हिंदी में 'नौकरी' और 'प्रोजेक्ट' समानार्थी नहीं हैं।
मैं इस विषय पर आपकी राय जानना चाहूँगा।
सादर,
सुयश
हिंदी, अनुवाद और भाषाओं पर मेरा ब्लॉग : http://anuvaadkiduniya.blogspot.com
जैसे -
What's your job? - आप क्या काम करते हैं? या, आपका काम क्या है?
My job is to feed the dog. - मेरा काम है इस कुत्ते को खाना खिलाना.
(किसी भी काम के अर्थ में)
I have a 9 to 5 job. - मेरा काम 9 से 5 तक रहता है. (नौकरी के अर्थ में)
ज़्यादा विशिष्ट रूप से नौकरी, प्रोजेक्ट, व्यापार आदि भी संदर्भ के
अनुसार इस्तेमाल किये जा सकते है.
पर 'Jobs' (बहुवचन संज्ञा) के लिए नौकरियाँ ज़्यादा उपयुक्त होगा क्योंकि
ये अंग्रेज़ी में इसी अर्थ में प्रयुक्त होता है.
विनय
किसी जॉब या नौकरी या काम या रोजगार में व्यक्ति किसी एक या कई या अलग-अलग
परियोजनाओं प्रोजेक्टों पर काम करता है।
मुझको जॉब स्वैच्छिक काम के अर्थ में नहीं लगता,जैसे बगीचे में पानी देना, या कुत्ते को
खाना खिलाना, या बच्चे को नहलाना। ये काम हैं, परंतु इनमें धन का लेन-देन नहीं होता है।
परंतु आपकी जगह पर यदि आपने कोई माली रखा है जो बगीचे में पानी देता है, या कोई
नौकर रखा है जो कुत्ते को खाना खिलाता है, या कोई बाई रखी है जो बच्चे को नहलाती
हैं, और वो सब ये करने के लिए पैसे लेते हैं, तो यह उनका जॉब हुआ।
जॉब वो है जिसमें तनख्वाह सैलरी, दिहाड़ी, वेतन का आदान-प्रदान हो। इस अर्थ में इसके
लिए भी नौकरी शब्द ही सही लग रहा है। जॉब एक प्रकार का काम है जिसमें धन मिलता
है और इसी कारण से उसको किया जाता है।
पत्नी या महबूबा से प्रेम करना कोई जॉब नहीं है, फिर भी आपके उदाहरण में कोई कह
सकता है कि मेरा जॉब/ काम पत्नी से प्रेम करना है।
लोग स्वैच्छिक कामों से भी परेशान हो जाते हैं और इसलिए वो इसे एक जॉब कहते हैं जो
वाकई में बेगार (जिसमें धन नहीं मिलता है) के अर्थ में होता है।
एक शब्द है जॉब-वर्क। मुझे जॉब-वर्क मिला, मैं जॉब-वर्क कर रहा हूँ, इसका अर्थ हुआ मुझे
काम करने के बदलने पैसे मिलने वाला काम मिला है जिसको मैं पैसे के लिए ही कर रहा हूँ।
ये मेरी अपनी समझ है, मैंने किसी शब्दकोश को संदर्भित नहीं किया है।
--
रावत
On Mar 13, 4:47 pm, V S Rawat <vsra...@gmail.com> wrote:
> प्रोजेक्ट के लिए परियोजना स्पष्ट शब्द है।
>
> किसी जॉब या नौकरी या काम या रोजगार में व्यक्ति किसी एक या कई या अलग-अलग
> परियोजनाओं प्रोजेक्टों पर काम करता है।
>
> मुझको जॉब स्वैच्छिक काम के अर्थ में नहीं लगता,जैसे बगीचे में पानी देना, या कुत्ते को
> खाना खिलाना, या बच्चे को नहलाना। ये काम हैं, परंतु इनमें धन का लेन-देन नहीं होता है।
>
> परंतु आपकी जगह पर यदि आपने कोई माली रखा है जो बगीचे में पानी देता है, या कोई
> नौकर रखा है जो कुत्ते को खाना खिलाता है, या कोई बाई रखी है जो बच्चे को नहलाती
> हैं, और वो सब ये करने के लिए पैसे लेते हैं, तो यह उनका जॉब हुआ।
>
धन का लेन-देन कोई आवश्यक शर्त नहीं है, न ही यह हमेशा वाक्य से पता चल
सकता है. जैसे मेरा काम कुत्ते को खाना खिलाना है से क्या आपको पता चलता
है कि मैं इसके लिए पैसे ले रहा हूँ या नहीं? पर हाँ एक औपचारिक या
अनौपचारिक व्यवस्था या अनुबंध या संकल्प का बोध ज़रूर हो सकता है.
अंग्रेज़ी में जॉब का प्रयोग नौकरी से इतर काफ़ी व्यापक अर्थों में होता
है इसलिए इसे नौकरी तक सीमित रखना मैं उचित नहीं मानता. कुछ उदाहरण
देखें.
"I truly believe my job is to make sure people smile." -Shah Rukh Khan
या मसलन यहाँ प्रयुक्त 'job' के मानी देखिए:
http://newsbusters.org/blogs/mark-finkelstein/2008/11/06/odd-job-matthews-says-his-role-make-obama-presidency-success
इनमें नौकरी की बात कहीं नहीं है. नौकरी शब्द अपने आप में मालिक-नौकर का
संबंध निहित रखता है. जबकि अंग्रेज़ी के जॉब शब्द के प्रयोग में यह
आवश्यक शर्त नहीं है.
> जॉब वो है जिसमें तनख्वाह सैलरी, दिहाड़ी, वेतन का आदान-प्रदान हो। इस अर्थ में इसके
> लिए भी नौकरी शब्द ही सही लग रहा है। जॉब एक प्रकार का काम है जिसमें धन मिलता
> है और इसी कारण से उसको किया जाता है।
>
> पत्नी या महबूबा से प्रेम करना कोई जॉब नहीं है, फिर भी आपके उदाहरण में कोई कह
> सकता है कि मेरा जॉब/ काम पत्नी से प्रेम करना है।
>
'Job' का अर्थ 'काम' है इसका मतलब यह नहीं कि 'काम' का अंग्रेज़ी अनुवाद
हमेशा Job होगा.
> लोग स्वैच्छिक कामों से भी परेशान हो जाते हैं और इसलिए वो इसे एक जॉब कहते हैं जो
> वाकई में बेगार (जिसमें धन नहीं मिलता है) के अर्थ में होता है।
>
> एक शब्द है जॉब-वर्क। मुझे जॉब-वर्क मिला, मैं जॉब-वर्क कर रहा हूँ, इसका अर्थ हुआ मुझे
> काम करने के बदलने पैसे मिलने वाला काम मिला है जिसको मैं पैसे के लिए ही कर रहा हूँ।
>
जॉब-वर्क (Job-work) एक अलग शब्द है और एक विशिष्ट अर्थ रखता है, वैसे ही
जैसे मैंने बहुवचन संज्ञा के रूप में प्रयुक्त 'Jobs' का ज़िक्र किया था.
> ये मेरी अपनी समझ है, मैंने किसी शब्दकोश को संदर्भित नहीं किया है।
>
मैंने भी. आपको यहाँ देखकर अच्छा लगा, रावत जी.
--
विनय
> धन का लेन-देन कोई आवश्यक शर्त नहीं है, न ही यह हमेशा वाक्य से पता चल
> सकता है. जैसे मेरा काम कुत्ते को खाना खिलाना है से क्या आपको पता चलता
> है कि मैं इसके लिए पैसे ले रहा हूँ या नहीं? पर हाँ एक औपचारिक या
> अनौपचारिक व्यवस्था या अनुबंध या संकल्प का बोध ज़रूर हो सकता है.
>
> अंग्रेज़ी में जॉब का प्रयोग नौकरी से इतर काफ़ी व्यापक अर्थों में होता
> है इसलिए इसे नौकरी तक सीमित रखना मैं उचित नहीं मानता. कुछ उदाहरण
> देखें.
>
> "I truly believe my job is to make sure people smile." -Shah Rukh Khan
शाहरुख खान के शब्दों को अंग्रेजी व्याकरण का अन्तर्राष्ट्रीय मानक बता रहे हैं?
आप तो ऐसे न थे, विनय जी।
:-) :-) :-)
मैंने धन कहा था, पर आपने अनुबंध की भावना कह कर इसको व्यापक कर दिया है। बेहतर है।
जो काम कोई व्यक्ति अपनी ख़ुशी से करता है, वो जॉब नहीं है। जब कोई मजबूरी हो, तब
जॉब की भावना आती है। गाना कोयल का जॉब नहीं है, सुगंध देना फूल का जॉब नहीं है,
फसलें उगाना पानी का जॉब नहीं है, जॉब केवल मनुष्यों में होता है, पशुओं या वनस्पतियों
या निर्जीव वस्तुओं का जॉब नहीं होता। पर मनुष्य धन के स्थान पर सुरक्षा और भोजन देकर
पशुओं को जॉब पर रख लेते हैं जैसे सर्कस में शेर का जॉब कलाबाजी दिखाना हो जाता है, या
गधे का जॉब धोबी के कपड़े ले जाना हो जाता है।
>> ये मेरी अपनी समझ है, मैंने किसी शब्दकोश को संदर्भित नहीं किया है।
>>
>
> मैंने भी. आपको यहाँ देखकर अच्छा लगा, रावत जी.
>
> --
> विनय
>
मुझे भी अच्छा लगा। मैं ओरकुट पर आपके गुलज़ार साब के समुदाय में भी हूँ।
आपने लिखा है :
"जॉब वो है जिसमें तनख्वाह सैलरी, दिहाड़ी, वेतन का आदान-प्रदान हो। इस
अर्थ में इसके लिए भी नौकरी शब्द ही सही लग रहा है। जॉब एक प्रकार का काम
है जिसमें धन मिलता है और इसी कारण से उसको किया जाता है।"
प्रोज.कॉम के संदर्भ में 'job' को नौकरी कहना सही नहीं होगा। क्या हम एक
या दो पृष्ठों के अनुवाद के लिए 'नौकरी' शब्द का प्रयोग कर सकते हैं?
मैंने इस वेबसाइट पर दो-तीन शब्दों के अनुवाद का विज्ञापन भी देखा है।
हिंदी में ऐसे काम को 'नौकरी' नहीं कहा जाता है। मैं यह बात दावे के साथ
नहीं कह सकता हूँ कि प्रोज.कॉम पर नौकरी के विज्ञापन नहीं दिखते हैं। अगर
इस वेबसाइट पर ऐसे विज्ञापनों की मनाही नहीं है तो हमें 'job' के लिए
'प्रोजेक्ट' के अलावा 'नौकरी' का भी प्रयोग करना होगा, लेकिन केवल
'नौकरी' से स्रोत भाषा का भाव लक्ष्य भाषा में प्रकट नहीं होता है।
इंटरनेट के आने से अनुवाद का स्वरूप बदला है और इस क्षेत्र में नई
अवधारणाएँ सामने आ रही हैं। इन अवधारणाओं के लिए हम या तो हिंदी में नए
शब्द बना सकते हैं या पहले से प्रचलित विदेशज शब्दों को अपना सकते हैं।
अनुवाद के प्रोजेक्ट के लिए 'परियोजना' का प्रयोग सही नहीं होगा।
'परियोजना' का प्रयोग विकास की दृष्टि से बनाई गई बड़ी योजना के लिए किया
जाता है। यहाँ मैं विषयांतर करते हुए सरकारी परियोजनाओं का उल्लेख करना
चाहूँगा जिसमें 'योजना' अधिक होती है और 'क्रियान्वयन' कम!
सादर,
सुयश
हिंदी, अनुवाद और भाषाओं पर मेरा ब्लॉग : http://anuvaadkiduniya.blogspot.com
On 14 मार्च, 03:21, V S Rawat <vsra...@gmail.com> wrote:
> On 3/14/2010 3:22 AM India Time, _विनय_ wrote:
>
> > धन का लेन-देन कोई आवश्यक शर्त नहीं है, न ही यह हमेशा वाक्य से पता चल
> > सकता है. जैसे मेरा काम कुत्ते को खाना खिलाना है से क्या आपको पता चलता
> > है कि मैं इसके लिए पैसे ले रहा हूँ या नहीं? पर हाँ एक औपचारिक या
> > अनौपचारिक व्यवस्था या अनुबंध या संकल्प का बोध ज़रूर हो सकता है.
>
> > अंग्रेज़ी में जॉब का प्रयोग नौकरी से इतर काफ़ी व्यापक अर्थों में होता
> > है इसलिए इसे नौकरी तक सीमित रखना मैं उचित नहीं मानता. कुछ उदाहरण
> > देखें.
>
> > "I truly believe my job is to make sure people smile." -Shah Rukh Khan
>
> शाहरुख खान के शब्दों को अंग्रेजी व्याकरण का अन्तर्राष्ट्रीय मानक बता रहे हैं?
>
> आप तो ऐसे न थे, विनय जी।
>
> :-) :-) :-)
>
> मैंने धन कहा था, पर आपने अनुबंध की भावना कह कर इसको व्यापक कर दिया है। बेहतर है।
>
> जो काम कोई व्यक्ति अपनी ख़ुशी से करता है, वो जॉब नहीं है। जब कोई मजबूरी हो, तब
> जॉब की भावना आती है। गाना कोयल का जॉब नहीं है, सुगंध देना फूल का जॉब नहीं है,
> फसलें उगाना पानी का जॉब नहीं है, जॉब केवल मनुष्यों में होता है, पशुओं या वनस्पतियों
> या निर्जीव वस्तुओं का जॉब नहीं होता। पर मनुष्य धन के स्थान पर सुरक्षा और भोजन देकर
> पशुओं को जॉब पर रख लेते हैं जैसे सर्कस में शेर का जॉब कलाबाजी दिखाना हो जाता है, या
> गधे का जॉब धोबी के कपड़े ले जाना हो जाता है।
>
> >> ये मेरी अपनी समझ है, मैंने किसी शब्दकोश को संदर्भित नहीं किया है।
>
> > मैंने भी. आपको यहाँ देखकर अच्छा लगा, रावत जी.
>
> > --
> > विनय
>
> मुझे भी अच्छा लगा। मैं ओरकुट पर आपके गुलज़ार साब के समुदाय में भी हूँ।