मछली पालन राज्य मंत्री मोती कश्यप का संशोधित दौरा कार्यक्रम
जबलपुर, 30 जनवरी, 2007
मछली पालन राज्य मंत्री मोती कश्यप 31 जनवरी की प्रात: 9 बजे जबलपुर से कटनी रवाना होंगे तथा 11 बजे कटनी पहुंचकर वहां सर्किट हाउस में विधायक गणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे । श्री कश्यप दोपहर 12 बजे ग्राम पिपरोध में आयोजित किसान सम्मेलन एवं किसान रथ यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप शाम 4 बजे वापस जबलपुर आयेंगे ।