आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीन कार्यालयों में लोक सूचना अधिकारी नामांकित

96 views
Skip to first unread message

in...@gwaliortimes.com

unread,
Oct 22, 2005, 12:46:26 PM10/22/05
to INDIAN ADVOCATES GOOGLE, INDIA NEWS GOOGLE, HINDI VIKAS GOOGLE, GWALIOR TIMES BLOGSPOT, GWALIOR DIARY BLOGSPOT, CHAMBAL KI AWAZ MSN

आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीन कार्यालयों
में लोक सूचना अधिकारी नामांकित

राज्य शासन ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के क्रियान्वयन के अन्तर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीन कार्यालयों के लिये लोक सूचना अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी का नामांकन किया है।

आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीन कार्यालयों में आयुक्त आदिवासी कार्यालय मध्यप्रदेश भोपाल में अपर संचालक (प्रशासन-प्रचार) को लोक सूचना अधिकारी तथा सहायक संचालक (प्रशासन-प्रचार) को सहायक लोक सूचना अधिकारी नामांकित किया गया है। आयुक्त आदिवासी विकास को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है। संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल में संयुक्त संचालक (स्थापना) को लोक सूचना अधिकारी तथा सहायक अनुसंधान अधिकारी (समन्वय) को सहायक लोक सूचना अधिकारी नामांकित किया गया है। संचालक आदिम जाति अनुसंधान संस्थान को अपीलीय प्राधिकारी बनाया गया है।

संचालनालय आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनायें भोपाल में अपर संचालक (स्थापना) को लोक सूचना अधिकारी तथा उपायुक्त (स्थापना) को सहायक लोक सूचना अधिकारी बनाया गया है। संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं को अपीलीय प्राधिकारी नामांकित किया गया है। विभाग के आयोग, निगम एवं अन्य संस्थान में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव को लोक सूचना अधिकारी तथा अध्यक्ष मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग को अपीलीय प्राधिकारी नामांकित किया गया है।

इसी प्रकार मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम में महाप्रबंधक को लोक सूचना अधिकारी, सहायक महाप्रबंधक को सहायक लोक सूचना अधिकारी तथा अध्यक्ष मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम को अपीलीय प्राधिकारी बनाया गया है। वन्या प्रकाशन मध्यप्रदेश भोपाल में प्रबंध संचालक को लोक सूचना अधिकारी, लेखा अधिकारी को सहायक लोक सूचना अधिकारी तथा आयुक्त आदिवासी विकास को अपीलीय प्राधिकारी नामांकित किया गया है। मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद में महाप्रबंधक (मैपसेट) को लोक सूचना अधिकारी तथा प्रबंध संचालक को अपीलीय प्राधिकारी तथा मध्यप्रदेश उद्यमी विकास संस्थान भोपाल में उप महाप्रबंधक (उद्यमी) को लोक सूचना अधिकारी, सहायक प्रबंधक (उद्यमी) को सहायक लोक सूचना अधिकारी तथा प्रबंध संचालक को अपीलीय प्राधिकारी नामांकित किया जाना शामिल है।

 

 

in...@gwaliortimes.com

unread,
Oct 22, 2005, 12:44:52 PM10/22/05
to INDIAN ADVOCATES GOOGLE, INDIA NEWS GOOGLE, HINDI VIKAS GOOGLE, GWALIOR TIMES BLOGSPOT, GWALIOR DIARY BLOGSPOT, CHAMBAL KI AWAZ MSN
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages