Disclaimer को ले कर बात मेट मैट तक जा पहुचेगी – इस की कल्पना मैं ने नहीँ की थी.
अपना मत स्पष्ट करने के लिए नीचे जोड़ रहा हूँ एक पुरानी टिप्पणी. लगता है कि सदस्य गण भूल गए हैं. नए सदस्यों से विनती है नीचे ज़रूर पढ़ें.--
जब वी मेट या मैट?
तो नायक नायिका मिले? या साथ सोए?
अँगरेजी का यूसेज तेज़ी से बढ़ रहा है, लेकिन सवाल यह है अँगरेजी शब्द देवनागरी मेँ लिखेँ कैसे
बदलती हिंदी मेँ अँगरेजी शब्दोँ का यूसेज या प्रचलन तेज़ी से बढ़ रहा है. उन्हेँ देवनागरी मेँ सही सही लिखने मेँ कई समस्याएँ आती हैँ.
हम हर ध्वनि को वैसा ही बोलना चाहते हैँ जैसा लिखते हैँ, और जैसा बोलते हैँ वैसा ही लिखना चाहते हैँ. लेकिन रोमन लिपि मेँ लिखना पढ़ना हमारी देवनागरी जैसा नहीँ है. उस मेँ ए से ज़ैड तक कुल 26 अक्षर हैँ---और उन के ज़रिए सभी उच्चारण लिखने होते हैँ. उदाहरण के लिए 'सी' (c) को 'स' बोलना है या 'क', यह दर्शाने के लिए 'सी' के बाद कई भिन्न स्वर या वर्ण लगाने की प्रथा बनाई गई है. मोटे तौर पर
'सी' के बाद 'आई' (i) है या 'ई' (e) या 'सी' के पहले या 'ऐस' (s) है तो उच्चारण है 'स',
'सी' के बाद मेँ 'ए' (a), 'यू' (u) है या 'ओ' (o) हो तो बोलते हैँ 'क'.
इसलिए अँगरेजोँ को भी अँगरेजी हिज्जे रटने पड़ते हैँ.
अँगरेजी मेँ स्वरोँ की संख्या तो कुल पाँच है, लेकिन हमारे 10 स्वर उच्चारणोँ की जगह (अँ अः को नहीँ गिना गया है, न ही ऋ ऋ़ लृ को) अँगरेजी मेँ कम से कम 14 हैँ. स्पष्ट है कि देवनागरी के पुराने स्वरोँ और मात्राओं के सहारे वे नहीँ लिखे जा सकते. उन के लिए हमेँ अपने नियम बदलने पड़ेंगे, या नए अक्षर गढ़ने पड़ेंगे, जैसे आ और औ के बीच मेँ ऑ. सवाल उठता है कि उन्हेँ कोश क्रम मेँ कहाँ रखा जाएगा? कोई भी यूज़र कैसे समझेगा कि उसे आ देखना है, ओ, या फिर औ, या ऑ.
यूरोप की भाषाओं मेँ लिपि तो वही रोमन है, लेकिन अक्षरोँ का उच्चारण अलग है. दूसरे देशोँ के यूरोपियनोँ को या तो अँगरेजी उच्चारण सीखना होता है या हिज्जे. अनेक देवनागरी उच्चारण कई यूरोपीय देशोँ मेँ हैँ ही नहीँ. अँगरेज या फ़्राँसीसी 'खादी' को 'कादी' बोलते हैँ.
विदेशी नामोँ की बात तो दूर, रोमन मेँ लिखे अपने भारतीय शब्द भी हम अपनी भाषाओं मेँ सही नहीँ लिख पाते. मेरे जन्म स्थान 'मेरठ Meerut' को मराठी मेँ 'मीरुत' लिखा जाता है. बाँगला Saurav का सही उच्चारण है 'सौरभ' क्योंकि वहाँ 'व' का उच्चरण 'ब' या 'भ' है, लेकिन हिंदी मेँ उसे 'सौरव' लिखने की प्रवृत्ति है. आम तौर पर हृषिकेश या हृतिक को हिंदी वाले ऋषिकेश या ऋतिक लिखते हैँ. उड़िया 'शात्कड़ी Satkari' को हिंदी मेँ लोग 'सत्कारी' बोलते लिखते हैँ.
सेंटर सैंटर... टेस्ट टैस्ट... वेस्ट वैस्ट...
आज हिंदी मेँ हर ओर विदेशी शब्दोँ और नामोँ की रेज़ है. अँगरेजी मेँ कहेँ तो rage रेज है. देवनागरी मेँ उन के हिज्जे कई बार भ्रामक हो जाते हैँ. मैँ कुछ वे शब्द ले रहा हूँ जिन मेँ ए या ऐ उच्चारणोँ का घपला है. जैसे पीएमओ (प्रधान मंत्री कार्यालय)... होना चाहिए पीऐमओ. इस के सैकड़ोँ उदाहरण पता नहीँ कब से हिंदी पत्रपत्रिकाओं मेँ मिलते रहे हैँ...
बात शुरू होती है रोमन लिपि के f, h, l, m, n, x अक्षरोँ के उच्चारणोँ की हमारी लिखावट से. हम लिखते हैँ-- एफ़, एच, एल, एम, एन, एक्स... जो सही है और जो होना चाहिए वह है ऐफ़, ऐच, ऐल, ऐम, ऐन, ऐक्स.
कई बार भयंकर परिणाम होता है, जैसे...
फ़िल्म जब वी मेट के नाम मेँ.
हिंदी मेँ नाम लिखने वाला कहना चाहता था जब नायक नायिका मिले - यानी जब वी मैट. लेकिन जो उस ने लिखा उस का मतलब होता है जब नायक और नायिका ने परस्पर शारीरिक संबंध स्थापित किया.
कुछ अन्य उदाहरण...
taste टेस्ट, test टेस्ट (होना चाहिए टैस्ट),
match (लिखते हैँ मेच होना चाहिए मैच). अगर यह लिखते रहना है तो यह वाक्य कैसे लगेँगे? फ़ूड के टेस्ट का असली टेस्ट तो खाने मेँ है. टेस्ट मेच को देखने का पूरा टेस्ट को स्टेडियम मेँ ही आता है.
rate रेट, rat रेट. यदि rat (चूहा) है तो भी लिखते हैँ रेट, (होना चाहिए रैट), rattle (झुनझुना) रेटल (चाहिए रैटल),
mate मेट, met मेट (होना चाहिए मैट) की बात तो ऊपर हो ही चुकी है.
metro को लिखते हैँ मेट्रो (होना चाहिए मैट्रो),
sale सेल, sell सेल (होना चाहिए सैल).
इसी तर्ज़ पर हाल ही मैँ ने एक सुप्रसिद्ध हिंदी दैनिक मेँ पढ़ा-- बेस्ट सेलर. हँसी भी आई और दया भी-- बैस्ट सैलर (बहुत बिकने वाली पुस्तक) का कैसा विद्रूप!
From: hindian...@googlegroups.com [mailto:hindian...@googlegroups.com] On Behalf Of kartik Saini
Sent: Friday, July 19, 2013 4:22 PM
To: hindian...@googlegroups.com
Subject: Re: {हिंदी अनुवादक} Disclaimer
पूर्णतया सहमत हैं.
2013/7/10 Jagannathan Ramaswami <vrj.n...@gmail.com>
पुनश्च- केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा निर्धारित कॆ, कॊ आदि चिह्न लिप्यंतरण आदि वैज्ञानिक प्रयोजनों के लिए हैं, हिंदी की वर्णमाला के अपने सदस्य नहीं हैं।
जगन्नाथन
2013/7/10 Jagannathan Ramaswami <vrj.n...@gmail.com>
बात श्री अरविंद कुमार जी के disclaimer से शुरू हुई और लैक्सिकन तक पहुँच गई। यही है बात से बात निकलना। पहले disclaimer की बात कर लें। बड़ा रोचक शब्द है। संपादक कहना चाहता है कि लेखकों की राय उनकी अपनी है और इससे पत्रिका नीतिशः उन विचारों से अपने पृथक्करण की घोषणा करती है। सिगरेट पीनेवाले पात्रों के संदर्भ में फ़िल्म निर्माता पृथक्करण की घोषणा के रूप में भारत सरकार की चेतावनी (कैंसर संबंधी) दिखा देता है।
अब सवाल लैक्सिकन का है। किसी ने इंटरनैट पर ध्यान नहीं दिया है, चर्चा में उसे भी शामिल कर लें। अरविंद जी उच्चारण से वर्तनी को सही साबित करना चाहते हैं। इन दोनों में सह संबंध तो है, एकैक संबंध नहीं है। समस्या यह है कि अंग्रेज़ी में तीन उच्चारण हैं - ए जैसे गेट, ह्रस्व ए जैसे pen और ऐ से मिलता-जुलता उच्चारण जैसे pan. हिंदी में pen को पेन और pan को पैन लिखने की परंपरा है, जबकि दिल्ली के लोग कई जगह इस उच्चारण के लिए ऐ का प्रयोग करते हैं, जैसे चैक, बैंच, टैंट आदि। कुछ स्वनिक स्थितियों में ए की मात्रा दिखाई देती है, जैसे बेस्ट, हेलेन केलर, जेसीका आदि। यह भी उल्लेखनीय है कि अंग्रेज़ी शब्दों के ह्रस्व ओ उच्चारण को ओ से ही दिखाया जाता है, औ स् नहीं, जैसे मोबाइल, पोज़ीशन आदि।
प्रसंग से उल्लेख करना चाहूँगा कि ह्रस्व ए और ओ दक्षिण की चारों में भाषाओं की विशेषता है और उन्हें देवनागरी में ऐ और औ से लिखा जाए मूल शब्द पहचाने भी नहीं जा सकते। उदा. एरणाकुलम, रेड्डी, पेरुमाल, वोक्कलिगा आदि।
अरविंद जी को कोई स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता नहीं है, वे दिल्ली 'स्कूल' के हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम इस क्षेत्र में मानकीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करें।
जग्ननाथन
2013/6/24 narayan prasad <hin...@gmail.com>
<<यदि केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा सर्वसम्मति के आधार पर हृस्व ए के लिए
कोई मात्रा निर्धारित कर दी जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।>>
विस्तारित देवनागरी में ह्रस्व ए एवं ह्रस्व ओ तथा उनकी मात्राओं का पहले से ही प्रावधान है - ऎ ए ऒ ओ ॆ ॊ ।
कॆ, के, कॊ, को
--- नारायण प्रसाद
2013/6/24 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>
अरविंदजी नमस्कार,
आपके द्वारा दिए गए लिंक पर उच्चारण सुना।
यह लैक्सिकन नहीं है, get, pet, bet, set में जो ए का उच्चरण है, वही इस में है।
मेल, फेल, जेल, रेल तथा गेट, सेट पेट दोनों समूहों में भले ही उच्चारण
भिन्न हैं लेकिन देवनागरी में इनके लिए अलग से मात्रा नहीं होने के कारण दोनों में
ही ए की मात्रा का प्रयोग किया जाता है। ऐनक का ऐ तो बिलकुल अलग उच्चारण है
जिसका प्रयोग कैलाश, बैठक, कैश, बैट, रैट के लिए किया जाता है। यदि ऐ की मात्रा
का प्रयोग गेट, पेट पेन (कलम) के लिए करेंगे तो पाठक को पढ़ने में काफी कठिनाई
होगी। हाँ, यदि केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा सर्वसम्मति के आधार पर हृस्व ए के लिए
कोई मात्रा निर्धारित कर दी जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।
सादर,
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
hindian...@googlegroups.com
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak
---
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
hindian...@googlegroups.com
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak
---
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
hindian...@googlegroups.com
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak
---
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह से अनसब्सक्राइब करने के लिए और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को एक ईमेल भेजें.
अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/groups/opt_out पर जाएं.