उपयोग और प्रयोग में अन्तर

1,214 views
Skip to first unread message

Lingual Bridge

unread,
Dec 16, 2010, 9:29:21 AM12/16/10
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
मित्रो,

इस समूह में हिंदी के प्रकांड विद्वान और ज्ञाता हैं, इसलिए सोचा क्यों न
अपनी एक पुरानी शंका का समाधान कर लिया जाए।

क्या आप यह बताने का कष्ट करेंगे कि उपयोग और प्रयोग में क्या अन्तर है?

क्या वाक्यों में से किनमें उपयोग और प्रयोग का उपयोग (या प्रयोग!) उचित
है:

प्रदान की गई सूचना का उपयोग/प्रयोग करके यह प्रश्नावली भरें।

आप अपनी सम्पत्ति का उपयोग/प्रयोग कर सकते हैं।

अपेक्षा करता हूँ कि आप इस विषय पर उपयोगी जानकारी प्रदान करेंगे।

शुभकामनाओं सहित

चोपड़ा

Vinod Sharma

unread,
Dec 16, 2010, 9:34:33 AM12/16/10
to hindian...@googlegroups.com
सामान्यतः इस्तेमाल के अर्थ में शब्द उपयोग का ही उपयोग वांछनीय है.
प्रयोग सिर्फ experiment के अर्थ में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
शेष तो संतों की जो राय हो

2010/12/16 Lingual Bridge <lingua...@gmail.com>

--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।

नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :

hindian...@googlegroups.com

वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak



--
Vinod Sharma
gtalk: vinodjisharma
skype:vinodjisharma

Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Dec 16, 2010, 10:17:01 AM12/16/10
to hindian...@googlegroups.com
चोपड़ा जी,

मैं आपके सवाल के संदर्भ में सबसे पहले अवधारणात्मक शब्दों का उल्लेख करना चाहूँगा। शब्द, भाषा, नियम, अलंकार आदि अवधारणात्मक शब्द हैं। हिंदी में अवधारणात्मक शब्दों के साथ 'प्रयोग' का प्रयोग करने की परंपरा रही है। 'शब्द का प्रयोग', 'संज्ञा का प्रयोग' आदि अभिव्यक्‍तियाँ अब रूढ़ हो गई हैं। आपको बदरीनाथ कपूर से लेकर सूरजभान सिंह जैसे विद्वानों की पुस्तकों में ये अभिव्यक्तियाँ दिखेंगी।  

साबुन, कपड़ा आदि को हम छू सकते हैं। इनका भौतिक अस्तित्व भी होता है। हिंदी में इनके साथ 'उपयोग' का प्रयोग करने की परंपरा रही है। 

भाषा में हमेशा नियमों का पालन नहीं हो पाता है। हिंदी में व्याकरण की उपेक्षा होती आई है। अब विभिन्न अभिव्यक्तियों में सूक्ष्म अंतर पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं, इसलिए अब बहुत-से लोग 'उपयोग' के स्थान पर 'प्रयोग' और 'प्रयोग' के स्थान पर 'उपयोग' का प्रयोग करते हैं। अनुवादकों को व्याकरणिक संदर्भों की आवश्यकता होती है, इसलिए मैं आपके प्रश्‍न का महत्व समझता हूँ। 

सादर,

सुयश
9811711884

  



  

2010/12/16 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages