन होना चाहिए,
जबकि लिखेंगे बहुवचन है।

>
> आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेगा।

बैल की आँख।
I mean, Bull's eye you have hit with this one. this is correct.

Still, the construction of sentence is not natural for Hindi speaking.
It seems some translation of English type of construction because
Adhyayan doesn't write anything, someone writes something during the
study or on the basis of study's conclusions.

> शुभकामनाओं सहित,
>
> चोपड़ा

धन्यवाद
रावत


V S Rawat

unread,
Dec 1, 2010, 11:48:41 AM12/1/10
to ha
लगता है पिछले उत्तर में मैं संदर्भ को ठीक से नहीं समझ पाया था। फिर से पढ़ा तो लगा
कि कुछ और व्याख्या चाहिए।

डॉक्टर लेडी भी हो सकती है और पुरुष नर्स भी हो सकते हैं।

यदि संदर्भ स्पष्ट कि डॉक्टर स्त्री है तो "आपकी अध्ययन लेडी डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की
संख्या लिखेगी।" में कोई भ्रम नहीं आता।

यदि संदर्भ स्पष्ट कि नर्स पुरुष है तो "आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या
लिखेगा।" में कोई भ्रम नहीं आता।

यदि संदर्भ स्पष्ट नहीं है और प्रचलित रूप से डॉक्टर पुरुष और नर्स स्त्री है, तो

> आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेगी।

क्योंकि कर्ता अध्ययन डॉक्टर/नर्स हैं, इसलिए क्रिया अंतिम कर्ता जो कि नर्स (स्त्री) है
से मेल खानी चाहिए, इसलिए ऊपर वाला निर्माण सही लगता है।

>
> आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेंगे।
>
> आपका अध्ययन डॉक्टर/नर्स इंजेक्शनों की संख्या लिखेगा।

मेरे पिछले उत्तर पर ध्यान न दें।

धन्यवाद
रावत

abhishek singhal

unread,
Dec 1, 2010, 11:59:11 AM12/1/10
to hindian...@googlegroups.com
मुझे वाक्य ही स्पष्ट प्रतीत नहीं होता,, बहरहाल जो वाक्य है उसमें,, लिंग भेद  और बहुवचन का भेद है
तो अब हकीकत में डॉक्टर पुरुष है या स्त्री है,, उसी अनुरूप बनेगा। यदि यह स्पष्ट नहीं है तो डॉक्टर शब्द को पुरुष मानते हुए लिखेगा का इस्तेमाल करना चाहिए।  डॉक्टर बार बार बदल रहे हैं तो लिखेंगे आना चाहिए।

2010/12/1 V S Rawat <vsr...@gmail.com>
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :

hindian...@googlegroups.com

वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak



--
abhishek singhal
jaipur
www.abhishek-singhal.blogspot.com

Amitabh Tripathi

unread,
Dec 1, 2010, 12:45:48 PM12/1/10
to hindian...@googlegroups.com
वाक्य मुझे भी स्पष्ट प्रतीत नहीं होता| अध्ययन का तात्पर्य स्पष्ट नहीं हो रहा है| यह किस अंग्रेजी शब्द के लिए प्रयुक्त हुआ है? यदि मूल वाक्य दे सकें तो सुविधा होगी|
सादर
अमिताभ


2010/12/1 abhishek singhal <abhi19...@gmail.com>



--
रचनाधर्मिता (http://amitabhald.blogspot.com)

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages