दबंग

15 views
Skip to first unread message

रजनीश मंगला

unread,
Apr 19, 2011, 2:44:10 AM4/19/11
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
दबंग का अर्थ गूगल तो sturdy दिखा रहा है। पर sturdy तो शरीर का
adjective है जैसे sturdy body, यानि सीधा, कसा, तना हुआ शरीर। फिर फिल्म
दबंग में इस शब्द का क्या अर्थ है और यह शब्द भारत के किन क्षेत्रों में
उपयोग होता है?

lalit sati

unread,
Apr 19, 2011, 2:46:32 AM4/19/11
to hindian...@googlegroups.com
दबंग वि० [हिं० दबाव या दबाना] १. जो बिना भयभीत हुए विशेषतः अधिमूलक अथवा विरोध-सूचक कोई काम करता हो। बिना किसी से दबे हुए और दृढ़तापूर्वक सब काम करने वाला। २. प्रभावशाली।
(http://pustak.org/home.php?mean=28489)

2011/4/19 रजनीश मंगला <rajnees...@gmail.com>

--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।

नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :

hindian...@googlegroups.com

वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

Anindita Basu

unread,
Apr 19, 2011, 2:46:53 AM4/19/11
to hindian...@googlegroups.com
दबंग matlab गुंडा
 
2011/4/19 रजनीश मंगला <rajnees...@gmail.com>
दबंग का अर्थ गूगल तो sturdy दिखा रहा है। पर sturdy तो शरीर का

Jai Pushp

unread,
Apr 19, 2011, 3:38:29 AM4/19/11
to hindian...@googlegroups.com
दबंग का एक मतलब अंग्रेजी में Bully भी हो सकता है।

2011/4/19 रजनीश मंगला <rajnees...@gmail.com>
दबंग का अर्थ गूगल तो sturdy दिखा रहा है। पर sturdy तो शरीर का

Jagannathan Ramaswami

unread,
Apr 19, 2011, 2:01:53 PM4/19/11
to hindian...@googlegroups.com
प्रियवर,
 
अपने छात्रकोश की प्रविष्टि सूचित कर रहा हूँ -
दबंग  वि. strong, powerful ज़ोरदार। हमारे ज़िलाधीश बड़े दबंग आदमी हैं, मंत्री से भी नहीं डरते। # वह दबंग आवाज़ में बोला।
 
इन दोनों प्रयोगों के आधार पर ही शब्दार्थ निकाला गया है।
गूगल का दिया अर्थ गलत है। शब्द दबंग स्वभावगत शक्ति का अर्थ देता है, शारीरिक शक्ति का नहीं।
 
ज्ञानमंडल के बृहत् हिंदी कोश में इसका अर्थ 'किसी से न दबनेवाला' दिया गया है। यह अर्थ सही है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिला कि इस शब्द का संबंध दबना क्रिया से है, क्योंकि मुझे क्रिया धातु से अंग प्रत्यय से बननेवाला कोई और विशेषण शब्द नहीं मिला है। क्या कोई सज्जन ऐसा दूसरा शब्द जानते हैं?
 
जगन्नाथन 
 
2011/4/19 रजनीश मंगला <rajnees...@gmail.com>
दबंग का अर्थ गूगल तो sturdy दिखा रहा है। पर sturdy तो शरीर का
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages