वर्ष 2006 के निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित अवकाश

5 views
Skip to first unread message

in...@gwaliortimes.com

unread,
Nov 6, 2005, 10:00:06 AM11/6/05
to INDIA NEWS GOOGLE, INDIAN ADVOCATES GOOGLE, HINDI VIKAS GOOGLE, GWALIOR TIMES BLOGSPOT, GWALIOR DIARY BLOGSPOT, CHAMBAL KI AWAZ MSN

वर्ष 2006 के निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित अवकाश

राज्य शासन ने निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट (परक्राम्य लिखित अधिनियम) के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किये हैं । निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित अवकाश बैंकों और कोषालयों के लिये हैं ।

इन अवकाशों में सभी रविवार शामिल रहेंगे । अन्य अवकाशों में ईदुज्जुहा 11 जनवरी बुधवार, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरूवार, मोहर्रम 9 फरवरी गुरूवार, होली 15 मार्च बुधवार, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल शनिवार, रामनवमी 6 अप्रैल गुरूवार, महावीर जयंती और मिलाद-उन-नबी 11 अप्रैल मंगलवार, गुड फ्रायडे 14 अप्रैल शुक्रवार, बुध्द पूर्णिमा 13 मई शनिवार, रक्षाबंधन 9 अगस्त बुधवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मंगलवार, जन्माष्टमी 16 अगस्त बुधवार, बैंकों की अर्ध्दवार्षिक लेखा बंदी 30 सितंबर शनिवार, गांधी जयंती और दशहरा (विजयादशमी) 2 अक्टूबर सोमवार, दीपावली 21अक्टूबर शनिवार, ईद-उल-फितर 25 अक्टूबर बुधवार और क्रिसमस पर 25 दिसंबर सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है ।

महाशिवरात्रि 26 फरवरी और गुरूनानक जयंती 5 नवम्बर को रविवार के दिन होने के कारण अलग से छुट्टी के दिन घोषित नहीं किये गये हैं ।

 

 

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages