मुझे अभिभावक और संरक्षक कई बार भ्रमित करते हैं। सोचा इस समूह में बहुत-
से विद्वान और प्रकांड पंडित हैं, तो क्यों न उनके ज्ञान से लाभान्वित
हुआ जाए। कृपया इन दोनों शब्दों के अर्थों और इनके बीच अन्तर पर प्रकाश
डालने का कष्ट करें। स्कूली बच्चों संबंधी प्रलेखों के अनुवाद के क्रम
में Name of guardian के संबंध में क्या लिखना उचित है?
धन्यवाद और शुभकामनाओं सहित,
चोपड़ा
मुझे शिक्षा के संदर्भ में 'अभिभावक' बेहतर विकल्प लगता है।
'अभिभावक' में वह अर्थ-विस्तार नहीं है जो 'संरक्षक' में है। विधि
शब्दकोशों में guardian के लिए 'अभिभावक' और 'संरक्षक' दोनों का प्रयोग
होता है। वसीयत, संपत्ति आदि के संदर्भ में guardian के लिए 'अभिभावक' का
प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
'संरक्षक' के अर्थ-विस्तार की पुष्टि लोकभारती प्रकाशन द्वारा प्रकाशित
प्रामाणिक हिंदी कोश में उल्लिखित इन अर्थों से भी होती है :
संरक्षक : 1. देख-रेख या रक्षा करने वाला। 2. पालन-पोषण करने या आश्रय
में रखने वाला (पेट्रन)। 3. दे. अभिभावक।
अभिभावक : वह जो किसी बालक, स्त्री अथवा ऐसे व्यक्ति की देख-रेख करता हो
जो अपनी देख-रेख करने में समर्थ न समझा जाता हो। (गार्जिअन)
सादर,
सुयश
9811711884
ब्लॉग : http://anuvaadkiduniya.blogspot.com
आपने प्रामाणिक शब्दकोश से दोनों शब्दों के सूक्ष्म अर्थों को उद्धृत
करके दुविधा का पर्याप्त सीमा तक समाधान कर दिया है जिसके लिए मैं आपके
प्रति कृतज्ञ हूँ।
शुभाकांक्षी,
चोपड़ा
> > चोपड़ा- Hide quoted text -
>
> - Show quoted text -
इस समूह का सदस्य बनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
आप हिंदी शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए नेशनल बुक
ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित समांतर कोश खरीद सकते हैं।
(लिंक : http://tinyurl.com/3xnxwoz)
इंटरनेट पर हिंदी शब्दसागर उपलब्ध है।
(लिंक : http://dsal.uchicago.edu/dictionaries/dasa-hindi)
अनेक हिंदी प्रेमी हिंदी शब्दसागर के संशोधित संस्करण की प्रतीक्षा कर
रहे हैं क्योंकि यह शब्दकोश इंटरनेट पर नि:शुल्क उपलब्ध है।
आप लोकभारती प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रामाणिक हिंदी कोश भी खरीद सकते
हैं।
सादर,
सुयश
9811711884
विजय
> --
> इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
>
> नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
>
> hindian...@googlegroups.com
>
> वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak
>
--
विजय कुमार मल्होत्रा
पूर्व निदेशक (राजभाषा),
रेल मंत्रालय,भारत सरकार
Vijay K Malhotra
Former Director (Hindi),
Ministry of Railways,
Govt. of India
आवास का पता / Residential Address:
Vijay K Malhotra
WW/67/SF,
MALIBU TOWNE,
SOHNA ROAD,
GURGAON- 122018
Mobile:91-9910029919
91-9311170555
फोन: 0124-4104583
विकास जी ने केवल हिंदी पर्याय की जानकारी देने वाले शब्दकोश का नाम पूछा
था, इसलिए मैंने अपने संदेश में समांतर (कोश का नाम समांतर कोश ही है)
कोश का उल्लेख किया था।
समांतर कोश (http://tinyurl.com/3xnxwoz)
सादर,
सुयश
9811711884
On Jun 11, 5:56 am, "Vijay K. Malhotra" <malhotr...@gmail.com> wrote:
> समानांतर कोश (यह केवल हिंदी से हिंदी में ही है) अरविंद कुमार जी की नई
> कृति The Penguin English-Hindi/Hindi-English Thesuarus and Dictionary
> खरीदना बेहतर होगा.यह तीन भागों में है और हिंदी बुक सेंटर में उपलब्ध
> है. कुल मूल्य 3,999 /- रुपए है,लेकिन अनुवादकों के लिए काफ़ी रियायत
> मिल सकती है.
> अनुवादकों के लिए यह बहुत उपयोगी है.
>
> विजय
>