मैं "अमेरिका" को बेहतर विकल्प मानता हूँ। यह मूल शब्द "America" के
उच्चारण को सही रूप में प्रकट करता है।
क्या आप मुझसे सहमत हैं?
सुयश
'अमरीका' शायद पारंपरिक रुप से ज्यादा लोकप्रिय हिंदी उच्चारण है. इस
स्थिति में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है. आज काफी लोग 'अमेरिका' कहना पसंद
करते हैं. पर चूँकि सब लोग अभी ऐसा नहीं करते इसलिए दोनों रूप चल रहे
हैं.
मेरे हिसाब से स्थानों के मूल नेटिव उच्चारण के यथासंभव पास रहने की
कोशिश की जानी चाहिए. इसीलिए मैं मसलन 'यूरोप' की बजाय 'योरप' और
'अमरीका' की बजाय 'अमेरिका' पसंद करूँगा. पर इस बिना पर 'यूरोप' या
'अमरीका' वर्तनी और उच्चारणों को, जो अभी भी शायद ज्यादा प्रचलित हैं,
गलत नहीं ठहराया जा सकता.
विनय
On Jan 16, 3:24 am, Suyash Suprabh <translatedbysuy...@gmail.com>
wrote:
इस समूह के अन्य सदस्यों से मेरा आग्रह है कि वे कम-से-कम एक शब्द
(अमेरिका या अमरीका) में अपनी राय अवश्य दें। हिंदी में अनेकरूपता इतनी
अधिक है कि इसे अराजकता कहना अनुचित नहीं होगा। इस स्थिति में कुछ शब्दों
के मान्य रूप निर्धारित करने से सभी को मदद मिलेगी।
कृपया उत्तर देते समय Reply पर क्लिक करें। इससे सभी सदस्य आपकी राय से
अवगत हो सकेंगे।
सुयश
> > > सुयश- उद्धृत पाठ छिपाएँ -
>
> उद्धृत पाठ दिखाए
On Jan 16, 1:24 pm, Suyash Suprabh <translatedbysuy...@gmail.com>
wrote:
यहाँ हम ऐसे शब्दों की वर्तनी में अनेकरूपता पर विचार कर रहे हैं जो मूल
भाषा के उच्चारण से पूरी तरह भिन्न नहीं हैं। इन शब्दों को हिंदी में
अपनाते समय हमें मध्यम मार्ग अपनाना होता है। मूल शब्द के उच्चारण को
इतना महत्त्व भी नहीं देना चाहिए हिंदी शब्द अटपटा हो जाए। लेकिन अमेरिका
जैसे शब्द को कोई हिंदी भाषी अटपटा नहीं कहेगा। ऐसे शब्दों के अनुवाद में
मूल शब्द के उच्चारण की उपेक्षा अनुचित है।