एलान, ऐलान (इनमें से कौन-सी वर्तनी सही है?)

2,704 views
Skip to first unread message

सुयश सुप्रभ

unread,
Jun 23, 2010, 2:32:18 PM6/23/10
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
गूगल पर 'एलान' और 'ऐलान' के क्रमश: 141,000 और 534,000 खोज परिणाम दिखते
हैं। मैं वर्तनी की शुद्धता तय करने के लिए इंटरनेट की मदद नहीं लेता
हूँ, लेकिन इससे वर्तनी के प्रयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलती
है। शब्दकोशों में 'एलान' और 'ऐलान' दोनों का प्रयोग होता है। ऑक्सफ़ोर्ड
अंग्रेज़ी-अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश (संस्करण 2008) में 'announcement' के
अर्थ में 'ऐलान' का प्रयोग हुआ है, जबकि प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित
हिंदी-अंग्रेज़ी शब्दकोश (संस्करण की जानकारी अनुपलब्ध) में 'एलान' का
प्रयोग हुआ है।

आप 'एलान' और 'ऐलान' में से किस वर्तनी का प्रयोग करते हैं?

क्या यह शब्द हिंदी के 'चिर विवादास्पद' शब्दों में से एक है? मैं यह
सवाल इसलिए कर रहा हूँ कि शब्दकोशों में 'एलान' और 'ऐलान' दोनों का
प्रयोग हुआ है और लोग अपनी वर्तनी को सही सिद्ध करने के लिए इन शब्दकोशों
का हवाला दे सकते हैं।

सादर,

सुयश
9811711884

ब्लॉग : http://anuvaadkiduniya.blogspot.com

GangaSahay Meena

unread,
Jun 23, 2010, 2:55:03 PM6/23/10
to hindian...@googlegroups.com
सुयश जी,
उर्दू-हिन्‍दी शब्‍दकोश (उत्‍तर प्रदेश हिन्‍दी संस्‍थान द्वारा प्रकाशित एवं मोहम्‍मद मुस्‍तफा खां 'मद्दाह' द्वारा संकलित)  के मुताबिक यह अरबी भाषा का शब्‍द है. जिसका मतलब है- घोषणा, अभिज्ञापन, मुनादी, उद्घोष.
इसे उर्दू में 'अलिफ+ऐन+लाम+अलिफ+नून' اعلان के रुप में लिखा जाता है. हिन्‍दी में ए'लान लिखा जाता है.
सादर,
-गंगा सहाय मीणा, जेएनयू

2010/6/24 सुयश सुप्रभ <translate...@gmail.com>

--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।

नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :

hindian...@googlegroups.com

वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak



--
Ganga Sahay Meena
Assistant Professor in Hindi
Centre of Indian Languages
Jawaharlal Nehru University
New Delhi-67
Mob- 9868489548
gsmjnu.ning.com
gsmeena.wordpress.com
lokrajniti.blogspot.com
sahityikpatrakar.blogspot.com
lohiaphotos.blogspot.com

Mukesh Popli

unread,
Jun 23, 2010, 10:57:55 PM6/23/10
to hindian...@googlegroups.com
सुयश जी,
 
मैं तो एलान का ही प्रयोग करता हूं और यही मुझे ठीक भी लगता है।
 
मुकेश पोपली

2010/6/24 सुयश सुप्रभ <translate...@gmail.com>
गूगल पर 'एलान' और 'ऐलान' के क्रमश: 141,000 और 534,000 खोज परिणाम दिखते
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।

नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :

hindian...@googlegroups.com

वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak



--
मुकेश पोपली


C.M. Rawal

unread,
Jun 24, 2010, 2:04:32 AM6/24/10
to hindian...@googlegroups.com
सुयश जी,
 
'एलान' और 'ऐलान' दोनों ही चलते हैं। इनमें से खोटा सिक्का कौन-सा है, यह तो पता नहीं।
 
अलबत्ता, ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी-अंग्रेज़ी शब्दकोश में 'ऐलान' के अर्थ के अंतर्गत दिया गया है, देखें 'एलान' । अर्थात वहाँ दोनों शब्द दिए गए हैं और 'एलान' को प्रामाणिक माना गया है।
 
फिर, ज्ञानमंडल लि., वाराणसी के बृहत हिन्दी कोश में 'एलान' का अर्थ दिया गया है, पु. (सं.) नारंगी; (अ.) सार्वजनिक घोषणा, मुनादी और 'ऐलान' का अर्थ दिया गया है, पु. (अ.) सार्वजनिक घोषणा, मुनादी। अर्थात वहाँ भी दोनों शब्द दिए गए हैं और दोनों को प्रामाणिक माना गया है।
 
बहरहाल, हम गूगल की खोज या गिनती पर न जाएँ तो बेहतर होगा। वहाँ तो 'शुद्ध' शब्द 'शुध्द' के रूप में ही नहीं बल्कि 'शुद्व' के रूप में भी लिखा मिल जाएगा। हाँ, यह दूसरी बात है कि यह शब्द आपको किसी भी शब्दकोश में न मिले पर इस 'शुद्व' शब्द का प्रयोग आपको न केवल समाचार पत्रों आदि की कुछ वेबसाइटों में बल्कि उ.प्र. और राजस्थान सरकार तक की कुछ वेबसाइटों में भी आधिकारिक तौर पर धड़ल्ले से होता हुआ दिखाई देगा।
 
खोटे सिक्के तो सदा से चलते आए हैं, आज भी चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे, बस ज़रूरत सिर्फ़ सावधान रहने और सावधानी बरतने की है।
 
चन्द्र मोहन रावल


 
2010/6/24 सुयश सुप्रभ <translate...@gmail.com>
गूगल पर 'एलान' और 'ऐलान' के क्रमश: 141,000 और 534,000 खोज परिणाम दिखते

vikas zutshi

unread,
Jun 24, 2010, 3:21:05 AM6/24/10
to hindian...@googlegroups.com

ऐलान' ही सही होना चाहिए


--
vikas zutshi
*mobile number 9871485270

www.vikaszutshisn.blogspot.com

Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Jun 24, 2010, 4:27:29 AM6/24/10
to hindian...@googlegroups.com
केंद्रीय हिंदी निदेशालय ने एक हिंदी-हिंदी शब्दकोश बनाने की योजना बनाई है। मुझे इस निदेशालय की वेबसाइट पर निम्नलिखित जानकारी मिली :

  


क्या किसी सदस्य को यह मालूम है कि यह शब्दकोश इंटरनेट पर उपलब्ध होगा या नहीं? मुझे लगता है कि इस शब्दकोश का इंटरनेट पर उपलब्ध होना बहुत ज़रूरी है। बहुत-से लोग वर्तनी की शुद्धता तय करने के लिए इंटरनेट की मदद लेते हैं। अगर भारत सरकार कुछ प्रामाणिक शब्दकोश और व्याकरणिक संदर्भ इंटरनेट पर उपलब्ध करे तो इससे हिंदी का भला होगा। 

हमें 'एलान' और 'ऐलान' जैसे शब्दों के संदर्भ में इस शब्दकोश से अच्छी-खासी मदद मिल सकती है। 

मुझे केंद्रीय हिंदी निदेशालय की वेबसाइट पर किसी अधिकारी का ई-मेल पता नहीं मिला। आपको इस वेबसाइट पर सुझाव देने के लिए एक बॉक्स दिखेगा, लेकिन इसमें संदेश भेजते समय आउटलुक और ई-मेल से संबंधित निर्देशों का पालन करना पड़ता है। मुझे लगता है कि केंद्रीय हिंदी निदेशालय की वेबसाइट पर मानकीकरण समिति के सदस्यों का संपर्क विवरण उपलब्ध होना चाहिए। 

सादर,

सुयश
9811711884








2010/6/24 C.M. Rawal <cmr...@gmail.com>

prashant dhyani

unread,
Jun 24, 2010, 9:34:32 AM6/24/10
to hindian...@googlegroups.com
नमस्कार,

मुझे तो ऐलान सही लगता है, जरा ऐलान और एलान में ऐ तथा ए के उच्चारण पर गौर कीजिए,

एलान, ----         एक,  गए, 
ऐलान ------------   ऐतबार, ऐनक

विदेशी शब्दों को देवनागरी में लिखते समय सम्बन्धित भाषा के उच्चारण को आधार बनाना अधिक उपयुक्त रहेगा।

Laser को देवनागरी में लेसर और लेजर में से क्या लिखा जाएगा। मैने अधिकतर लेसर ही प्रयोग में देखा है किन्तु मुझे यह सही प्रतीत नहीं होता क्योंकि लेसर लिखने से उच्चारण बदल जाता है।

कृपया अपने सुझावों से अवगत कराएं।

धन्यवाद  

2010/6/24 सुयश सुप्रभ <translate...@gmail.com>
गूगल पर 'एलान' और 'ऐलान' के क्रमश: 141,000 और 534,000 खोज परिणाम दिखते

Mayur Dubey

unread,
Jun 24, 2010, 10:05:31 AM6/24/10
to hindian...@googlegroups.com
नमस्कार,

प्रशांत जी कि बात जाँच रही है ,उच्चारण कि दृष्टि से ऐलान सही शब्द लगता है ,
>>विदेशी शब्दों को देवनागरी में लिखते समय सम्बन्धित भाषा के उच्चारण को आधार बनाना अधिक उपयुक्त रहेगा |<<
ये भी सही तर्क लगता है
और laser के लिए लेज़र ही सही है

धन्यवाद,

2010/6/24 prashant dhyani <paddyc...@gmail.com>

Anand

unread,
Jun 24, 2010, 10:27:01 AM6/24/10
to hindian...@googlegroups.com
मेरा वोट ऐलान को जाता है।

- आनंद

2010/6/24 Mayur Dubey <mayurdu...@gmail.com>
नमस्कार,

प्रशांत जी कि बात जाँच रही है ,उच्चारण कि दृष्टि से ऐलान सही शब्द लगता है ,
>>विदेशी शब्दों को देवनागरी में लिखते समय सम्बन्धित भाषा के उच्चारण को आधार बनाना अधिक उपयुक्त रहेगा |<<
ये भी सही तर्क लगता है
और laser के लिए लेज़र ही सही है
Message has been deleted

सुयश सुप्रभ

unread,
Jun 24, 2010, 12:57:48 PM6/24/10
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
प्रशांत जी,

आपने लिखा है :

"विदेशी शब्दों को देवनागरी में लिखते समय सम्बन्धित भाषा के उच्चारण को
आधार बनाना अधिक उपयुक्त रहेगा।"

अगर हमें हिंदी में 'एलान' या 'ऐलान' लिखते समय मूल भाषा के उच्चारण को
आधार मानना चाहिए तो 'एलान' ही बेहतर विकल्प है। गंगा सहाय जी ने जिस
उर्दू शब्दकोश का उल्लेख किया है उसमें भी 'एलान' को सही वर्तनी माना
गया है। मेरे पास स्वराज प्रकाशन द्वारा प्रकाशित उर्दू-हिंदी शब्दकोश
है। इसमें भी 'एलान' का प्रयोग हुआ है।

सादर,

सुयश
9811711884

On Jun 24, 6:34 pm, prashant dhyani <paddycool2...@gmail.com> wrote:
> नमस्कार,
>
> मुझे तो ऐलान सही लगता है, जरा ऐलान और एलान में ऐ तथा ए के उच्चारण पर गौर
> कीजिए,
>
> एलान, ----         एक,  गए,
> ऐलान ------------   ऐतबार, ऐनक
>
> विदेशी शब्दों को देवनागरी में लिखते समय सम्बन्धित भाषा के उच्चारण को आधार
> बनाना अधिक उपयुक्त रहेगा।
>
> Laser को देवनागरी में लेसर और लेजर में से क्या लिखा जाएगा। मैने अधिकतर लेसर
> ही प्रयोग में देखा है किन्तु मुझे यह सही प्रतीत नहीं होता क्योंकि लेसर लिखने
> से उच्चारण बदल जाता है।
>
> कृपया अपने सुझावों से अवगत कराएं।
>
> धन्यवाद
>

> 2010/6/24 सुयश सुप्रभ <translatedbysuy...@gmail.com>

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages