सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन: स्प्रेडिंग द मैसेज

0 views
Skip to first unread message

NATIONAL NOBLE YOUTH ACADEMY

unread,
Oct 12, 2009, 8:30:53 PM10/12/09
to HINDI VIKAS GOOGLE

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन: स्प्रेडिंग द मैसेज

       नई दिल्‍ली 12 अक्‍टूबर 09, सूचना, प्रसारण और फिल्म क्षेत्र में सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों और नीतियों के संदर्भ में सूचना के प्रसार के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पहली बार  न्न स्प्रेडिंग द मैसेज न्न का प्रकाशन किया है। इस पुस्तक का उदेश्य मीडिया और मनोरंजन उद्योग की बदलती पृष्ठभूमि में मंत्रालय द्वारा की गई नीतिगत पहलों को समझाने का व्यापक प्रयास करना है। यह प्रकाशन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रमुख दायित्वों और संगठन को दर्शाता है। यह मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाईयों के सदर्भ में  नीतिगत पहलों का विवरण है 

 

       इसके संदर्भ में केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में लोगों को सही और समय पर वृध्दि और विकासपरक जानकारी देने में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अहम भूमिका है। श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा कि लोगों को जानकारी देने के सरकारी प्रयासों में मंत्रालय की भूमिका और दायित्वों को समझने के लिए पणधारकों के लिए यह प्रकाशन उपयोगी होगा।

 

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages