तिरता हुआ या तैरता हुआ

231 views
Skip to first unread message

Vinod Sharma

unread,
Jun 4, 2011, 7:33:52 AM6/4/11
to hindian...@googlegroups.com
मैंने shabdkosh.com पर afloat का अर्थ देखा तो उसमें एक अर्थ ‘तिरता हुआ’ पाया.
मेपे विचार से यहाँ ‘तैरता हुआ’ होना चाहिए. दोनों में से सही कौन सा है, या दोनों ही सही हैं.
सादर,
--
Best Regards,
Vinod Sharma
gtalk: vinodjisharma
skype:vinodjisharma
Services Provided:
Translation, Proofreading, Editing, Reviewing, Transcripting, Voice-Over.

vijay singh

unread,
Jun 4, 2011, 8:17:16 AM6/4/11
to hindian...@googlegroups.com
aflot का हिन्दी अर्थ तैरता हुया या बहता हुया ही  होता है.

2011/6/4 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नये विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak



--
Vijay singh kaushik
   Senior Reporter
   Navabharat,mumbai
   9920664554

Nishant

unread,
Jun 4, 2011, 2:26:28 PM6/4/11
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
तिरता हुआ सही है क्योंकि 'तिरना' और 'तैरना' अलग-अलग शब्द हैं. तैरने के
लिए अंग्रेजी में swim क्रिया का उपयोग होता है. आदमी तैरता है जबकि
लकड़ी पानी पर तैरती है हांलांकि 'तिरना' का उपयोग अब कम ही किया जाता है.

Nishant

unread,
Jun 4, 2011, 2:34:08 PM6/4/11
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
ऊपर "लकड़ी पानी पर तैरती है" को "लकड़ी पानी पर तिरती है" पढ़ें.

Jagannathan Ramaswami

unread,
Jun 4, 2011, 5:32:50 PM6/4/11
to hindian...@googlegroups.com
कृपया संबंधित शब्दों के अर्थों के विश्लेषण के लिए छात्र कोश की प्रविष्टि तैरना देखें- रंगीन अक्षरों में छपे वाक्य प्रविष्टि या उपप्रविष्टि के वास्तविक प्रयोग हैं.
तैरना संज्ञा पुल्लिंग और अकर्मक क्रिया 1. to swim मछलियाँ हमेशा पानी में तैरती रहती हैं. हम तैरना सीख लें, तो हम भी तैर सकते हैं. साँप भी पानी में तैरता है. उसे तैरना आता है. वैसे सभी जंगली जानवर तैरना जानते हैं. 2.  to float लोहा, पत्थर आदि पानी में डूब जाते हैं, लकड़ी पानी में डूबती नहीं है, पानी पर तैरती है. विलोम डूबना.  तैराना सकर्मक क्रिया to float something कुछ व्यापारी कटे पेड़ों को नदी में तैराकर आगे ले जाते हैं. तिरना अकर्मक क्रिया to be afloat ध्रुवों के पास विशाल हिम शैल समुद्र में तिरते रहते हैं. [नोट - 'तैरना' में गुण का भाव है, 'तिरना' में स्थिति की सूचना है.] <लाक्षणिक प्रयोग> आसमान में बादल तिरते रहते हैं. तैराक पुल्लिंग a swimmer तैराकी स्त्रीलिंग swimming हमारे कॉलेज में कई अच्छे तैराक हैं, इसलिए इस साल तैराकी प्रतियोगिता हम ही जीतेंगे.

2011/6/5 Nishant <the.mi...@gmail.com>
ऊपर "लकड़ी पानी पर तैरती है" को "लकड़ी पानी पर तिरती है" पढ़ें.

vinayak kale

unread,
Jun 5, 2011, 12:41:32 AM6/5/11
to hindian...@googlegroups.com
जगन्नाथ जी छात्र कोश कहाँ से प्रकाशित हुआ  है?

2011/6/5 Jagannathan Ramaswami <vrj.n...@gmail.com>



--
Vinayak kale,
Research Scholar,
Deptt. of Hindi,
University of Hyderabad,
Hyderabad- 500046,
Mobile:+919490318007

Vinod Sharma

unread,
Jun 5, 2011, 2:17:01 AM6/5/11
to hindian...@googlegroups.com
जी हाँ हम सब जानना चाहते हैं कि यह छात्र कोश कहाँ से उपलब्ध हो सकता है?
कृपया विवरण दें.

2011/6/5 vinayak kale <vinay...@gmail.com>



--

Vijay K. Malhotra

unread,
Jun 5, 2011, 4:56:56 AM6/5/11
to hindian...@googlegroups.com, Devina Rishi, Ramvir Sharma, Vinod Sandlesh, ANAND KUMAR, hindishik...@googlegroups.com
प्रो. वी.रा,जगन्नाथन द्वारा रचित छात्रकोश ( Learners' Dictionary of Hindi)  संभवतः निम्नलिखित पते पर मिल सकेगा...
जनेपा पब्लिशर्स, १०६ ,साउथ पार्क, कालकाजी, नई दिल्ली-११००१९ .
 
विजय

2011/6/5 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>



--
विजय कुमार मल्होत्रा
पूर्व निदेशक (राजभाषा),
रेल मंत्रालय,भारत सरकार
Vijay K Malhotra
Former Director (Hindi),
Ministry of Railways,
Govt. of India
आवास का पता / Residential Address:
Vijay K Malhotra
WW/67/SF,
MALIBU TOWNE,
SOHNA ROAD,
GURGAON- 122018
Mobile:91-9910029919
          91-9311170555
फोन: 0124-4104583

URL<www.vijaykmalhotra.mywebdunia.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages