RE: [शब्द चर्चा] Re: dragonfly का सटीक अर्थ

16 views
Skip to first unread message

Arvind Kumar

unread,
Sep 18, 2012, 8:35:28 PM9/18/12
to shabdc...@googlegroups.com, hindi-...@googlegroups.com, hindian...@googlegroups.com

मैं ने आप के सुझाए ये सभी शब्द अपने डाटा में डाल लिए हैं.

 

From: shabdc...@googlegroups.com [mailto:shabdc...@googlegroups.com] On Behalf Of ???? ???????
Sent: Tuesday, September 18, 2012 1:39 PM
To: shabdc...@googlegroups.com
Subject: Re: [
शब्द चर्चा] Re: dragonfly का सटीक अर्थ

 

सहमत हूँ प्रमोदजी ।

2012/9/18 pramod joshi <pjos...@gmail.com>

कविता लिखने में कई प्रकार के शब्द लिखे जा सकते हैं। केवल पतंगा लिखते वक्त कीट वर्ग के अनेक प्राणी उस श्रेणी में आ जाएंगे। काम चलाने की बात है तो कोई बात नहीं मानक बनना है तो शब्द को परिभाषित करना होगा। जब तक इस्तेमाल नहीं होता शब्द भारी लगता ही है। दिल्ली में मेट्रो से चलने वाले अब विश्वविद्यालय बोलते हैं, युनिवर्सिटी नहीं। फिर उन कीटों के नाम तो बनाने ही होंगे जो भारत में नहीं मिलते या कम मिलते हैं। या जिन्हें एक सामान्य वर्ग में रखकर सबको एक नाम दे दिया गया है। वैज्ञानिक शब्दावली की दिक्कतें हैं। मसलन इंटरनेट पर यदि आप वनस्पतियों के वर्गीकरण के लिए प्लांट किंगडम का अर्थ जानना चाहें तो उत्तर मिलता है संयंत्र साम्राज्य। ड्रैगन फ्लाई परभक्षी यानी प्रिडेटर है इसलिए इसका नाम व्याध पतंग रखा गया होगा। यह नाम 1,30,000 तकनीकी शब्दों में से एक है, जिनका प्रकाशन 1973 में किया गया था। यह प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए। इससे बेहतर नाम सम्भव हो तो उसे रख लिया जाना चाहिए। पर मानकीकरण संस्थागत होता है तो ज़्यादा व्यावहारिक रहता है। उसके मार्फत ही नया नाम सुझाना चाहिए।  

 

2012/9/18 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>

रामजी का घोड़ा या घोड़ी तो टिड्डा होता है । ड्रैगनफ्लाई के लिए न जाने कितने शब्द हमारी अपनी बोलियों से यहाँ आ गए हैं । मानकीकरण होता तो अच्छा था पर अब बनाने की ज़रूरत नहीं है । विनीत चाहे भंभीरा लिखें, चाहे तीती-बानी या जोलहा सब चलेगा । हाँ, सुविधा के लिए ब्रेकेट में ड्रैगन-फ्लाई ज़रूर लिख दें जिससे पढ़नेवाले का ज्ञान बढ़ जाए । अन्यथा व्याध पतंग लिखने की तुलना में तो हैलीकॉप्टर जैसा पतंगा ही लिखना चाहूँगा । अन्यथा सिर्फ़ पतंगा / पतिंगा लिख कर काम चला लूंगा । क्योंकि व्याध-पतंग पढ़ने के बाद भी बहुत बड़ा यही नज़र आना था ।

2012/9/18 Sheo S. Jaiswal <jais...@gmail.com>

 

हमारे भोजपुरी क्षेत्र के गाँव में पता नहीं कैसे इस हेलिकोप्टर जैसे कीड़े को जोलहा ( जुलाहा) कहते थे.   

 

2012/9/17 दिनेशराय द्विवेदी <drdwi...@gmail.com>

यो तो रामजी को घोड़ो छे।

 

2012/9/17 Madhusudan H Jhaveri <mjha...@umassd.edu>

डॉ. रघुवीर और डॉ. बाहरी भी यही शब्द "व्याध पतंग" ही देते हैं।
मधुसूदन


From: "pramod joshi" <pjos...@gmail.com>
To: shabdc...@googlegroups.com
Sent: Monday, September 17, 2012 11:42:10 AM


Subject: Re: [
शब्द चर्चा] Re: dragonfly का सटीक अर्थ

वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग ने ड्रैगनफलाई के लिए व्याध पतंग शब्द बनाया है साथ ही ड्रैगनफ्लाई शब्द भी सुझाया है। स्थानीय बोलियों के जो शब्द सुझाए जा रहे हैं वे सभी या उनमें से कुछ सही हो सकते हैं। चूंकि एक ही वर्ग के अनेक प्राणी होते हैं और सबको कोई नाम देने की जरूरत होती है। हिन्दी में शब्दावली को लेकर  अनेक दुविधाएं हैं। पारिभाषिक शब्दावली अक्सर मुश्किल लगती है, पर मानक शब्द होने चाहिए। ऐसा न होने पर भ्रम बढ़ता है। हमारे पास इस प्रकार का वैज्ञानिक साहित्य भी नहीं है। 

2012/9/17 Abhay Awni <awn...@gmail.com>

हमारी बोली मे इसे पोपटीया बोलते है |

 

2012/9/17 Rajendra Gupta राजेंद्र गुप्ता <rajen...@gmail.com>

टिड्डी का चित्र संलग्न है। टिंडी नहीं मालूम। 



On Monday, 17 September 2012 15:44:11 UTC+5:30,
हंसराज सुज्ञ wrote:

क्या इसे "टींडी" नहीं कहते…?



 सविनय,
हंसराज "सुज्ञ"

Error! Filename not specified.


Date: Mon, 17 Sep 2012 15:13:28 +0530
Subject: Re: [
शब्द चर्चा] Re: dragonfly का सटीक अर्थ

From: vinit...@gmail.com
To: shabdc...@googlegroups.com



शुक्रिया सभी लोगों का, भंभीरा शब्द का प्रयोग करता हूँ. 

2012/9/17 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>

 

देखिए, भंभीरा तो हैलीकॉप्टर के जैसा दिखने वाला कीड़ा होता है । उसे ही ड्रैगनफ्लाई कहते हैं । भंभीरा और भँवरा दोनों का
मूल एक ही लगता है भ्रमर ।

 

 



 

--

Regards

Pramod K Joshi

 

Phone- 0120-4151905

Mobile- 9810895128

 

B-514 Gaur Ganga Apartments,

Sector-4 Vaishali

Ghaziabad-201010


समय मिले तो मेरे इन ब्लॉगों को भी पढ़ें  

जिज्ञासा http://pramathesh.blogspot.com

ज्ञानकोश http://gyaankosh.blogspot.com/

 

 



--
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा



 

--
Dr. S S Jaiswal




--

 


अजित
http://shabdavali.blogspot.com/
औरंगाबाद/भोपाल, 07507777230Error! Filename not specified.


  

 



 

--

Regards

Pramod K Joshi

 

Phone- 0120-4151905

Mobile- 9810895128

 

B-514 Gaur Ganga Apartments,

Sector-4 Vaishali

Ghaziabad-201010


समय मिले तो मेरे इन ब्लॉगों को भी पढ़ें  

जिज्ञासा http://pramathesh.blogspot.com

ज्ञानकोश http://gyaankosh.blogspot.com/

 




--

 


अजित
http://shabdavali.blogspot.com/
औरंगाबाद/भोपाल, 07507777230Error! Filename not specified.


  

 

image001.png
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages