Re : ललित निबन्ध को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?

51 views
Skip to first unread message

(Dr.) Kavita Vachaknavee

unread,
Jan 22, 2014, 8:10:21 PM1/22/14
to hindi bharat
अनुनाद जी, रावत जी व मधुसूदन जी !

जी हाँ, ललित निबंध अंग्रेज़ी में विधिवत् एक विधा होती है, जिसे Lyric essay कहते हैं। जैसे निबंध की उपविधा अथवा प्रकार में एक उपविधा या प्रकार ललित निबंध है, उसी प्रकार अंग्रेज़ी में Essay की एक उपविधा  Lyric essay होता है।

वस्तुतः सच तो यह है कि इस Lyric essay के लिए ही  हिन्दी में ललित निबंध शब्द गढ़ा गया, अन्यथा संस्कृत में विधाओं के ये प्रकार नहीं थे। और तो और, भरतमुनि के काव्यशास्त्र (Poetics) तक के बहुत बाद तक भी साहित्य के लिए केवल काव्य शब्द था। 

इसका यह अर्थ नहीं है कि संस्कृत में अन्य विधाओं में लिखा नहीं जाता था। लिखा तो जाता था किन्तु जिस प्रकार आजकल साहित्य कहने से उसमें सभी विधाएँ समाहित हैं, उसी प्रकार संस्कृत में काव्य शब्द मूलतः सभी प्रकार के साहित्य का वाचक था। प्रकारांतर से गेय और गद्य को अलगाया गया व तब अन्य विधाओं / उपविधाओं को नाम दिए गए। 
bestregards.gif 
 सादर शुभेच्छु
(डॉ.) कविता वाचक्नवी

Madhusudan H Jhaveri <mjha...@umassd.edu> Jan 22 02:42PM -0500  

अनुनाद जी।

ललित के लिए ==>Lissom या Poetic
निबंध के लिए ===> Composition या Essay
ऐसे प्रयोगों से आप को
(१)Poetic Essay (2)Poetic Composition (3) Lissom Essay (4) Lissom Composition -----ऐसे पर्याय मिल जाते हैं।
मेरी जानकारी में, ललित निबंध का उचित पर्याय शायद अंग्रेज़ी में नहीं है।
---या शायद और अन्य सदस्यों से कुछ सुझाव आये....?

- मधुसूदन

 


V S Rawat <vsr...@gmail.com> Jan 22 09:44PM +0530  

On 1/22/2014 8:09 PM, Anunad Singh wrote:
 
 
इसका अनुवाद तो "fine essay" होना चाहिए।
 
--
रावत


Anunad Singh <anu...@gmail.com> Jan 22 08:09PM +0530  

'ललित निबन्ध' के लिए क्या कोई अंग्रेजी शब्द है? मुझे बहुत खोजने पर भी नहीं
मिला।
 
-- अनुनाद

 
     
     
​​
bestregards.gif 
 सादर शुभेच्छु
- (डॉ.) कविता वाचक्नवी

    Google BloggerTwitterFacebook

Arvind Kumar

unread,
Jan 22, 2014, 11:40:20 PM1/22/14
to hindian...@googlegroups.com

 

इस के लिए फ्रांसीसी शब्द ही प्रचलित है - belles-lettres

--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak
 
---
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
अधिक विकल्‍पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages