"करेंगें" या "करेंगे" - सही वर्तनी क्या है?

3 views
Skip to first unread message

Suyash Suprabh

unread,
Sep 20, 2008, 9:22:45 AM9/20/08
to हिंदी (Hindi)
अनुस्वार के प्रयोग से बहुवचन में बदलने के प्रयोग में एकरूपता नहीं
दिखती है। गूगल में ये दोनों वर्तनियाँ दिखती हैं: "करेंगें" या
"करेंगे"। अब सवाल यह उठता है कि इनमें से किस वर्तनी को सही माना जाए।
प्रयोग के आधार पर "करेंगे" सही प्रतीत होता है, लेकिन गूगल में कई बार
अशुद्ध प्रयोगों की संख्या बहुत अधिक होती है।

आपके उत्तर की प्रतीक्षा में,

सुयश

रमण

unread,
Sep 20, 2008, 9:32:10 AM9/20/08
to हिंदी (Hindi)
गूगल खोज को वर्तनी का मानक कदापि न माना जाए। विश्वजाल पर अशुद्ध वर्तनी
वाले पृष्ठों की भरमार है। हाँ, वर्तनी किस स्तर के जालस्थल पर पाई गई
है, इस पर ध्यान दें। निश्चय ही "करेंगे" सही वर्तनी है।

narayan prasad

unread,
Sep 20, 2008, 9:38:31 AM9/20/08
to hi...@googlegroups.com
<<प्रयोग के आधार पर "करेंगे" सही प्रतीत होता है>>
 
आपका कहना सही है । "करेंगे" शुद्ध है, "करेंगें" अशुद्ध ।
बहुवचन-सूचक अनुस्वार का एक ही शब्द में दो बार प्रयोग नहीं हो सकता ।

एकवचन में --->  करे - करेगा / करेगी
बहुवचन में --->  करें - करेंगे / करेंगी

२००८-०९-२० को, Suyash Suprabh <translate...@gmail.com> ने लिखा:

Vinay

unread,
Sep 20, 2008, 10:31:54 AM9/20/08
to हिंदी (Hindi)
एक सीधी सी टिप यह कि गा/गे/गी (भविष्यवाचक) पर कभी अनुस्वार नहीं लगता.

गूगल पर भी आप अगर परिणामों पर ध्यान दें तो बात साफ हो जाएगी.

करेंगे - 698,000
करेंगें - 9,370

यानी हर सौ 'करेंगे' के लिए दो 'करेंगें' भी नहीं.

इसके अलावा ये भी देखें कि परिणाम वाले पन्ने किन साइटों से हैं.

गूगल खोज बहुत उपयोगी उपकरण है, पर संपूर्ण नहीं.

विनय

On 20 सित, 09:22, Suyash Suprabh <translatedbysuy...@gmail.com> wrote:
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages