प्रिय मित्रो,
हिंदी यूनीकोड ने हिंदी टंकण और इंटरनेट के क्षेत्रों में क्रान्ति ला दी
है क्योंकि इसमें फांट के कारण पाठ के डिस्पले की समस्याएं नहीं आती हैं।
हालांकि मैं पिछले लगभग 6 वर्षों से यूनीकोड में टाइप कर रहा हूँ लेकिन
मुझे आज तक / ! ? इत्यादि को हिंदी यूनीकोड में टाइप करने के बारे में
जानकारी नहीं है और जब भी मुझे इनका प्रयोग करने की आवश्यकता होती है, तब
मुझे अंग्रेज़ी का कीबोर्ड चुनना पड़ता है और ऐसे कैरेक्टर टाइप करने के
बाद फिर से हिंदी का कीबोर्ड चुनना पड़ता है जिससे गति बाधित होती है और
समय भी लगता है। क्या ऐसे कैरेक्टरों को सीधे हिन्दी यूनीकोड में टाइप
करने का कोई सरल तरीका है?
दूसरी बात बिन्दी के बाद कोलन डालने के संबंध में है। मैंने अनुभव किया
है कि अगर शब्द के अन्त में बिन्दी न हो, तो हिन्दी यूनीकोड में कोलन
डालने में कठिनाई नहीं होती लेकिन अगर शब्द के अन्त में बिन्दी हो, तो
कीबोर्ड को अंग्रेज़ी में बदलकर ही कोलन डालना पड़ता है। उदाहरण के लिए
-नीचे दिया हैः
में कोई दिक्कत नहीं आती लेकिन जब
-नीचे दिए हैं
टाइप करना हो, तो अंग्रेज़ी का कोलन ही डालना पड़ता है।
क्या आप इस संबंध में कोई समाधान सुझाने का कष्ट करेंगे?
अग्रिम धन्यवाद और शुभकामनाओं सहित,
चोपड़ा
On Dec 3, 10:21 am, Lingual Bridge <lingualbri...@gmail.com> wrote:
> प्रिय मित्रो,
>
> हिंदी यूनीकोड ने हिंदी टंकण और इंटरनेट के क्षेत्रों में क्रान्ति ला दी
> है क्योंकि इसमें फांट के कारण पाठ के डिस्पले की समस्याएं नहीं आती हैं।
> हालांकि मैं पिछले लगभग 6 वर्षों से यूनीकोड में टाइप कर रहा हूँ लेकिन
> मुझे आज तक / ! ? इत्यादि को हिंदी यूनीकोड में टाइप करने के बारे में
> जानकारी नहीं है और जब भी मुझे इनका प्रयोग करने की आवश्यकता होती है, तब
> मुझे अंग्रेज़ी का कीबोर्ड चुनना पड़ता है और ऐसे कैरेक्टर टाइप करने के
> बाद फिर से हिंदी का कीबोर्ड चुनना पड़ता है जिससे गति बाधित होती है और
> समय भी लगता है। क्या ऐसे कैरेक्टरों को सीधे हिन्दी यूनीकोड में टाइप
> करने का कोई सरल तरीका है?
>
सभी भाषाओं के लिए देवनागरी का एक ही कीबोर्ड रखने की वजह से ये समस्या
है. ? की जगह य़ रखा गया है जिसकी हिंदी में कतई ज़रूरत नहीं है.
इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड में संशोधन का काम चल रहा है (अभी कुछ ही दिन पहले
रविशंकर श्रीवास्तव जी ने इसकी सूचना दी थी). उसमें हर भाषा के अपने अलग
कीबोर्ड का प्रस्ताव है. उम्मीद है तब यह समस्या हल हो जाएगी. तब तक आप
किसी की-मैपर युटिलिटी का उपयोग कर य़ की जगह ? रख सकते हैं. मुझे अब ALT
+SHIFT इतना परेशान नहीं करता जितना पहले करता था.
> दूसरी बात बिन्दी के बाद कोलन डालने के संबंध में है। मैंने अनुभव किया
> है कि अगर शब्द के अन्त में बिन्दी न हो, तो हिन्दी यूनीकोड में कोलन
> डालने में कठिनाई नहीं होती लेकिन अगर शब्द के अन्त में बिन्दी हो, तो
> कीबोर्ड को अंग्रेज़ी में बदलकर ही कोलन डालना पड़ता है। उदाहरण के लिए
> -नीचे दिया हैः
>
> में कोई दिक्कत नहीं आती लेकिन जब
>
> -नीचे दिए हैं
>
> टाइप करना हो, तो अंग्रेज़ी का कोलन ही डालना पड़ता है।
>
आप पहले वाले उदाहरण में जो चिह्न इस्तेमाल कर रहे हैं वह कोलन नहीं
हिंदी का विसर्ग है. दोनों अलग-अलग चिह्न हैं. जायज़ ही है कि अनुस्वार
लगे व्यंजन के साथ विसर्ग न लगे. कोलन के लिए आपको हमेशा अंग्रेजी
कीबोर्ड बदलकर कोलन कुंजी (L कुंजी के पास वाला) का ही प्रयोग करना
चाहिए.
विनय