शब्द बोध की सहायता

211 views
Skip to first unread message

Vipul Chaudhari

unread,
Sep 16, 2010, 7:56:22 AM9/16/10
to hindian...@googlegroups.com, hindi-...@googlegroups.com
नमस्कार बन्धुजन 

क्या कोई मुझे  इस शब्द्सूचक !  का मतलब बताएगा 

और साथ में हिन्दी भाषा में इसके प्रयाग के नियम पर भी अगर प्रकाश दल दीजियेगा.

धन्यवाद 

--

--------------------------------------------------------------

आशाओं के पर से छू लो सफलता आसमान 

Regards 

Vipul Chaudhari


vinodji sharma

unread,
Sep 16, 2010, 8:09:14 AM9/16/10
to hindian...@googlegroups.com
भैया बहुत पीछे जाना पड़ेगा इसके लिये तो. यह विस्मयबोधक चिह्न है
विस्मयादिबोधक चिह्न (!)- विस्मय, हर्ष, शोक, घृणा आदि भावों को दर्शाने वाले शब्द के बाद अथवा कभी-कभी ऐसे वाक्यांश या वाक्य के अंत में भी विस्मयादिबोधक चिह्न का प्रयोग किया जाता है। जैसे- हाय ! वह बेचारा मारा गया। वह तो अत्यंत सुशील था ! बड़ा अफ़सोस है !
 विस्मयादिबोधक अव्यय विस्मयादिबोधक अव्यय- जिन शब्दों में हर्ष, शोक, विस्मय, ग्लानि, घृणा, लज्जा आदि भाव प्रकट होते हैं वे विस्मयादिबोधक अव्यय कहलाते हैं। इन्हें ‘द्योतक’ भी कहते हैं। जैसे- 1.अहा ! क्या मौसम है।
2.उफ ! कितनी गरमी पड़ रही है।
3. अरे ! आप आ गए ?
4.बाप रे बाप! यह क्या कर डाला ?
5.छिः-छिः! धिक्कार है तुम्हारे नाम को।इनमें ‘अहा’, ‘उफ’, ‘अरे’, ‘बाप-रे-बाप’, ‘छिः-छिः’ शब्द आए हैं।
ये सभी अनेक भावों को व्यक्त कर रहे हैं। अतः ये विस्मयादिबोधक अव्यय है। इन शब्दों के बाद विस्मयादिबोधक चिह्न (!) लगता है।
प्रकट होने वाले भाव के आधार पर इसके निम्नलिखित भेद हैं-
(1) हर्षबोधक- अहा ! धन्य !, वाह-वाह !, ओह ! वाह ! शाबाश !
(2) शोकबोधक- आह !, हाय !, हाय-हाय !, हा, त्राहि-त्राहि !, बाप रे !
(3) विस्मयादिबोधक- हैं! ऐं !, ओहो !, अरे, वाह !
(4) तिरस्कारबोधक- छिः !, हट !, धिक्, धत् !, छिः छिः !, चुप !
(5) स्वीकृतिबोधक- हाँ-हाँ !, अच्छा !, ठीक !, जी हाँ !, बहुत अच्छा !
(6) संबोधनबोधक- रे !, री !, अरे !, अरी !, ओ !, अजी !, हैलो !
(7) आशीर्वादबोधक- दीर्घायु हो! जीते रहो !

-विनोद शर्मा
 
 
 

 
2010/9/16 Vipul Chaudhari <csa...@gmail.com>
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak



--
सादर शुभकामनाओं सहित,
विनोद शर्मा
हिन्दी अनुवादक
09413394205
01412247205

Jitendra Wagh

unread,
Sep 16, 2010, 10:56:17 AM9/16/10
to hindian...@googlegroups.com
वाह विनाद जी वाह!, लगा जैसे मैं व्याकरण की पुस्तक पर परीक्षा से पहले नज़र डाल रहा हूं!
 

-----------------------------------------------------
जितेन्द्र
 

 
Tele:+91-22-28966472
Fax: +91-22-28966472
Skype ID:-  "sigmaserve1"
MSN/WINDOWS LIVE: sigma...@hotmail.com
Mobile: +91-09821130026
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages