{हिंदी अनुवादक} हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न

10 views
Skip to first unread message
Message has been deleted

सुयश सुप्रभ

unread,
Apr 24, 2010, 10:37:20 AM4/24/10
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
क्या कोई मुझे यह बता सकता है कि निम्नलिखित वाक्यों में कोष्ठक में दिए
गए शब्द व्याकरण के किस नियम के आधार पर सही या गलत हैं :

1. दलितों में आत्मविश्वास का संचार करने वाली (वालीं) मायावती ने सदियों
से सताई गई (गईं) दलित औरतों के अधिकारों के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ने
का आह्वान किया।

2. लखनऊ में अपनी मूर्ति का अनावरण कर रही (रहीं) मायावती ने दलित औरतों
के अधिकारों के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया।

3. देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाले (जाने जाने वाले)
मुंबई शहर में अपराध की घटनाएँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।

4. वह आज थोड़ा (थोड़ी) कम गति से दौड़ रहा है।

सादर,
सुयश
9811711884

अनुवाद, हिंदी और भाषाओं पर मेरा ब्लॉग : http://anuvaadkiduniya.blogspot.com

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindian...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/hindianuvaadak?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

दिwakaर Maणि

unread,
Apr 24, 2010, 11:02:25 AM4/24/10
to सुयश सुप्रभ, हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
सुयश जी,

व्याकरणिक नियम के बारे में तो नहीं कह सकता, किन्तु

1. "वाली" यदि बहुवचनांत हो अर्थात्‌ "वालियों" हो तो इस संदर्भ में अनुस्वार का प्रयोग संभव है।
उसी प्रकार "रोटी खा ली गई/गयी है" एवं "रोटियां खा ली गईं/गयीं हैं" ।

यहां आपके द्वारा प्रदत्त प्रथम वाक्य में कोष्ठक वाले प्रयोग गलत हैं।

2.  द्वितीय वाक्य में भी कोष्ठक वाला प्रयोग गलत है।

3. तीसरे वाक्य में यदि "मुंबई शहर" के बाद कोई कारक-चिह्न न हो तो "जाना जाने वाला" का प्रयोग होगा। यदि "मुंबई शहर" के बाद कारक-चिह्न "में" (या कोई भी अन्य हो) तो "जाने जानेवाले" का प्रयोग किया जाना अपेक्षित है। "जाना जाने वाले" का प्रयोग किसी भी दॄष्टि से उपयुक्त नहीं है।

4. चूंकि "गति" शब्द स्त्रीलिंग है, तदनुसार "थोड़ी" का प्रयोग समीचीन होगा।  

2010/4/24 सुयश सुप्रभ <translate...@gmail.com>



--
शुभाकांक्षी,
-------------------------------------------------------------------
दि वा क र म णि [D I W A K A R M A N I]
दूरभाष - 020-25503318
चलभाष - 9370212062
ब्लॉग- http://diwakarmani.blogspot.com
--------------------------------------------------------------------

सुयश सुप्रभ

unread,
Apr 24, 2010, 1:10:29 PM4/24/10
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
नमस्ते दिवाकर जी,

मुझे आशा है कि आप जैसे साथियों के सहयोग से व्याकरण से संबंधित प्रश्नों
पर इसी तरह सार्थक विचार-विमर्श होता रहेगा।

आपने लिखा है :

"उसी प्रकार "रोटी खा ली गई/गयी है" एवं "रोटियां खा ली गईं/गयीं हैं"।"

मुझे लगता है कि "गईं/गयीं हैं" व्याकरण की दृष्टि से सही नहीं है
क्योंकि स्त्रीलिंग संज्ञाओं के बहुवचन होने पर भी क्रिया के ईस्वरांत
रूप में कोई परिवर्तन नहीं होता है। उदाहरण के लिए,

"किताब बेच दी गई है"

"किताबें बेच दी गई हैं"

सादर,

सुयश
9811711884

अनुवाद, हिंदी और भाषाओं पर मेरा ब्लॉग : http://anuvaadkiduniya.blogspot.com

On 24 अप्रै, 20:02, दिwakaर Maणि <diwakarm...@gmail.com> wrote:
> सुयश जी,
>
> व्याकरणिक नियम के बारे में तो नहीं कह सकता, किन्तु
>
> 1. "वाली" यदि बहुवचनांत हो अर्थात्‌ "वालियों" हो तो इस संदर्भ में अनुस्वार
> का प्रयोग संभव है।
> उसी प्रकार "रोटी खा ली गई/गयी है" एवं "रोटियां खा ली गईं/गयीं हैं" ।
>
> यहां आपके द्वारा प्रदत्त प्रथम वाक्य में कोष्ठक वाले प्रयोग गलत हैं।
>
> 2.  द्वितीय वाक्य में भी कोष्ठक वाला प्रयोग गलत है।
>
> 3. तीसरे वाक्य में यदि "मुंबई शहर" के बाद कोई कारक-चिह्न न हो तो "जाना जाने
> वाला" का प्रयोग होगा। यदि "मुंबई शहर" के बाद कारक-चिह्न "में" (या कोई भी
> अन्य हो) तो "जाने जानेवाले" का प्रयोग किया जाना अपेक्षित है। "जाना जाने
> वाले" का प्रयोग किसी भी दॄष्टि से उपयुक्त नहीं है।
>
> 4. चूंकि "गति" शब्द स्त्रीलिंग है, तदनुसार "थोड़ी" का प्रयोग समीचीन होगा।
>

> 2010/4/24 सुयश सुप्रभ <translatedbysuy...@gmail.com>


>
>
>
>
>
> > क्या कोई मुझे यह बता सकता है कि निम्नलिखित वाक्यों में कोष्ठक में दिए
> > गए शब्द व्याकरण के किस नियम के आधार पर सही या गलत हैं :
>
> > 1. दलितों में आत्मविश्वास का संचार करने वाली (वालीं) मायावती ने सदियों
> > से सताई गई (गईं) दलित औरतों के अधिकारों के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ने
> > का आह्वान किया।
>
> > 2. लखनऊ में अपनी मूर्ति का अनावरण कर रही (रहीं) मायावती ने दलित औरतों
> > के अधिकारों के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया।
>
> > 3. देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाले (जाने जाने वाले)
> > मुंबई शहर में अपराध की घटनाएँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।
>
> > 4. वह आज थोड़ा (थोड़ी) कम गति से दौड़ रहा है।
>
> > सादर,
> > सुयश
> > 9811711884
>
> > अनुवाद, हिंदी और भाषाओं पर मेरा ब्लॉग :
> >http://anuvaadkiduniya.blogspot.com
>
> > --
> > आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक
> > (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
> > इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindian...@googlegroups.com को ईमेल
> > भेजें.
> > इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए,

> > hindianuvaada...@googlegroups.com<hindianuvaadak%2Bunsubscribe@go oglegroups.com>को ईमेल करें.


> > और विकल्पों के लिए,http://groups.google.com/group/hindianuvaadak?hl=hiपर
> > इस समूह पर जाएं.
>
> --
> शुभाकांक्षी,
> -------------------------------------------------------------------
> दि वा क र म णि [D I W A K A R M A N I]
> दूरभाष - 020-25503318
> चलभाष - 9370212062

> ब्लॉग-http://diwakarmani.blogspot.com


> --------------------------------------------------------------------
>
> --
> आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
> इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindian...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
> इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल करें.

> और विकल्पों के लिए,http://groups.google.com/group/hindianuvaadak?hl=hiपर इस समूह पर जाएं.

V S Rawat

unread,
Apr 25, 2010, 6:16:09 AM4/25/10
to ha
On 4/24/2010 4:29 PM India Time, _सुयश सुप्रभ_ wrote:

> क्या कोई मुझे यह बता सकता है कि निम्नलिखित वाक्यों में कोष्ठक में दिए
> गए शब्द व्याकरण के किस नियम के आधार पर सही या गलत हैं :
>

> 1. लखनऊ में अपनी मूर्ति का अनावरण कर रही (रहीं) मायावती ने सदियों से


> सताई गई (गईं) दलित औरतों के अधिकारों के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ने का
> आह्वान किया।

मुझे "अनावरण कर रही मायावती" और "सताई गई दलित औरतों" सही लग रहे हैं।

>
> 2. देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाले (जाने जाने वाले)
> मुंबई में अपराध की घटनाएँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।

मुझे "के रूप में जाना जाने वाले मुंबई" सही लग रहा है

वैसे यह भी लिखा जा सकता है "के रूप में जानी जाने वाली मुंबई"

इसके स्थान पर कोई पुरुषवाचक संज्ञा होता तब पुरुषवाचक पूरक शब्द ही आता, या कोई
स्त्रीवाचक संज्ञा होती तो स्त्रीवाचक पूरक शब्द ही आते।

जैसे "के रूप में जाना जाने वाले हैदराबाद" सही लगता है, न कि "के रूप में जानी जाने
वाली हैदराबाद"।

जबकि "के रूप में जानी जाने वाली दिल्ली" सही लगता है, न कि "के रूप में जाना जाने
वाले दिल्ली"।

इसके साथ यदि "शहर" जोड़ देंगे तो सभी पुरुषवाचक हो जाएँगे
-"के रूप में जाना जाने वाला हैदराबाद शहर"
-"के रूप में जाना जाने वाला दिल्ली शहर"

>
> 3. वह आज थोड़ा (थोड़ी) कम गति से दौड़ रहा है।

मुझे दोनो ही सही लग रहे हैं

नियम मुझे नहीं ज्ञात हैं, जान के अच्छा लगेगा।

रावत

>
> सादर,
>
> सुयश
> 9811711884
>
> अनुवाद, हिंदी और भाषाओं पर मेरा ब्लॉग : http://anuvaadkiduniya.blogspot.com
>

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindian...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.

Jitendra Wagh

unread,
Apr 25, 2010, 7:50:40 AM4/25/10
to V S Rawat, ha
दोस्तों


>> मुझे "के रूप में जाना जाने वाले मुंबई' सही लग रहा है

उपरोक्त अंश गलत है 'जाने जाने वाले' सही है।किसी अन्य वाक्य में 'जाना जाने
वाला' और 'जानी जाने वाली' भी सही होंगे। लेकिन जाना जाने वाले पूरी तरह गलत
व्याकरण है।

> 3. वह आज थोड़ा (थोड़ी) कम गति से दौड़ रहा है।
>
> मुझे दोनो ही सही लग रहे हैं

इसी तरह, 'थोड़ा कम गति' सही है, लेकिन केवल तब, जब यह वाक्य दक्षिण भारतीय
द्वारा कहा जाएगा। :-) दरअसल यह गलत है।

सही वाक्य है - थोड़ी कम गति।


सादर,

जितेन्द्र वाघ

Dr. Kavita Vachaknavee

unread,
Apr 25, 2010, 8:07:05 AM4/25/10
to ha
यदि ‘थोड़ा’ का ‘वह’ के साथ अन्वय करें तो यह रूप एक्दम सही है, कोई ‘गति’ के साथ अन्वय करेगा तो उसे गलत प्रतीत होगा। बात इतनी-सी है।

 अर्थात् कर्ता के अनुसार या क्रिया के अनुसार का निर्धारण ही वह बिन्दु है जिस पर इसे अलग अलग देखा जा रहा है। 


-
     कविता वाचक्नवी

http://www.google.com/profiles/kavita.vachaknavee


2010/4/25 Jitendra Wagh <sigma...@gmail.com>
इसके साथ यदि "शहर" जोड़ देंगे तो सभी पुरुषवाचक हो जाएँगे

Jitendra Wagh

unread,
Apr 25, 2010, 8:45:02 AM4/25/10
to ha
इसके बावजूद, वह थोड़ा कम गति से दौड़ रहा है, गलत ही होगा
क्योंकि थोड़ा शब्द गति को ही परिभाषित कर रहा है, 'वह' को नहीं. और थोड़ा, या थोड़ी, खुद भी अ‍केला नहीं है, वह कम या अधिक से जुड़ा हुआ है
 
थोड़ा कम या थोड़ा अधिक, और यह कम या अधिक क्या है? यह है गति अतः थोड़ी कम गति ही सही होगा
 
मैं व्याकरण की बारीकियों के बारे में नहीं जानता, मेरा ज्ञान केवल निरंतर पढ़ते रहने से प्राप्त हुआ है, और उसी अनुभव के आधार पर मैं अनुवाद करता हूं। अतः मैं कोई संदर्भ नहीं दे सकता।

सुयश सुप्रभ

unread,
Apr 29, 2010, 1:46:51 AM4/29/10
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
---------- Forwarded message ----------
From: narayan prasad <hin...@gmail.com>
Date: 24 अप्रै, 23:07
Subject: हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न
To: हिंदी (Hindi)


<<1. लखनऊ में अपनी मूर्ति का अनावरण कर रही (रहीं)  मायावती ने सदियों
से सताई गई (गईं) दलित औरतों के अधिकारों के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ने
का आह्वान किया।>>

1. लखनऊ में अपनी मूर्ति का अनावरण कर रही  मायावती ने सदियों से सताई गई


 दलित औरतों के अधिकारों के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया।

यहाँ कृदन्त रूप विशेषण की तरह काम करते हैं । विशेषण के बाद विशेष्य
बहुवचन में भी हो, तो भी विशेषण एकवचन रूप में ही होता है । जैसे - कच्ची-
कच्ची रोटियाँ ("कच्चियाँ कच्चियाँ रोटियाँ" नहीं) ।

<<2. देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाले (जाने जाने वाले)

मुंबई शहर में अपराध की घटनाएँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।>>

2. देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाने जाने वाले मुंबई शहर में अपराध


की घटनाएँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।

यदि विशेषण/ विशेष्य आकारान्त हो तो तिर्यक् कारक (oblique case) में "-
आ" का "-ए" हो जाता है ।
जैसे - "लड़का जाता है ।" परन्तु, "लड़के को मत मारो ।"
         "बच्चा दौड़ रहा है ।", परन्तु, "बच्चे की माँ ने कहा ।"
उसी तरह - "देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाला मुंबई शहर",
परन्तु, "देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाने जाने वाले मुंबई शहर
में" ।

<<3. वह आज थोड़ा (थोड़ी) कम गति से दौड़ रहा है।>>

3. वह आज थोड़ी कम गति से दौड़ रहा है।

यहाँ "थोड़ी" दौड़ना क्रिया की विशेषता नहीं, बल्कि "कम" विशेषण की
विशेषता बतलाता है और यह विशेषण "गति" की जिसके स्त्रीलिंग होने के कारण
"थोड़ी" । क्रियाविशेषण होने से "थोड़ा" का प्रयोग होता । जैसे - थोड़ा
और तेज दौड़ो ।

--- नारायण प्रसाद
२४ अप्रैल २०१० ७:४२ PM को, Suyash Suprabh
<translatedbysuy...@gmail.com> ने
लिखा:

> क्या कोई मुझे यह बता सकता है कि निम्नलिखित वाक्यों में कोष्ठक में दिए
> गए शब्द व्याकरण के किस नियम के आधार पर सही या गलत हैं :

> 1. लखनऊ में अपनी मूर्ति का अनावरण कर रही (रहीं)  मायावती ने सदियों से
> सताई गई (गईं) दलित औरतों के अधिकारों के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ने का
> आह्वान किया।

> 2. देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाले (जाने जाने वाले)
> मुंबई शहर में अपराध की घटनाएँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।

> 3. वह आज थोड़ा (थोड़ी) कम गति से दौड़ रहा है।

> सादर,
> सुयश

> 9811711884
> अनुवाद, हिंदी और भाषाओं पर मेरा ब्लॉग :
>http://anuvaadkiduniya.blogspot.com

> --
> आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी (Hindi)"


> समूह की सदस्यता ली है.

> इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hi...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
> इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, hindi+un...@googlegroups.com<hindi%2Bunsu...@googlegroups.com>को ईमेल करें.
> और विकल्पों के लिए,http://groups.google.com/group/hindi?hl=hiपर इस समूह
> पर जाएं.

On 25 अप्रै, 17:45, "Jitendra Wagh" <sigmase...@gmail.com> wrote:
> इसके बावजूद, वह थोड़ा कम गति से दौड़ रहा है, गलत ही होगा।
> क्योंकि थोड़ा शब्द गति को ही परिभाषित कर रहा है, 'वह' को नहीं. और थोड़ा, या थोड़ी, खुद भी अ‍केला नहीं है, वह कम या अधिक से जुड़ा हुआ है
>
> थोड़ा कम या थोड़ा अधिक, और यह कम या अधिक क्या है? यह है गति। अतः थोड़ी कम गति ही सही होगा।
>
> मैं व्याकरण की बारीकियों के बारे में नहीं जानता, मेरा ज्ञान केवल निरंतर पढ़ते रहने से प्राप्त हुआ है, और उसी अनुभव के आधार पर मैं अनुवाद करता हूं। अतः मैं कोई संदर्भ नहीं दे सकता।
>
> जितेन्द्र वाघ
>
>
>
>   ----- Original Message -----
>   From: Dr. Kavita Vachaknavee
>   To: ha
>   Sent: Sunday, April 25, 2010 5:37 PM
>   Subject: Re: {हिंदी अनुवादक} हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न
>
>   यदि ‘थोड़ा’ का ‘वह’ के साथ अन्वय करें तो यह रूप एक्दम सही है, कोई ‘गति’ के साथ अन्वय करेगा तो उसे गलत प्रतीत होगा। बात इतनी-सी है।
>
>    अर्थात् कर्ता के अनुसार या क्रिया के अनुसार का निर्धारण ही वह बिन्दु है जिस पर इसे अलग अलग देखा जा रहा है।
>
>   -     कविता वाचक्नवी
>  http://www.google.com/profiles/kavita.vachaknavee
>

>   2010/4/25 Jitendra Wagh <sigmase...@gmail.com>


>
>     दोस्तों
>
>         मुझे "के रूप में जाना जाने वाले मुंबई' सही लग रहा है
>
>     उपरोक्त अंश गलत है 'जाने जाने वाले'  सही है।किसी अन्य वाक्य में 'जाना जाने वाला' और 'जानी जाने वाली' भी सही होंगे। लेकिन जाना जाने वाले पूरी तरह गलत व्याकरण है।
>
>       3. वह आज थोड़ा (थोड़ी) कम गति से दौड़ रहा है।
>
>       मुझे दोनो ही सही लग रहे हैं
>
>     इसी तरह, 'थोड़ा कम गति' सही है, लेकिन केवल तब, जब यह वाक्य दक्षिण भारतीय द्वारा कहा जाएगा। :-)        दरअसल यह गलत है।
>
>     सही वाक्य है - थोड़ी कम गति।
>
>     सादर,
>
>     जितेन्द्र वाघ
>

>     ----- Original Message ----- From: "V S Rawat" <vsra...@gmail.com>

>       और विकल्पों के लिए,http://groups.google.com/group/hindianuvaadak?hl=hiपर इस समूह पर जाएं.


>
>     --
>     आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
>     इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindian...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
>     इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल करें.

>     और विकल्पों के लिए,http://groups.google.com/group/hindianuvaadak?hl=hiपर इस समूह पर जाएं.


>
>   --
>   आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
>   इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindian...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
>   इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल करें.

>   और विकल्पों के लिए,http://groups.google.com/group/hindianuvaadak?hl=hiपर इस समूह पर जाएं.


>
> --
> आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
> इस समूह में पोस्ट करने के लिए, hindian...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
> इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल
>

> ...
>
> और पढ़ें »

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages