मध्‍यप्रदेश समाचार

41 views
Skip to first unread message

in...@gwaliortimes.com

unread,
Oct 30, 2005, 11:10:58 PM10/30/05
to INDIA NEWS GOOGLE, INDIAN ADVOCATES GOOGLE, HINDI VIKAS GOOGLE, GWALIOR TIMES BLOGSPOT, GWALIOR DIARY BLOGSPOT, CHAMBAL KI AWAZ MSN

मध्‍यप्रदेश समाचार

दीपावली पर शुभकामनाएं

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी कैलाश जोशी, प्रदेशाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी ने प्रदेश की जनता को दीपावली पर्व की शुभकामना देते हुए सबके सुख, समृद्धि, शांति और उजवल भविष्य की कामना की है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष माया सिंह, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, रघुनंदन शर्मा, गौरीशंकर बिसेन, चन्द्रमणि त्रिपाठी, महामंत्री नंदकुमार सिंह चौहान, अनिल दवे, भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री अरविन्द भदौरिया, रंजना बघेल, नीतिश भारद्वाज, अजयप्रताप सिंह, रामदयाल अहिरवार और कार्यालय मंत्री तपन भौमिक ने दीपावली पर हार्दिक बधाई दी है।

 

तेल के बदले अनाज कार्यक्रम में कांग्रेस पर रिश्वत का आरोप

0 विदेश मंत्री इस्तीफा दे- शिवराजसिंह चौहान

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मित्रोखिन आर्काइव द्वारा कांग्रेस और वामपंथियों पर के.जी.बी. से धन लेने का रहस्योद्धाटन किया गया था। तब मार्क्सवादी वरिष्ठ नेता ज्योति बसु ने वामपंथियों को क्लीन चिट देते हुए नया तथ्य उजागर किया था कि कांग्रेस को तो अमेरिकी गुप्तचर एजेन्सी सी.आई.ए.ने भी अकूत धन दिया। इन आरोपों की धुंध छट नहीं पायी है कि कांग्रेसी नेता, विशेष रूप से विदेश मंत्री नटवर सिंह भी रिश्वत के आरोप में फंस गये है। संयुक्त राष्ट्र की पाल वोल्कर जांच समिति ने ये तथ्य सार्वजनिक किये है इसलिये कांग्रेस इन आरोपो से अपने के मुक्त नहीं कर सकती है।

शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ पाल वोल्कर जांच समिति की रिपोर्ट को न तो राजनैतिक विद्वेषपूर्ण बताया जा सकता है और न ही इसकी गंभीरता को कम आंका जा सकता है। न्याय और नैतिकता के हित में विदेश मंत्री को स्वयं ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इराक में तेल के बदले अनाज कार्यक्रम में भारत को लपेटा जाना और विदेश मंत्री नटवर सिंह की संलग्नता राष्ट्र की प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। इसलिये प्रश्न व्यक्तिगत न होकर देश के स्वाभिमान से जुड़ गया है। कांग्रेस इन आरोपों को हल्के फुल्के ढंग से यदि लेती है तो यही माना जायेगा कि कांग्रेस की दिलचस्पी तथ्यों की जांच मेें कम आरोपों पर लीपापोती करने में अधिक है।

 

ग्वालियर चंबल संभाग में 2341 गौसेवक प्रशिक्षित 

ग्वालियर, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक पशुचिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये ग्वालियर एवं चंबल संभाग में 2341 गौसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से 2036 गौसवेकों द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है, जिन्हें अनुमानित 800 से 1200 रुपये तक की मासिक आय प्राप्त हो रही है।

संयुक्त संचालक पशुचिकित्सा सेवायें डॉ. डीएस चौहान के अनुसार ग्वालियर में 319, गुना में 174, अशोकनगर में 124, दतिया में 225, शिवपुरी में 592, भिंड में 329, मुरैना में 444 और श्योपुर में 134 गौसेवकों को प्रशिक्षत किया गया है। इस योजना के अनतर्गत दसवीं पास 18 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिये 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाता है।

ग्वालियर जिले में 245, गुना में 106, अशोकनगर में 112, दतिया में 215, शिवपुरी में 537, भिंड में 302 और मुरैना में 405 और श्योपुर में 114 प्रशिक्षित गौसेवकों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।

 

 

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही नहीं जीवंत विज्ञान है-पटेल

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स । मप्र आयुर्वेदिक अधिकारी संघ द्वारा रोटरी सेवा भवन 45 बंगले में आयोजित धनवंतरी समारोह में समारोह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री कमल पटेल द्वारा अपने मुख्य अतिथि भाषण में कहा कि आयुर्वेद चिकित्स पद्धति ही नहीं वरन जीवत विज्ञान है। इसी विज्ञान को ब्रह्माजी ने इस सृष्टि के पालनार्थ स्वस्थ्य रखने के लिये आयुर्वेद का अवतरण किया था। इस आयुर्वेद को इस भूभाग पर समुद्र मंथन में 14 रत्नों में से धनवरी भी एक थे, में अष्टांग आयुर्वेद के रूप में प्रस्तुत किया। समुद्र मंथन से उत्पन्न होने के कारण इनको विष्णु का अंश माना गया है। समुद्र मंथन से उत्पत्ति होने के पश्चात भगवान विष्णु से इनको देवों से परे होने के कारण ईश्वर नहीं माना गया तथा दूसरे जन्म में अवतरित होने पर लोक विख्यात होने का वरदान दिया। धनवतरी के विषय में हमारे ग्रंथों में थोडी मत भिन्नता जन्म के संबंध में मिलती है, परन्तु अमृत कलश धारी धंनवरी काशीराम दिवोदास के पुत्र में विष्णु के वरदान से जन्म लिया। इस प्रकार का वर्णन हरिवंश पुराण, वायु पुराण, ब्रहांड पुराण, विष्णु पुराण तथा श्रीमद भागवत में मिलता है। धंवतरी के चिकित्सा के उदाहरण पुराणों से मिलते है एक इष्टांश के अनुसार सर्पदंश से मृत अपने शिष्यों को पुन: जीवित कर सर्पो को मूछित करने का चमत्कार का वर्णन मिलता है।

 

 

भाजपा सदस्यता की समीक्षा 6 को

भोपाल, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक में 6 नवम्बर को मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा की गई सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी।

जिला पदाधिकारियों की बैठक् में जिले में हुए सदस्यता अभियान की समीक्षा संभागीय संगठन मंत्री विजय शर्मा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित एक लाख सदस्यता का लक्ष्य राजधानी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरा किया गया है। इस बैठक में मंडल स्तर पर चले सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता बुकें उपलब्ध कराई थीं।

 

 

बीएसएनएल की दीपावली पर विभिन्न योजनाएं

भोपाल, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा दीपावली पर एक माह के लिए उपहार स्वरूप स्कीमों की घोषणा की है, यह योजना 31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक जारी रहेगी, इनकमिंग सुविधा के साथ सुलभ प्लान के अंतर्गत अग्रिम किराया जमा के रूप में रुपये 500- की राशि बुकिंग के समय ली जाएगी, इसमें उपभोक्ता इंडिया टेलीफोन कार्ड के माध्यम से आउटगोइंग कॉल लगा सकते हैं, नए कनेक्शन की बुकिंग के साथ रुपए 100- मूल्य का एक इंडिया टेलीफोन कार्ड बतौर उपहार मुफ्त दिया जाएगा, यदि कोई सुलभ प्लान का उपभोक्ता नया कनेक्शन बुक कराता है और वह दस माह का किराया अग्रिम जमा करता है तो उसका 11वें और 12वें महीने का किराया माफ कर दिया जाएगा। (उपभोक्ता को एक वर्ष की सेवा के लिए दस महीने का किराया भुगतान करना होगा) इसमें उपभोक्ता इंडिया टेलीफोन कार्ड के माध्यम से आउटगोइंग कॉल लगा सकते हैं, नए कनेक्शन की बुकिंग के साथ रुपये 100- मूल्य का एक इंडिया टेलीफोन कार्ड बतौर उपहार मुफ्त दिया जाएगा, किसी भी प्लान के तहत नॉन एसटीडी नए टेलीफोन कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन की राशि घटा कर शहरी क्षेत्र में 400- एवं ग्रामीण क्षेत्र में रुपए 200- कर दी गई है, प्रत्येक नए टेलीफोन कनेक्शन की बुकिंग के साथ्ज्ञ 25 घंटे का संचारनेट कार्ड उपहारस्वरूप तथा रुपय 100- मूल्य का इंडिया टेलीफोन कार्ड बतौर उपहार मुफ्त दिए जाएंगे।

 

 

एक दर्जन प्रतिष्ठानों से 89 हजार राजसात

भोपाल, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । कलेक्टर न्यायालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक दर्जन प्रतिष्ठानों की 89 हजार दो सौ रुपए की राशि राजसात की है। होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने के कारण फूड क्राफ्ट रेस्टोरेंट से छह हजार रुपए, पेट्रोल का स्टाक अधिक होने के कारण प्रगति पेट्रोल पंप एमपी नगर से दस हजार रुपए, लाइसेंस में पार्टनरों के नाम संशोधन नहीं करने के कारण सााद हुसैन आटो से पांच हजार रुपए संग्रह के टेंक की सूचना नहीं देने के कारण एचपी आटो सेन्टर से पांच हजार, केरोसिन का वितरण नहीं करने के कारण हॉकर डीएस परिहार एवं गनपत सिंह से एक हजार राजसात किए गए। इसी तरह अन्य लोगों से वसूले गए।

 

 

भ्रष्टाचार के आरोप में लेबर कमिश्नर को कठोर कारावास

भोपाल, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। विशेष (सीबीआई) श्रीमती अंजुली पाली की अदालत ने रेलवे कान्ट्रेक्टर से रिश्वत लेने के आरोप में रीजनल लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) एमएमए कुमार व लेबर इंचार्ज इनफोर्समेंट आफिसर मोहन एस रुधानी (सेंट्रल) को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए डेढ़ वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ पांच-पांच हजार रुपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अर्थदण्ड की राशि जमा नहीं करने पर दोनों को छह-छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भी भुगतनी होगी। अभियोजन के अनुसार प्रार्थी सुनील जैन जबलपुर में रेलवे कान्टे्रक्टर का कार्य करता था। उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से नोटिस मिला कि वह 29 मई 2002 को भोपाल स्थित कार्यालय में उपस्थित हों। वह उक्त दिनांक को कार्यालय में उपस्थित हुआ, जहां आरोपी मोहन एस रुधानी उन्हें मिला। रुधानी ने उसके मामले को संगीन बताते हुए और उसका जल्दी निपटारे हेतु आरोपी एमएमए कुमार से मिलवाया और आरोपी ने उससे 2500 रुपए की मांग की। रिश्वत न देने की इच्छा पर प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक सीबीआई को शिकायत की। निरीक्षक अनिल बक्शी को समुचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। योजना के तहत सुनील जैन को रिश्वत में दिए जाने वाली राशि ढाई हजार रुपए लेकर उन्हें फिनाप्थनील पाउडर से उपचारित किया गया और साक्षियों के समक्ष आरोपी गणों को 100-100 के पांच नोट देते हुए उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा और समुचित कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार किया। प्रकरण की सम्पूर्ण गवाही उक्त न्यायाधीश श्रीमती पालो ने आरोपी गणों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 13(1) डी सह पठित धारा 13(2) के तहत दोषी ठहराते हुए डेढ़-डेढ़ वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ पांच-पांच हजार रुपए अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया।

 

प्रदेश के कत्लखाने बंद किये जा रहे हैं-चिटनीस

शाजापुर, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । मध्यप्रदेश शासन की पशुपालन एवं गौवध संवर्धन बोर्ड मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने जिले के पोलाय ग्राम में कहा कि प्रदेश सरकार गौ पालन एवं पशुओं का संवर्धन करने के लिए नन्दी शाला के नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त 22 हजार ग्राम पंचायतों में अच्छी उन्नत नस्ल के सांड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन सांडों के द्वारा हमारी गायों में प्रजनन करवाकर गौ पालन एवं उनका संवर्धन किया जाएगा।

श्रीमती चिटनीस ने बताया कि देश का मध्यप्रदेश में दस प्रतिशत भाग गौ पालन के रूप में किया जाता है। नन्दी शाला के तहत उन्नत एवं योग्य पशु पालकों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। जो देशी गायों की नस्ल की सुधार में प्रदेश में देश की आजादी के पश्चात यह पहला प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी गायों के दूध से करीब तीन सौ करोड़ रुपयों का कारोबार प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें गाय के दूध का विक्रय किया जाता है। इस योजना के द्वारा आगामी चार वर्ष में एक हजार सात सौ करोड़ रुपए का कारोबार संभावित होगा। नन्दीशाला से ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को भारवाहक पशु की प्राप्ति होगी। इससे ग्राम में सस्ते परिवहन व कृषि कार्यों में संसाधन विकसित होंगे।

श्रीमती चिटनीस ने कहा कि मध्यप्रदेश में गायों का संरक्षण किया जाएगा। ्रपदेश के समस्त कत्लखाने बंद किये जा रहे हैं। किसान आत्म निर्भर हो इसके लिए उसके स्वयं के पशुओं को विकसित किया जाएगा। पशुधन का वध न हो इसके लिए भी कानून को कड़ा किया जाएगा।

 

 

चार वर्षों से अंधेरे में मना रहे दीपावली कचानारियावासी

0बिजली बंद होने के बाद भी आ रहे हैं बिल 

राजगढ़-पचोर, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। ब्यावरा तहसील का 3 हजार आबादी वाला ग्राम कचनारिया शासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाएं जैसे जल, शिक्षा व बिजली जैसी सुविधाओं से वंचित है। ग्रामवासी विगत 4 वर्षों से अंधेरे में दीपावली मनाते आ रहे हैं। विगत एक वर्षों से ग्राम में लाईट नहीं है। लाखों रुपये नल-जल योजना के तहत खर्च कर लगभग 4-5 वर्ष पूर्व पानी की टंकी तो बना दी गई लेकिन आज तक उस योजना का लाभ ग्रामवासियों को नहीं मिला।

त्रिस्तरीय पंचायत राज की यहां पर धाियां उड़ाई जा रही हैं। शिक्षकों के अभाव में ठीक से पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। स्कूल प्रांगण में सर्वत्र गंदगी व कचरा व्याप्त है।

ब्यावरा से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कचनारिया में लगभग एक वर्ष से लाईट नहीं है ग्राम में 6 डीपी है जो लगभग एक वर्ष से जली हुई है। आटा पिसवाने के लिए भी ग्रामवासियों को ब्यावरा जाना पड़ता है। पूरा ग्राम अंधेरे में डूबा हुआ है। लाईट नहीं होने से सिंचाई भी नहीं हो पा रही है जिससे खेत सूखे पडे हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम के कुछ लोगों की आर करीब 3 लाख रुपये बकाया हैं जिसका खामियाजा संपूर्ण ग्रामवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामवासियों ने  बताया कि ग्राम में लाईट नहीं होने के बावजूद भी बिल आ रहे हैं। हीरालाल साहू ने बताया कि मेरी चक्की बंद है फिर भी 700 रुपए प्रतिमाह का बिल थमाया जा रहा है। ग्रामवासियों ने बताया कि वह विगत 4 वर्षों से अंधेरे में दीपावली मनाते आ रहे हैं। जबकि दीपावली पर शहरवासी व अन्य ग्रामवासी खूब रोशनी करते हैं।

 

 

सामाजिक समरसता समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता 

नरसिंहगढ़, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । आरएसएस द्वारा जातीय विद्वेष के खिलाफ विधिवत संघर्ष छेड़ने की घोषणा का क्षेत्रीय जनता द्वारा स्वागत किया गया है। इनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी है।

विधायक मोहन शर्मा के अनुसार आज समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता सामाजिक समरसता की है और संघ ने यह फैसला लेकर इसी दिशा में ठोस कदम उठाया है। हालांकि पूर्व में भी इसी तरह के प्रयास संघ द्वारा किये गए हैं। लेकिन वे बहुत सफल नहीं हो सके हैं। इस प्रयास में जनता को भी साथ देना होगा। तभी इस प्राचीन और महान धर्म पर लगे कुप्रभावों के धब्बे मिट सकेंगे और देश, समाज का विकास संभव हो सकेगा।

 

 

संविदा शिक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति होगी 

राजगढ़, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। संविदा शाला शिक्षक पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदकों के आवेदन अब सीधे जनता कलेक्टर को भेजे जाएंगे। कलेक्टर द्वारा इन आवेदनों को सीधे नियुक्तिकर्ता अधिकारी को प्रेषित किए जायेगा।

इससे अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। कलेक्टर जीपी तिवारी ने जानकारी दी है कि आवेदक का निवास ग्रामीण क्षेत्र में होने पर उस स्थान की संबंधित जनपद पंचायत या जिला पंचायत के नियोक्ताकर्ता अधिकारी को एवं नगरीय क्षेत्र में निवास होने पर संबंधित नगरीय निकाय के नियुक्तकर्ता अधिकारी को भेजे जायेंगे। संबंधित ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के नियुक्तिकर्ता अधिकारी के यहां पद रिक्त नहीं होने पर जिले के किसी भी ग्रामीण एवं शहरी संस्थाओं के नियुक्तिकर्ता अधिकारी को आवेदन पत्र भेजे जाएंगे।

 

 

गणेशपुरा में गणेश प्रतिमा खंडित 

उौन, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। असामाजिक तत्वों द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में आए दिन तोड़फोड़ पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते बीती रात फिर एक मंदिर में मूर्ति खंडित की गई। इस घटना की खबर जब दर्शनार्थियों को लगी तो वे आक्रोशित हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गणेशपुरा में स्थित शिव एवं गणेश मंदिर में बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इसी के चलते श्री गणेश की प्रतिमा खंडित हो गई। इस घटना की जानकारी जब क्षेत्रीय रहवासियों को दर्शन करते हुए लगी तो वे आक्रोशित हो गए। इधर इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दी, तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और क्षेत्रीय रहवासियों को समझाईश देने के बाद अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरु की है। वहीं इस मामले में क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है, जिनमें कुछ स्मैक्चि भी हैं जो आये दिन इसी तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।

 

 

उौन में बांग्लादेशी घुसपैठियों की खोज

उौन, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । किसी समय मप्र का सबसे शांत कहा जाने वाला उौन क्षेत्र आजकल मुस्लिम कट्टरवादी गतिविधियों का केन्द्र बन गया है। यहां कई तरह की संदिग्ध गतिविधियों का संचालन हो रहा है एवं कई विदेशी लोग पहचान छुपाकर रह  रहे हैं।

पिछले दिनों मप्र पुलिस मुख्यालय भोपाल से उौन एसपी को ऐसे निर्देश मिले हैं कि उौन में अवैध तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठिये रह रहे हैं, जिनकी तलाश की जाकर उन्हें पकड़ा जाए। ऐसी गुप्त सूचनाएं विभिन्न माध्यमों से मप्र पुलिस मुख्यालय पहुंची हैं कि उौन में मुस्लिम क्षेत्रों में बांग्लादेशी घुसपैठिए रह रहे हैं, पूर्व में भी उौन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का गढ़ रह चुका है। केन्द्र सरकार द्वारा सिमी पर प्रतिबंध लगा दिये जाने के बाद कट्टर मुस्लिम अन्य नाम से गतिविधि संचालित कर रहे हैं। गुजरात दंगों के कुछ तार उौन से भी जुड़े हुए रहे हैं। साथ ही अवैध हथियारों के सौदागरों का भी मालवा क्षेत्र में आना जाना लगा रहता है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से आये आदेश के बाद हालांकि अभी तक पुलिस महकमा सक्रिय नहीं हुआ है फिर भी मुस्लिम क्षेत्रों में खबर पहुंचते ही हलचल शुरु हो गई है। सिंहस्थ पूर्व पुलिस ने मुस्लिम क्षेत्रों के एक-एक घर में जाकर सर्वे किया था, उस समय जरुर स्थिति सामान्य बताई गई थी किन्तु सिंहस्थ के बाद पुलिस प्रशासन की बेरुखी के चलते कट्टर मुस्लिम एक बार पुन: सक्रिय हो गए हैं। अब यदि पुलिस विस्तृत सर्वे करेगी तभी कोई नया सुराग मिल सकता है अन्यथा पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगने वाला है।

 

 

नेक इंसान भी जलजले का शिकार होते हैं-मो. अशरफ

उौन, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। जलजलों को सिर्फ अल्लाह का अजाब करार देकर प्रभावितों पर कीचड़ उछालना दुरुस्त नहीं है क्योंकि बेशुमार नेक इंसान भी इनका शिकार हो जाते हैं।

यह बात लखनऊ के मौला मोहम्मद कफील अशरफ ने कही। आप स्थानीय कामदारपुरा में तेहरी के अमन तंजीम की ओर से रमजान की पवित्र रात में आयोजित जल्सा-ए-आम से खिताब कर रहे थे। आपने कहा कि जलजलों को तीन दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। प्रथम यह हो सकता है कि प्रभावित क्षेत्रों में अल्लाह की नाफरमानी, जुर्म और गुनाहों की अधिकता के कारण सजा के तौर पर चाहता हो क्योंकि इस प्रकार हादसाती मौत के जो लोग शिकार हो जाते हैं उनके लिये इस्लाम शिक्षाओं में शहादत की व्यवस्था है। इसी के साथ तीसरा दृष्टिकोण यह है कि जो लोग जलजलों का शिकार होने से बच गए हैं उन्हें चाहिए कि इनसे सबक हासिल करें और अल्लाह से तौबा करें व क्षमा याचना करते हुएु इस प्रकार की मुसीबतों से बचे रहने की दुआऐं करें।

 

 

संभागस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह 3 नवम्बर से

उौन, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । मप्र की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उौन के विक्रम कीर्ति मंदिर में संभाग स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन 3 नवम्बर को शाम 5 बजे किया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि उौन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा होंगे।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के वन एवं ऊर्जा राज्यमंत्री पारस जैन करेंगे। समारोह के मुख्य वक्ता उौन के पूर्व कलेक्टर एमएन बुच रहेंगे। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामराजेश मिश्र और कालिदास अकादमी के निदेशक डॉ. कमलेश दत्त त्रिपाठी, मप्र की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के संबंध में अपना सारगर्भित उद्बोधन देंगे। संभागायुक्त गोविंद स्वागत भाषण देंगे। समारोह में उौन संभाग के प्रत्येक जिले से विशिष्ट क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 5-5 कलाकारों-विद्वानों का सम्मान भी किया जावेगा।

 

 

शहर के चहुमुखी विकास में संस्थायें आगे आये- कलेक्टर

उौन, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स  । शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण विकासकार्य जनभागीदारी से करने के उद्देश्य से कलेक्टरी मण्डलोई की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलोई ने शहर के चहुमंखी विकास में सभी संस्थाओं से आगे आने का आवह्नान किया। आपने शहर के विभिन्न चौराहो ंके  सौंदर्यीकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि हम

ाहर का  विकास इस तरह से करना चाहते है कि यातायात की दृष्टि से सुगमता रहें और तीर्थ स्थल पर दूरदराज से आने वाले तीर्थ यात्री भी इस शहर के सौंदर्यीकरण की अपने मन में अमिट छाप लेकर जायें। कलेक्टर मण्डलोई ने ननि क ो निर्देशित किया कि वे उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना बनाकर 3 से 4 साल तक के लिये रखखराव के अनुबंध के आधार पर चौराहों का विकास और सौंदर्यीकरण कराये।

 

 

पुताई क रते समय करंट लगने से पति पत्नी की मौत

उौन, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स ।   घर में पुताई करते समय करंट लग जाने से पति पत्नी की असमय मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणछोड पिता नंदलाल 40 वर्ष एवं उसकी पत्नी इंद्राबाई 33 वर्षीय दोनो निवासी जयसिंहुपुरा अपने घर में शाम को पुताई कर रहें थे कि अचानक करंट फैल गया और घटना स्थन ही दोनो की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी अलने पर क्षेत्रीय रहवासियों की भीड जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दी  और पुलिस वहां पहुच गई । दोनो क े शवों के पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है।

 

समग्र हिन्दू समाज गोमाता की रक्षा के लिये तैयार रहे

बुरहानपुर, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स  । विहिप का हिन्दू सम्मेलन नावरा  में संपन्न हुआ। सम्मेलन में संतों ने आर्शीवाद दिये। प्रांतीय संगठन मंत्री  जोशी के मार्गदर्शन में नेपानगर प्रखंड के 500 कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम  की अध्यक्षता नावरा खंड के सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर चौधरी ने की।  मंच संचालन  जिला मंत्री अनिल गडे ने किया। इस अवसर पर  पर समग्र  हिन्दू समाज से गोमाता की रक्षा के लिये तैयार रहने का आव्हान किया गया। विहिप बुरहानपुर जिला इकाई द्वारा  जिले के प्रखंड नेपानगर खंड के नावरा  में नेपानगर प्रखंड का हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को जागृत कर देश में हो रहे गौ माता, नारी पर अत्याचार एवं वनवासी बंधुओंको  धर्मान्तरण के द्वारा ईसाई बनाया जा रहा है। इसको रोकने के लिये इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का प्रारंभ  मंचासीन संतों ने एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन का भारत माता ओहम एवं हनुमानजी के चित्र पर  माल्यार्पण कर किया। मंच पर दादूदयाल वनवासी संत पीपलपानी, देवरेनदी,  ब्रम्हचारी वनवासी संत पीपलपानी, देवरेनदी, ब्रम्हचारी स्वरुपानंद स्वामी, अभयदत्त आश्रम पलासूर, प्रांतीय संगठन मंत्री संतोष जोशी, विहिप जिलाध्यक्ष मनमोहनदास शाह, बुरहानपुर जिले के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह गौड़ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नावरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर चोधरी आसीन थे।

 

 

पटवारी निलंबित

खंडवा, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव ने हरसूद तहसील के ग्राम राजपुरा बखार के पटवारी सुरेशचंद्र गार्गव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसूद को निर्देश दिये हैं। उक्त पटवारी द्वारा पांच साल खसरे में खारकला निवासी कृषक मांगीलाल वल्द भीकाजी स्वयं के स्वामित्व का ग्राम बखार स्थित  कृषि भूमि खसरा क्रमांक 267 में से 1.00 हेक्टर भूमि का खार निवासी  मुन्नाबाई पति घनश्याम के नाम बिना किसी वैधानिक दस्तावेज एवं सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना दर्ज कर दिये जाने के आरोप में निलंबित किये जाने के आदेश दिये हैं।

 

 

वन परिक्षेत्र के 77 एकड़ में लगे पौधे आग की भेंट चढ़े

खंडवा, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। वन मंडल  खंडवा के परिक्षेत्र के मूंदी के अतंर्गत आने वाले लगभग 77 एकड़ में लगे विभिन्न प्रजातियों के पौदे कल आग से झुलस गये। सूखी घास की वजह  से आग परसमय रहते काबू  नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते हजारों पौधे आग की चपेट  में आ गये। फिलहाल इस अगि्कांड  में हुए नुकसान का अनुमान  लगाना मुश्किल  है लेकिन इतने बड़े  क्षेत्र में फैली आग  से लाखों रुपये की क्षति होना बताई जा रही है। वनमंडल खंडवा के परिक्षेत्र मूंदी द्वारा लगभग 3 कि.मी. पहाड़ी  भूमि पर करीब  77 एकड़ क्षेत्र  में विभिन्न  प्रजातियों के पौधे लगाये गये थे।  कल लगी आग  ने इन पौधों  को अपनी चपेट में  ले लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका लेकिन सूखी घासे और आग फैलना बताया जा रहा है। जैसे ही आग फैलना बताया जा रहा है जैसी ही आग की  खबर क्षेत्र में वासियों को लगी तो आग पर काबू करने की कोशिश  की गयी लेकिन आग फैलती गई। आग पर काबू पाने के लिये खरगोन क्षेत्र में  दमकल बुलाए गये, गौरतलब है कि परिक्षेत्र खरगोन क्षेत्र से दमकल बुलाए गये ,गौरतलब है कि  यह परिक्षेत्र  खरगोन वन मंडल से लगा हुआ है। आग में झुलसे हजारों पौधी पूरी तरह तहस नहस हो चुके हैं। इस क्षेत्र में पौदारोपण वर्ष 2001 किया था। इस हादसे के बाद वन विभाग द्वारा किये गये सुरक्षा इतंजामों पर सवालिया निशान लग गया हैं कि क्योंकि इस तरह से विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण  किया गया है और अगर इन पौधों को सुरक्षा नहीं मिल सकी तो ये पौधे  पेड़ का रूप नहीें ले सकेंगे।

 

 

उमा भारती युवा मंडल का गठन  हस्ताक्षर अभियान शुरू

इंदौर, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स  । प्रदेश के नेतृत्व पद पर सुश्री उमा भारती को आसीन कराने के लिये इंदौर संभाग के युवाओं ने उमाजी के पक्ष में मुख्यमंत्री बनाओ अभियान छेड़ दिया है। इसके लिये इन्होंने रविसिंह धारीवाल के नेतृत्व में उमा भारती युवा मंडल का गठन कर गांव-गांव और शहर घूमकर उमा भारती को फिर से घूमकर उमा भारती को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिये हस्ताक्षर अभियान जारी। इसमें हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर मंडल  की सदस्यता  भी ग्रहण की है। मंडल उपाध्यक्ष देवकरण गेहलोत ने कहा कि पार्टी हायकमान ने बाबूलाल गौर को मुख्यमंत्री बनाकर जनता की भावनाओं  के साथ  खिलवाड़ किया है। श्री  गौर किसानों की समस्याओं  को समक्ष नहीं पा रहे है। नौकरशाह हावी है तो विकास  कार्य ठप्प है। मुख्यमंत्री श्री गौर भाजपा के घोषणा पत्र को भुला बैठे है। गत दिवस मंडल कार्यकर्ताओं ने पवित्र नगरी ओंकारेश्वर पहुंचकर नर्मदा में डुबकी लगाई और ज्योतिर्लिंग ओकारेश्वर के दर्शन कर अपने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की।

 

 

रोजा रखकर खुदा की बंदगी का निर्वाह कर रहे है मुस्लिम धर्मावलंबी

भोपाल, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। खुदा की बंदगी एवं उनके अनुयाईयों को फर्ज के रूप में मिले रोजा अदाई की परंपरा का निर्वाह का दौर अब कुछ ही दिनों में ईदुल-फितर के रूप में मनने वाला है।  जिसकी तैयारियों में मुस्लिम धर्मावलंबी लगे हुए हैं। खुदा की इबादत प्रात: सेहरी से प्रारंभ रोजे की शुरूआत संध्या को दिन ढलने के बाद रोजा इफ्तार की कड़ी अदायगी  की परंपरा में नौ-निहालों से लेकर  वृध्दजन अपनी शक्ति के अनुरूप  रोजा रखकर खुदा की बंदगी का निर्वाह कर रहे हैं तथा रोजे के कड़े नियमों को भी पुरा ख्याल  रखा जा रहा है कि रोजा रखे व्यक्ति  को उन सभी बातों से दूर रहना है जो बंदी की श्रेणी में आते हैं । ईद पर्व के पूर्व संपन्न होने वाले शबे का कद्र का भी एक अपना महत्व है जिसके निर्वाह में छोटे-छोटे बच्चे भी सहभागिता  निभाने में पीछे नहीं रहते हैं। अल्लाह के हुक्म से जमीं पर उतरने वाले फरिश्ते अल्लाह के बंदों को दिन-दिन भर रोजा रखते हुए एवं रात-रात भर जागकर  इबादत में मशगूल  एवं अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए  दिखाई देते है तो फरिश्ते इस खुदा की बंदगी के बंदों के पक्ष में दुआ करने लगते हैं। शबे का कद पर  वह सभी इंसान अल्लाह से खुसूसी दुआएं करता है कि वह हमारी अपनी हकीकत  इस कायनात की हकीकत और इस  कायनात में हमारे किरदार की हकीकत की समझने में हमारी मदद फरमाए और इसी उद्देश्य का रूप है शबे कद्र । इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी सिलसिला जारी है वहीं कई  मौलवियों की तकरीरे भी नगर की विभिन्न मस्जिदों में आयोजित  हो रही है। रमजान पर्व को देखते हुए मिर्ची बाजार स्थित जामा मस्जिद ईदगाह मस्जिद चंबलमार्ग नई दिल्ली की मस्जिद विरलाग्राम बादीपुरा आदि स्थानों पर विद्युत साा भी की गयी है।

 

 

रसोई गैस और केरोसीन के दुरुपयोग पर अंकुश

ुउौन, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खाद्य द्भाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर और नीले केरोसीन के दुरुपयोग पर रोक लगानेके लिये लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने इस संबंध में बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नीले केरोसीन एवं घरेलू गैस सिलेण्डर (14.2 कि.ग्रा.) के दुरुपयोग को रोकने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी नागदा के निर्देश में खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा वाहनों एवं होटलों की आकस्मिक जांच की गई। जांच में नागदा रोड उन्हेल में वाहन  क्रमांक एम.पी.09 केडी- 0558 (ट्रक) नीले केरोसीन से चलाया जाना पाया। वाहन को जब्त कर पुलिस थाना उन्हेल की अभिरक्षा मे दिया गया। जब्त वाहन की कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई। इसी प्रकार घरेलू गैस के दुरुपयोग रोकने के संबंध में 4 प्रकरण निर्मित कर 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किये गये। इनमें से श्रीनाथ मावा भंडार नागदा से 1 गैस सिलेण्डर, अम्बिका ढाबा रेलवे स्टेशन रोड उन्हेल से 2 सिलेण्डर , शुभभ रेस्टोरेंट उन्हेल से 1 सिलेण्डर  एवं संगम  टी स्टाल उन्हेल  से 1 सिलेण्डर  जप्त किये जाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम  1955 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किये गये।

 

 

बैठक अब 31 को

उौन, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 31 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बृहस्पति भवन में होगी। पहले यह बैठक 29 अक्टूबर को होने वाली थी।

 

35 हजार के स्थान पर एक लाख भुगतान

इंदौर, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स। नगर निगम के अधिकारियों से गलतियां बहुत होती है, यह तो सुना था, लेकिन निगम के लेखा विभाग के अधिकारियों से गलती हो तो उसे क्या कहा जायेगा। जी हा. निगम के लेखा  विभाग को पत्रक के अनुसार जितने रुपये का भुगतान करना था, उससे अधिक की राशि के चेक काट डाले। मामला कुछ इस प्रकार है कि पिछले दिनों कंप्यूटर  से निगम के अधिकांश  ठेकेदारों के पत्रक बनाये गये थे। नियमानुसार पत्रक में जितनी राशि लिखी होती है, उतने का ही चेक  बनाकर दिया जाता है, किन्तु ऐसा नहीं हुआ है अधिकांश चेक इस बार ठेकेदारों को पत्रक में दी हुई राशि से अधिक से काटे गये हैं। सूत्रों के अनुसार जिस ठेकेदार को 35 हजार का भुगतान  करना था, उसे निगम के अधिकारियों की गलती के कारण करीब एक लाख का चेक दिया गया है। इस प्रकार लगभग 35 से 40 लाख के चेक काटे गये हैं। सूत्रों का कहना है कि निगम अधिकारी उन सभी चेकों को रुकवा रहे हैं और पुन: नये चेक बनवाने की प्रक्रिया में लगे है।

 

 

हाई स्कूल में 78 हजार, हायर सेकेण्डरी में 58 हजार नियमित परीक्षार्थी

इंदौर, 30 अक्टूबर  ग्‍वालियर टाइम्‍स । इंदौर माध्यमिक शिक्षा मंडल इन दिनों हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की मुख्य परीक्षाओं को लेकर चिंतित है। उसके पास इतनी जगह नहीं है कि वह एक साथ, एक ही समय में पौने दो लाख विद्यार्थियों को बैठा सके। दरअसल इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा में तकरीबन 78 हजार पांच सौ एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 58 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह संख्या केवल नियमित विद्यार्थियों की है, जबकि तरीबन 30 हजार निजी छात्र अलग हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में परीक्षा फार्म जमा होने के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल की नींद उड़ा दी है। उसके पास चयनित स्कूल ही है, जहां यह परीक्षा आयोजित की जाती है। हालांकि हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी की परीक्षा अलग-अलग  दिन होती है, लेकिन हाई स्कूल में 78 हजार नियमित व तकरीबन 20 हजार प्राइवेट छात्रों का जोड़ एक लाख पहुंच गया है ऐेसे में पहली बार मंडल को आधा दर्जन से ज्यादा नये स्कूलों का चयन करना पड़ेगा, इसके लिये प्रक्रिया आरंभ भी कर दी गई है। वहीं नये सेन्टर के लिये भोपाल मंडल को सूचना भेजकर मंजूरी लेना भी अनिवार्य होगा। आचंलिक शिक्षा अधिकारी आनंद जैन ने बताया कि मंडल का प्रयास जारी है और शीघ्र समाधान निकल जायेगा।

 

 

कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स।  नजीराबाद थाना क्षेत्र में बीती रात एक महिला की कुएं में रिगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पदसुदा निवासी बाबूलाल की 20 वर्षीय पत्नी घर से लिर्पा पुताई का काम करने के बाद शाम को हाथ पैर धोने के लिए घर से बाहर कुएं पर पानी लेने गई थी। कुएं से पानी निकालते समय संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह कुएं में जा गिरी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसके ससुर ने उसे लताश किया तो पता चला कि वह गिर गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की लाश कुएं से बाहर निकाली। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।

 

छात्रा हुई लापता

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स।  बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा तथा बाग सेवनिया थाना क्षेत्र से एक युवक लापता हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठवीें की छात्रा 15 वर्षीय कु दुगेश पुत्री महेश रहस्मय ढंग से लापता हो गई। वह रोज की तरह भी स्कूल गई थी, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची न वापस घर लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नही चला तो पिता ने थाने में उसकी गुमशुद्गी दर्ज कर्रा। वहीं बागसेवनिया थाना अन्तर्गत हबीबगंज नाका निवासी 20 वर्षीय साहिबसिंह पिता जगदीशसिंह भी लापता हो गया। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस ने उसके पिता की रिपोर्ट पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

 

 

मोटर साइकिल की टक्कर से छात्रा घायल

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स।  मंगलवारा थाना क्षेत्र में पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर से मौलाना आजाद कालेज छात्रा होस्टल निवासी 21 वर्षीय नेहा झारिया पुत्री एन के झारिया घायल हो गई। वह अपनी स्कूटी से हमीदिया रोड जा रही थी।

 

 

धनतेरस पर रही बर्तन और सराफा दुकानों पर भीड़

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स।  धनतेरस पर बाजारों में बर्तन खरीदने वालों की भारी रही। सभी ने अपनी-अपनी और जरूरत के हिसाब से बर्तन खरीदे। नए और पुराने शहर के बर्तन में धनतेरस पर जमकर ग्रहाहकी हुई। कहते हैं कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है आज भी जीवित है। लोग धनतेरस पर बर्तन या सोने चांदी की कोई चीज खरीदते हैं। आज बर्तन बाजार में दोपहर होते-होते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने और अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकानों के बाहर भी बर्तनों को सजाकर रखा है। बर्तन खरीदने आई सुहासिनी दुबे ने बताया  कि उन्होने इस बार स्टील की बारह प्लेंटे खरीदी है। वैसे तो हर साल कुछ न कुछ खरीदते हैं, इसलिए स बार प्लेटें खरीदी है। इसी तरह एवं नेमा ने इस बार चांदी की भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी। उन्होने बताया कि हर साल बर्तन खरीदते हैं तो इस बार सोचा कुछ नया किया जाए। इस बार बाजार में स्टील पीतल और तांबा के घड़े बड़ी तादाद में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कई लोगो ंने तो स्टील के साथ ताबें के घड़े भी खरीदे। कुछ ने भगवान के लिए छोटे-छोटे मंदिर तो किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे। इस अवसार पर बाजार में नकली सिक्कों की बिक्री खूब हुई।

 

 

शराबी ने महिला वकील को पीटा

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स।  गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में धुत बदमाश महिला वकील में आफिस में घुस गया और उससे शराब पीने के लिए रूपयों की मांग  की। रूपए नहीं देने पर उसने उसके और एस अन्य के साथ मारपीट कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बी-20 जनता चर्टर निवासी सुश्री सुनीता जैन पुत्री विनोद जैन पेशे से वकील है। वह घर की एक दुकान में बने अपने आफिस में बैठी थी। उसी दौरान रिजवान नामक बदमाश वहां आया और उन पर अड़ी डालकर शराब पीने के लिए सौ रूपए मांगे। रूपए देने से मना करने और उसे आफिस से बाहर जाने का कहने पर उसके उनके साथ मारपीटी कर दी। इसी दौरान बीच बचाव करने आए मोहल्ले में रहने वाले मोहरसिंह के साथ भी आरोपी मारपीट कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अड़ीबाजी का अपराध दर्ज कर लिया है, वहीं कसतूरबा नगर निवासी 27 वर्षीय राजा कुर्मी की चेतक ब्रिज के पास मुन्ना ने डंडे से पिटाई कर दी। आरोपी ने फरियादी से शराब पिलाने को कहा था।

 

 

राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा शीघ्र स्थापित हो

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  जेल रोड स्थित प्रस्तावित डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौराहे परदेश के प्रथम राष्टपति की प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने के लिए क्रांतिकार भोजपुरी विकास मंच मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस बात का निर्णय आज मंच की बैठक में लिया गया। प्रेस काम्पलेक्स स्थित हनुमान मंदिर परिसार में सम्पन्न हुई मंच की बैठक में बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के लोग मौजूद थे। मंच के प्रदेशाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने कहा कि जिस दुतगति से भोपाल शहर का विकास हो रहा है, वह सराहनीय है।

 

 

दिल्ली बम विस्फोट के विरोध में बजरंग दल ने किया जंगी प्रदर्शन

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की चहु और निंदा हो रही है। बजरंग दल ने इस बम विस्फोट में पाकिस्तान का पुतला जलाया वहीं बजरंग हम्माल संघ ने केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल और दिल्ली सरकार की इसका जिम्मेदार ठहराते हुए पुतला फुंका। दिल्ली में हुए लगातार तीन बम विस्फोट में पाकिस्तान का हाथ बताते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहे पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर बजरंग दल के संयोजक देवेन्द्र रावत ने कहा कि भारत सरकार को पाकिसतान से सभी रिश्ते तोड़ देने चाहिए। उधर बजरंग दल हम्माल संघ ने इस घटना के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। संघ के प्राताध्यक्ष बालिस्त रावत के नेतृत्व मे ंबजरंगियों ने गोविंदपुरा बस स्टेंण्ड पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को दीपावली के मौके पर व्यापक प्रबंध करना चाहिए था, लेकिन वह जनता के प्रति गंभीर नही है। यह विस्फोट केवल दिल्ली पर ही नहीं है, बल्कि भारत की अस्मिता पर हुआ हैं। केंद्र सरकार पाकिस्तान के साथ दोस्ती करने के जितने प्रयास कर रही है, पाकिस्तान उतना ही आत्मघाती प्रवृत्ति अपनाते जा रहा है। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता छोटेलाल गिरी सहित कई बजरंगी उपस्थित थे। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में लिली टाकीज चौराहे पर पाकिसतान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का पुतला और पाकिस्तान का 10 मीटर लंबा झंडा जलाया गया । इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि लालकिला गोलीकांड के निर्णय को प्रभावित करने के लिए यह बमकांड हुआ है।

 

 

शोषण के विरूद्ध संघर्ष का आह्वान

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलसिंह बरैया ने अन्याय और शोषण के विरूद्ध संघर्ष का आह्वान किया। पत्रकार भवन में आयोजित पार्टी के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बरैया ने कहा कि अत्याचार के विरूद्ध एक जुअ होकर संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होने कहा किमप्र इन दिनों शोषण और अत्याचार के मामले में सबसे आगे बढ़ गया है। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बोरसे ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए इस समय संभागीय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि इसके उपरांत जिला स्तरीय सम्मेलनों का क्रम प्रांरभ होगा। बोरसे ने कहा कि इसी के साथ आंदोलनात्मक कार्यक्रम सभी संभाग एवं जिला स्तर पर प्रांरभ होंगे।

 

 

आदिवासियों का हो रहा शोषण

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य आनंद पाण्डे ने मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को पत्र लिख कर बताया है कि रायसेन जिला के पुनार और अंधिपारी गांवों में बसाए गए आदिवासियों को न तो पर्याप्त अंतिरम राहत मिल पाई है और न ही उचित रोजगार वहां शासकीय कार्यो में ठेकेदारों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। मारपीट की जा रही है। मुख्यमंत्री के फैक्स द्वारा भेजे पत्र में उन्होने कहा कि मिसवानी तहसील के पुनार गांव में बसाए गए आदिवासियों के 18 परिवारों की हालत खराब है।

 

 

दागी अफसरों से निपटेगी सरकार

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  सरकार अब दागी अफसरों के खिलाफ अपना सख्त रूख अखितयार करने वाली है। मुख्यसचिव ने इन अफसरों पर कार्रवाई करने का मन बना लिया। सूत्र बताते हैं कि मुख्यसचिव विजय सिंह सरकार द्वारा जारी सरकुलर के जारी होने के बाद उनके पालन नहीं होने से खासे नाराज है। मप्र शासन के उक्त जारी आदेशों की परवाह किए बिना ही कई विभागों में ऐसे अधिकारी पदस्थ हैं, जो इन निर्देशों का उल्लंघन करते हुए फील्ड में कार्यरत है। जानकारों का कहना है कि ऐसे अधिकारी लोकनिर्माण विभाग सिंचाई विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग वन विभाग नगरीय प्रशासन विभाग से सबसे अधिक संख्या में पदस्थ है। कई अधिकारी एक से अधिक पदोन्नति के साथ लंबे समय से फील्ड में ही कार्य करते हुए शासन के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। पूर्व में मुख्यसचिव स्तर के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए जाने के बाद भी इन निर्देशों का पालन हनीं किया जा रहा है। शासन इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई करने जा रहा है।

 

 

भारतीय किसान संघ का जंगी प्रदर्शन 23 को

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  भारतीय किसान संघ विश्व व्यापार संगठन के विरोध में 23 नवंबर की रामलीली मैदान में विशाल रैली का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश से एक लाख से अधिक किसानों के भाग लेने की संभावना है। भारतीय किसान संघ का आरोप है कि केंद्रीय उद्योग मंत्री कमलनाथ द्वारा आर्थिक स्वीकृति विश्व व्यापार संगठन को दिए जाने का षडयंत्र किया जा रहा है। इससे भारतीय किसानों को काफी नुकसान होगा। किसान संघ का मानना है कि पहले भारत सरकार को विदेशों के अनुरूप भारतीय किसानों को सब्सिडी दिलाने का प्रयास करना चाहिए। विदेशों में किसानों के पास कृषि किसान होती है और उन्हें 85 लाख किसान अनुदान दिया जाता है, वहीं भारत में किसानों को पांच हजार रूपए के हिसाब से अनुदान दिया जाता है। ऐसी परिस्थिति में किसान विश्व व्यापार संगठन के मानदंडों के मुताबिक बराबरी नहीं कर सकता। इन सब परिस्थितियों का भरतीय किसान संघ प्रारंभ से ही विरोध कर रहा है। भारतीय किसान संघ के महामंत्री शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 23 नवंबर को प्रात: 10 बजे रामलीला मैदान नई दिल्ली में भारत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल धरना एवं रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के किसान शामिल होंगे।

 

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को नहीं बिठाने पर अनुबंध निरस्त

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  मप्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को निगम से अनुबंधित बस में मुफ्त सैर कराने से बचने वाले अनुबंधित बस मालिकों की अब खैर नहीं है। ऐसी शिकायत मिली तो निगम उस बस का अनुबंध करने से पीछे नही हटेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय मप्र में अनुबंधित बर्सो की संख्या साढ़े ग्यारह सौ हा आंकड़ा पार कर गई है। ये बसें पूरे प्रदेश में संचालित हो रही है। राज्य शासन ने स्वातंत्र्य समर में उल्लेखनीय भूमिका अदा करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पंजीयन करने के बाद उन्हें कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई है। सड़क परिवहन निगम की बसों में उन्हें मुफ्त यात्रा करने की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। राज्य शासन इस मुफ्त यात्रा के एवज में निगम को राशि की प्रतिपूर्ति भी करता है। निगम द्वारा अनुबंधित बसों में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है, लेंकिन देखने में यह आ रहा है कि अनुबंधित बस के परिचालक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बिठाने से मना करते हैं, साथ ही उनसे बदतमीजी भी करते हैं। इसके मद्देनजर परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी अनुबंधित बसों को निर्देश जारी कर कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बसों में यात्रा से रोका न जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित परिचालक के विरूद्ध कार्यवाही होगी और अनुबंधित बस का अनुबंध भी निरस्त कर दिया जाएगा।

 

 

मिठाई के साथ डिब्बों की तौल करने पर होगी कार्रवाई

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स    नापतौल विभाग ने ग्रहाकों के हित में दिवाली के त्यौहार पर खरीदारी करते समय दुकानों पर भाव तथा तौल का ध्यान रखने के निर्देश जारी किए है उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए दुकानदारों को डब्बों के साथ तौल न करने की हिदरायत दी गई है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर नाप तौल कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उनकी समस्या का तुरंत निराकरण होगा। विभाग के निरीक्षण मिठाई विक्रेताओं को हिदायत दी है कि वह मिठाई के साथ डिब्बों की तौल न करावें क्योंकि ऐसा करना नियम विरूद्ध होते हुए उपभोक्ताओं के साथ अन्याय होगा। यदि कोई दुकानदार इस प्रकार की तौल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। उन्होने व्यापारियों से कहा कि नापतौल उपकरणों पर शील आवश्यक रूप से लगावें नापतौल के नियमों का पालन करें।

 

 

जिपं अध्यक्ष व सीईओ के बीच विवाद

विदिशा, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  जिला पंचायत अध्यक्ष रघुवीरसिंह रघुवंशी व सीईओ अजय गंगवार के बीच सामान्य सभा की बैठक के दौरान कहासुनी हो गई। सके चलते अध्यक्ष रघुवंशी और सदस्यों ने कलेक्टर आर के माथुर से भेंटकर सीईओ के व्यवहार से अवगत कराया। जिपं अध्यक्ष व सदस्यों ने आरोप लगाया कि सीईओ गंगवार व कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों से अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता और ना ही उनके आदेश का पालन किया जाता है। उधर कर्मचारियों ने सीईओ के पक्ष में एकजुट होकर दफ्तर मे ताले जड़ दिए। परंतु कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारी सुबाधे शेबड़े के पिता के निधन के कारण ताले लगाए हैं।

 

 

एक करोड़ में बस स्टैण्ड नीलामी से बचा

विदिशा, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  नपाध्यक्ष हरीबाबू अग्रवाल ने यूको बैंक के अधिकारियों को एक करोड़ का चैक सौंपकर पं. दीनदयाल उपाध्याय बस स्टेण्ड को नीलामी से बचा लिा। नपा अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1986-87 में नपा ने बस स्टैण्ड के निर्माण हेतु युको बैंक से 35 लाख रूपए ऋण लिया था और इसके बदले नपा अभी तक करीबन 95 लाख रूपए दे चुकी है। नपा द्वारा इतना रूपए जमा करने के बाद भी माननीय डीआरटी जबलपुर की डिक्री अनुसार 30 सितंबर तक की स्थिति मे उक्त ऋण पर 5 करोड़ से अधिक बकाया है। नगरीय प्रशासन मंत्री जयंत मलैया सांसद शिवराजसिंह विधायक गुरूचरणसिंह व मैने यूको बैंक के अधिकारियों से चर्चा की थी। बैंक के सहायक प्रबंधक अमृतनाथ मोहंती मुख्य अधिकारी एस एच हैदर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जी एस रावल व सहा. प्रबंधक खत्री के मदद के इस ऋण का एक करोड़ 41 लाख में समझौता हुआ। समझौते में नगरीय प्रशासन आयुक्त व जयंत मलैया की भूमिका अहम रही। बैक अधिकारियों को एक करोड़ की चैक सौंपने के बाद उन्होने कहा कि बाकी राशि 25 मार्च 06 तक जमा कर दी जाएगी। अग्रवाल ने कहा कि एक करोड़ रूपए बैंक को सौपने से नपा की अर्थिक स्थिति कमजोर हुई है, परंतु नपा को जनता से समस्त करो के रूप में डेढ़ करोढ़ रूपए वसूलना है।

 

 

जुआरी ने दम तोडा

होशंगाबाद, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  बनखेड़ी थानान्तर्गत देहलबाड़ा में जुए के अड्डे पर छापा मारने पहुंची पुलिस से घबराकर भागे जुआरियों में से एक युवक की मौत हो गई। मुखबिर की सुचना पर मारे गये जुए के अड्डे पर छापे से 1 किलोमीटर दूर 30 वर्षीय युवक विक्रम मरा पाया गया। विक्रम के परिजनोें का कहना है कि मौत का कारण पुलिस की पिटाई है।

 

 

जीआरपी पुलिस ने पकड़ा चोर

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में बनी दुकान में सामान खरीदने पहुंची दो युवतियो ंने काउंटर से नकदी निकाल ली। इधर जीआरपी पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक रेजीमेंण्ट रोड निवाीस कमला तिवारी का ऊपर मकान है और नीचे दुकान।  जिसमें वह बैठी हुई थी तभी वहां खरीददारी करने पहुंची दो अज्ञात युवतियों ने सामान खरीदने का कहा जिसके लिए वह ऊपर छत में चढ़ी ही थी कि इस बीच दोनों युवियितों ने सामान खरीदने का कहा जिसके लिए वह ऊपर छत में चढ़ी ही थी कि इस बीच दोनों युवितयों ने काउंटर में रखे 750 रूपए की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने फरियादीया की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जबकि जीआरपी पुलिस ने भुसावल निवासी एक शांतिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की रकम बरामद की है। पुलिस उससे अन्य चोरियों के मामले में फिलहाल पुदताछ कर रही है। आरोपी युवक चोरियों को अंजाम देने के उद्देश्य से एक मासूम को अपने सााि रखता था और घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि पकड़ाए युवक का नाम बालाप्रसाद है और वह पारदी जाति का है। आरोपी ने पठानकोट में एक चोरी करना कबूल कर ली है।

 

 

प्रदेश की गोल्डन जुबली पर गौहर महल में होंगे कई कार्यक्रम

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  आगामी 1 नवंबर को मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ में प्रवेश कर रहा है। इसी समय मप्र के गठन की गोल्डन जुबली भी मनाई जा रही है। इस अवसर पर मप्र हसतशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम गौहर महल में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। दीपावली के दिन दीपोत्सव से शुरू हुए ये कार्यक्रम 15 नंवबर तक चलेंगे। पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई। गौहर महल में कार्यक्रमों की शुरूआत दिवाली के दिन दीपमाला सजाने के साथ होगी। इस दिन यहां 5 हजार दीपों को सजाया जाएगा। दीपमाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री बाबूलाग गौर करेंगे। यहां रखे गए दीपों को बेैतूल के कुम्हारों ने बताया है। जबकि स्कूली बच्चे इन दियों को प्रदेश की 50वीं वर्षगांठ के लोगों  से सजा रहे हैं। स दीपोत्सव में शामिल होने वाले व्यत्तियों को एक-एक दीप उपहार में दिया जाएगा। गोहर महल में 3 नवंबर को कुछ फेस्टिवल का शुभांरभ होगा। मप्र हसतशिल्प विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि फूड फेस्टिवल के अंतर्गत प्रदेश भर के विभिन्न व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होने बताय कि किसी दिन बुंदेलखंडी किसी दिन मालवी इस तरह अलग-अलग दन अलग-अलग भोजन परोसा जाएगा। कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि इस फूड फेस्टिवल की खासियत यह है कि यहां म प्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विकसित विन्ध्य वैली मसाले उपयोग में लाए जाएंगे। तीन नवंबर से यहां एक क्राफ्ट बाजार शुरू होगा। जिसमें पूरे प्रदेश के लगभग 100 शिल्पकार भाग लेंगे। यहां सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन्हीं 15 दिनों के बीच ट्रायबल को आपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन नई दिल्ली राष्ट्रीय स्तर की ट्राइब्स शॉप शुरू कर रही है। यहां पूरे राष्ट्रीय स्तर के आदिवासियों द्वारा निर्मित की गई हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम की सामग्री मिलेगी। इन्ही दिनों गोहर महल मे मृगनयनी शोरूम शुरू किया जा रहा है।

 

8 हजार नौकरी देगा रेलवे

भोपाल, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स ।  रेलवे ने इस बार सीधे सीधे एक साथ  8 हजार नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। इस सिलसिले में बाकायदा विभाग की तरफ से जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। केंद्रीय रेल प्रशासन ने पहली बार इतने बड़े पैमाने पर लगभग 8 हजार नौकरियों के लिए आवेदन मंगाए है। डी ग्रेड की इन नौकरियों में वेतन भी ठीक ठाक है। सबसे बड़ी बात यह है कि आवेदक यदि किसी भी पोस्ट के लिए आवेदन करता है तो उसकी लिखित परीक्षा पास करके देश के किसी भी स्थान पर सेवा का मौका मिल सकता है। इस संबंध में रेलवे के सूत्र बताते हैं कि मंडल के अधीन भी काफी बड़े पैमाने पर इन पदों पर भर्ती की जाएगी। रेलवे की कार्यप्रणाली में और भी तेजी लाने के लिए मैदानी अमले में भर्ती की जा रही है। इसके अलावा रेलवे अस्पतालों मे ंभी कुछ सीटें इस भर्ती प्रक्रिया से भरी जाएगी। ऑल इंडिया लेवले पर आयोजित की जा रही। इस भर्ती परीक्षा को आयोजित होने में कुछ समय शेष है। विभाग ने विधीवत परीक्षा के प्रारूप को जारी कर दिया है। अभ्यार्थियों को नाममात्र के शुल्क पर इस परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।

 

अंगूरी बैराज योजना को स्वीकृति मिली

दतिया, 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स।  अंगूरी बैराज से दतिया नगर के फिल्टर प्लांट तक प्रस्तावित पेयजल की अंतरिम आवर्धन योजना को मप्र शासन की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। प्रथम चरण में 718 लाख के एक 236 लाख रूपए की राशिा की कार्ययोजना को अभी शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें 155 लाख रूपये शासन ने नगर पालिका की पात्रिता एवं अन्य मदों से प्रदाय करने की स्वीकृति दी है। उक्त कार्य प्रारंभ होते ही शेष राशि भी शासन उपलब्ध करायेगा। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सलीम कुरैशी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मंख्यमंत्री से उनके साथ एक सर्वदलीय प्रतिनिधि मण्डल दतिया नगर की पेयजल समास्या के लिये मिला था। जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित योजना में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन प्रतिनिधि मण्डल को दिया है। डॉ. कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त नगरीय प्रशासन मंत्री जयंत मलैया सचिव सत्याप्रकाश नगरी प्रशासन आयुक्त गोपाल रेड्डी एवं जिला कलेक्टर का पूर्ण विधायक शंभू तिवारी राकिशोर लिटौरिया पार्षद अशोक सेन एवं मुरारी रावत अध्यक्ष प्रा. सहकारी उपभोक्ता संघ चंदन तिवारी अध्यक्ष छात्र सभा सपा एवं ज्ञापनं में अन्य हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में सत्य स्वरूप सक्सेना पार्षद इंदु यादव पार्षद बृजेश ढेगुला पार्षद रीराम सेन पार्षद मुर्तजा खां पार्षद सल्लू खां पार्षद आदि जन प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में नगरपालिका में परिवहन द्वारा पेंयजल योजना परिषद द्वारा स्वीकृति की गई किंतु उक्त योजना के व्यावहारिक रूप में दिक्कतें आने से एवं अस्थाई व दीर्घकालिक न होने के कारण इस पर विचार नहीं किया गया। डॉ. कुरैशी ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य एवं दुख का विषय है कि कुछ असंतोषी जीव पेयजल योजना में लगातार अड़गेबाजी पर रहे हैं। एवं नगर मे अखबारों के माध्यम से मंच के माध्यम से व पर्चेबाली कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि अगूरी बैराज योजना के अतिरिक्त नगर पालिका परिषद ग्राम रेंडा से दतिया तक टाईप लाईन बिछाने की योजना पर भी कार्य कर रही है। इस प्रस्तावित योजना पर भी शीघ्र शासन की स्वीकृति मिलने के पूर्ण आशा है।

 

धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव प्रारंभ

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स। पांच दिवसीय दीपोत्सव आज धनतेरस के साथ प्रांरभ हो गया है। इस अवसर पर महानगर के एंव दोनों उपनगरों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ देर रात तक दिखाई दी। कल दिल्ली में हुये श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के कारण प्रशासन ने भीड़भाड वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। लेकिन महीने के अंतिम दिन होने के कारण बाजारों में खरीददारों की भीड़ अपेक्षा कृत कम रही। फिर भी परंपरा को ध्यान में रखते हुए शहर वासियों ने अपने सामर्थ अनुसार खरीददारी कर शगुन पूरा किया।

महानगर के प्रमुख बाजार सराफा, डीडवाना ओली, दौलतगंज, एंव माधौगंज टोपी बाजार, दही मण्डी, में स्थित सोने चांदी के जेवरों के शौरूम, रेडीमेट गारमेंटस शौरूम, धनतेरस पर्व को ध्यान में रखते हुए कल रात से ही सजधज कर तैयार हो चुके थे। इन दुकानों को बड़े ही आकर्षक विद्युत सजावट के साथ सजाया गया था वहीं कई शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन से भरे बैनर दुकानों के बाहर लगा रखे थे। दोपहर होते ही बाजारों में खरीददारों का आना शुरू हो गया था। दोपहर में खरीददारी करने वालों का कहना था कि शाम के समय बाजार में बहुत अधिक भीड़ हो जाती है। जिसके कारण दुकानदार मनमाफिक भाव पर अपने सामान को बेचते है तथा खरीदने वाले सामान की ज्यादा पूछ परख भी नहीं करने देते है, चूकिं सुबह के समय दुकान दार खाली होते एंव उन्हें अपने दुकानदारी की शुरूआत भी करनी होती है इसलिए वह तसल्ली से वैरायटी दिखाते हुए खरीदने वाली चीज के गुण व दोष भी बताते है व आराम से मोलभाव भी हो जाता है। लेकिन शाम तक भीड़ अपेक्षा कृत बाजार में कम ही दिखाई दे रही थी। जैसा कि उम्मीद थी कि रविवार का अवकाश होने के कारण बाजारों में खरीददारों की भीड़ जल्दी ही उमड़ पड़ेगी लेकिन ऐसा कोई माहौल बाजार में दिखाई नहीं दे रहा था। शाम ढलते ही शहर की सारी सड़के महाराज बाड़े की तरफ मुढ गयी और देखते ही देखते महाराज बाडा एंव उसके आसपास के बाजार खरीददारों से भर गये। धनाढय वर्ग के लोग सोने-चांदी के जेवरों के शौरूम पर खरीददारी करते नजर आ रहे थे, वहीं मध्यम वर्गीय नागरिक कपड़े एंव बर्तनों की दुकानों पर खरीददारी करते हुए दिखे। वहीं समाज के निचले तबके के लोग सर्वहारा अपनी सामार्थ अनुसार फुटपाथ पर सजी हुई ुदुकान से खरीददारी कर रस्मअदायगी की । लेकिन बाजार में खरीददार कम पूछं परख करने वाले अधिक दिखाई दे रहे थे। खरीददारों के चेहरे पर महीने के अंतिम दिनों में जेब खाली होने का गम स्पष्ट झलक रहा था। कामावेश यह स्थिती उपनगर मुरार एंव ग्वालियर के बाजार में भी दिखाई दे रही थी। लोग बाजारों में टहल ज्यादा रहे थे, खरीददारी कम कर रहे थे। कई लोगों ने केवल चांदी के सिक्कों को खरीदकर ही शगुन पूरा किया। कल दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के कारण भीडभरे बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम आज किये थे। पूरे बाजारों में पुलिस मुस्तैदी से तैनात थी वहीं गुप्तचर विभाग के जवान भी सादा वर्दी में बाजारों में आने जाने वाले लोगों पर पैनी निगाह रखे हुए थे।

हिन्दु महासभा ने तराणेकर को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स । हिंदु संगठन के प्रणेता री तराणेकर को अखिल भारत हिंदु महासभा की मध्यप्रदेश इकाई व ग्वालियर जिला हिंदु महासभा ने उनके निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

लक्ष्मणराव मार्तण्ड तराणेकर ने अपने दीर्घ जीवन में युवाओं में राष्ट्रप्रेम व अनुशासन से जीवन जीना सिखाया। आज संघ परिवार सहित समूचा हिंदु समाज उनके निधन से चिंतित है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे व परिवारजनों व हिंदु संगठन का कार्य करने वाली शक्तियों में निरंतर प्रेरणा की स्फूर्ति पैदा करता रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में हिंदु महासभा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र राव भायटे, महेश गुदगल, पूर्व पार्षद राधेश्याम वर्मा, पं. कैलाश नारायण शर्मा, सतीश अग्रवाल, जयवीर भारद्वाज, मंगल बिहारी यादव, जय किशन पमनानी, बद्री प्रसाद बघेले, पूर्व पार्षद मिथलेश साहू, अशोक सोनी, शिवसिंह सिकरवार, किशन बोहरे, सत्यप्रकाश अग्रवाल, बच्चू सिंह भदौरिया, संजय जैन मासूम, भीमसेन अरोरा, पवन सोनी, रामेश्चवर वर्मा आदि है।

छात्राऐं केआरजी का नाम देश और दुनिया में रोशन करें - यशोधरा

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स। शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय ग्वालियर में सम्पन्न हुए छात्रसंघ चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एंव समिति कक्षा प्रतिनिधि के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए मप्र विधानसभा की सदस्यता शिवपुरी क्षेत्र की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्य अतिथि की आंसदी से कहा कि छात्रायें केआरजी का नाम देश और दुनिया में रोशन कर मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा जगत को उसी प्रकार छात्राओं को अपने जीवन के बहुमूल्य समय के एक-एक मिनिट और ऊर्जा का सदुपयोग अपने गुरूजनों का सहयोग लेकर करना चाहिए। जिससे वे अपने निर्धारित लक्ष्म को पा सकें तथा महाविद्यालय को गौरन्वित कर सकें।

जिस प्रकार इस कॉलेज में अनुशासन है यदि यही अनुशासन देश में भी आ जाये तो दुनिया अपनी मुट्ठी में आ जाये। आज आप सूचना कं्राति और जनसंचार के प्रगतिशील युग में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है। हमारे समय इंटरनेट आदि नहीं थे और आप लोगों को तो मध्यप्रदेश का सर्वोत्तम महाविद्यालय व प्राचार्या मेजर डा. आशा माथुर जैसे श्रेष्ठ शिक्षक का नेतृत्व मिला है और कॉलेज रूपी मां का विशाल परिवेश मिला है। इसलिए आपको आज शपथ लेने के बाद आवश्यक है कि आप खूब पढ़ाई कर महाविद्यालय का नाम रोशन करें तो मुझे गर्व होगा कि हमारे पूर्वजों का शिक्षा परमार्थ का सपना साकार होगा।

अपने धारा प्रवाह एंव सारगर्भित उद्बोधन में पारिवारिक परिप्रेक्ष्य में अपने अतीत की कॉलेज यादों को ताजा करते हुए बतलाया कि वे इस महाविद्यालय में अतिथि के रूप में नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य के रूप में पुन: पाकर पुल्वित एंव प्रसन्न महसूस कर रही हूं। पर मुझे दुख भी है कि मुझे राजमाता साहब की बेटी के रूप में प्यार और पहचान मिली। जो कि राष्ट्र को ही अपना परिवार समझकर छोटे परिवार से वंचित हो गई उनका राष्ट्र को समर्पित व्यस्त जीवन रहा। काश मुझे उनका सान्निध्य और मिल गया होता तो मैं मध्यप्रदेश ही नहीं, देश के लिए कुछ कर दिखाने के जज्बे को जमाने को दिखा सकती थी। जिस संदर्भ में उन्होनें व्यापक प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अध्यक्ष कु. रचना चौहान, उपाध्यक्ष कु. प्रमिला सिंह सिकरवार, सचिव कु. अमिता जैन, संयुक्त सचिव कु. रूचि समेले सहित छात्रसंघ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ वाचन उपरांत प्रत्येक प्रतिनिधिी को संकल्प प्रतीक चिन्ह पहनाते हुए शपथ शर्ता के साथ राष्ट्रहित की शपथ दिलाई एंव महाविद्यालय की कला सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का प्राचार्य मेजर डा. आशा माथुर ने महाविद्यालय की उच्च शिक्षा जगत यात्रा और छात्र हित संरक्षण सहित आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट के साथ उन्हें शॉल एंव श्रीफल से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि का परिचय समारोह की अध्यक्षता कर रही जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमति सुमन शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति ज्योति प्रसाद विभागाध्यक्ष गृहविज्ञान ने एंव आभार डा. आशा सिंह छात्रसंघ प्रभारी ने माना। स्वागत समस्त विभागाध्यक्षों एंव प्राध्यापकों सहित महाविद्यालय परिवार ने किया।

 

विभाग प्रशासन को गुमराह कर रहा है-गणेश चंद्र गुप्ता

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स । विगत 25 अक्टूबर को गोरखी प्रांगण में आत्मदाह का प्रयास करने वाले कर्मचारी राज्य बीमा सेवा फालका बाजार के कम्पांउडर गणेश चन्द्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि विभाग द्वारा उनके लम्बित बिलों के भुगतान ना किये जाने के कारण उन्होंने वेतन का बहिष्कार कर दिया था। लेकिन फिर भी विभाग ने उनके प्रकरणों का लगभग साठ हजार रूपये का निपटारा नहीं किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि वह 31 अक्टूबर को सेवा निवृत ही रहे है। लेकिन विभाग द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिलाधीश ने विभाग को उनका प्र्रकरण को निपटारा करने के लिये कहा गया था। लेकिन विभाग सही तथ्यों की जानकारी ना देते हुए प्रशासन एंव शासन को गुमराह कर रहा है। कम्पाउडर गणेश शर्मा ने शासन से अपील की है। वे हस्तक्षेप करके उनके प्रकरणों का निपटरा अति शीघ्र करने का कष्ट करें, क्योंकि सेवा निवृत होने बाद पैसों के अभाव में वह भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।

 

 

दिल्ली में बम बिस्फोटों के बाद ग्वालियर पुलिस सतर्क

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स। देश की राजधानी दिल्ली में कल आतंकवादियों द्वारा किये गये एक के बाद एक बम बिस्फोटों के बाद पूरे देश के साथ ग्वालियर में भी हाई अर्लट घोषित कर दिया गया था। किसी भी संभावना से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से चाक चौबंध होकर सड़कों पर आ गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विनीत खन्ना ने आज सुबह सभी नगर अधीक्षकों एंव थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में पड़ने वालो होटलों, धर्मशाला, एंव गैस्ट हाउस सहित भीड़ भरे बाजारों पर विशेष निगरानी करने के निद्रेश दिये थे जिसके चलते आज सुबह से ही सभी सीएसपी दल बल के साथ अपने-अपने इलाकों में पड़ने वालो होटलों में जाकर वहां ठहरे यात्रियों के बारे में जानकारी लेकर उनके कमरों की तलाशी ली। वहीं धनतेरस के त्यौहार को मद्दे नजर रखते हुए महानगर के प्रमुख बाजार, सराफा, टौपी बाजार, नजर बाग मार्केट, सुभाष मार्केट, दौलत गंज, दही मण्डी, सहित उपनगर ग्वालियर एवं मुरार के बाजारों में भी बर्दी धारी पुलिस के जवान एंव महिला आरक्षक के अलावा सादा वदी में गुप्तचर विभाग के कर्मचारी तैनात किये गये थे। भीड़ भरे बाजारों में कोई हादसा घटित ना हो इसलिए पुलिस के बम डिस्पोजल दस्ते ने आज सुबह सभी प्रमुख बाजारों एंव सवेदनशील स्थानों पर जांच पडताल की। जहां एक ओर पुलिस प्रशासन शहर की सुरक्षा को लेकर हलकान था वहीं पुलिस में भर्ती मनचले तबीयत के जवान बाजार में खरीददारी करने वाली महीलाओं को ताड़ कर अपना मनोरंजन करते दिखाई दे रहे थे।

 

हेरोइन तस्करी मामले में तीन और पकड़ाए

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स । कल रात को बीस लाख की हेरोइन के साथ पकड़े गये तीन युवकों ने अपने तीन साथियों के नाम पुलिस को बताये है। नाम सामने आते है ही पुलिस ने तीनों युवकों को उनके घर से धर दबोचा है। और उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस के सामने जो असलियत आयी है वो चौका देने वाली है क्याेंकि इस सफेद नशे के व्यापार में कई सफेद पोश लिप्त है।

नगर पुलिस अधीक्षक मुरार योगेश्वर शर्मा ने बताया कि कल रात गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित दुग्ध संघ के सामने सियॉलो कार में संतोष पाठक, विशाल भदौरिया, एंव शिशिर को पुलिस ने बीस लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान तीनो युवकाें ने अपने तीन साथियों के नाम पुलिस के सामने जाहिर किये थे। सफेद नशे के कारोबार में लिप्त आलोक गौड निवासी इंद्रानगर, अजय त्रिपाठी निवासी दर्पण कॉलोनी एंव महावीर लोधी निवासी शिवपुरी कॉलोनी को पुलिस ने जानकारी मिलते ही दबिस देते हुए अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। युवाओं को मोत की गर्द में ले जाने वाले सफेद पाउडर की तस्करी में जुड़ा महेश गौड़ शिक्षा विभाग में बाबू है। जबकि इनका सरगना पिंटो पार्क में रहने वाला एक शासकीय अधिकारी है। यह शासकीय अधिकारी पकड़े गये महावीर के साथ मिलकर जमीन खरीद फरोख्त के धंधे में बराबर का साझेदार है। जबकि शिशिर नाम के युवक की मां एक शासकीय स्कूल में प्रिसिंपल है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार युवक सभ्य परिवार से संबंध रखते है तथा आज की बिगडती युवा पीढ़ी एंव रातोरात अमीर बनने के ख्याव देखने वाले ये युवा शॉटकट तरीके से माल कमाकर ऐश करने की चाह में सफेद पाउडर की तस्करी से जुड़े थे। वहीं पुलिस का ऐसा मानना भी है कि पूछताछ करने के बाद शहर के कई सफेद पोश लोगों के इस कारोबार में लिप्त होने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है लेकिन अब देखना यह है कि युवाओं को हर पल मौत की कगार पर ले जाने वाले इन सफेद पोश मौत के सौदागरों के गिरेबा तक कानून के लम्बें हाथ पहुंच सकेगें या राजनैतिक दबाव की हथकडिया डालकर या अन्य किसी प्रलोभन से बढ़ते हुए कानून के हाथों को रोक दिया जायेगा।

 

दीपों के लुप्त होने से, प्रजापतियों के जीवन से रोशनी लुत्त

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स । जब भी दीवाली का त्यौहार आता है, मिट्टी के दीए, लक्ष्मी गणेश, आदि देखकर उन लोगों का ख्याल आता है जिनका जीवन इन्हें बनाने के लिए के लिए चाक पर चलता है। ग्वालियर में एक ऐसा ही इलाका है-हुजरात कोतवाली, यहां से गुजरते वक्त एकाएक नजर मिट्टी के बर्तनों  और खिलौनों पर टिक जाती है। यहां कुम्हारों का चाक घूमते हुए देखकर लगता है कि विष्णु प्रभाकर ने अपनी कहानी का नाम 'धरती अब भी धूम रही है ' चाक को धूमते देखकर ही रखा होगा। पता नहीं कि अब भी क्या उन इलाकों में इन प्रजापतियों के चक्के धूमते हुए मिलेगें, क्याेंकि व्यवसायीकरण के साथ दिलावाली पर मिट्टी के दिए तो आज एक तरह से लुप्त होते जा रहे है और दिवाली के मौके पर दीवाली के नाम पर जो सेल भी लगती है, वह अब उन चीजों के लिए नहीं होती जिनका सीधा संबंध दीवाली के त्यौहारों पर दीपों के लुप्त होने का मतलब इन प्रजापतियों के जीवन से रोशनी का लुप्त होना है। प्रजापति जिन्हें धरती का पहला शिल्पकार या क्रिएटर कहा जा सकता है, उनकी जो कला शहरों में आर्ट और क्राफ्ट के तौर पर महंगे दामों पर बड़ी-बड़ी दुकानों पर बिकती है। उनका उन्हें मिट्टी का मोल भी नहीं मिलता। उनकी कला और शिल्प का लाभ उन लोगों को मिलता है जो उन्हें नहीं बना सकते, पर कला और शिल्प के नाम पर बेच सकते है। मिट्टी के इन शिल्पकारों के जीवन की इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है कि अब भी ये लोग मिट्टी के ही युग में रह रहे है। इलेक्ट्रोनिक युग की बात तो छोड़िए इनके लिए मिट्टी युग के बाद कोई पत्थर या धातु युग आया ही नहीं। इलेक्ट्रानिक युग में उनके पॉटरी बनाने के लिए अगर इलेक्ट्रोनिक चाक बन भी गए तो टेरेकोटा के ये शिल्पकार देश के गावों मे अब भी चीनी के घरों में, मिट्टी के घरों में रहते है। इनकी कला को बेचने वाले चाहे मर्सडीज में घूमते हो, लेकिन इन्हें अब भी घर की चौखट या फुटपाथ पर अपना माल बेचने के लिए गधों पर लाद कर ले जाना पड़ता है। यह कहना अप्रासंगिक नहीं होगा कि प्रजापतियों की जिस कला से जीवन चलता था, वह अब एंटीक या म्यूजियम की चीज होती जा रही है। दीवाली के दीए ही नहीं, पाी के लिये बनाये घड़े, सुराहियां, साग और दालें पकाने के लिए बर्तन, फूलदान और गमले सभी चीजें गायब होती जा रही है। नहीं तो ये गांव के जीवन के बुनकरों और त्यौहारों की तरह अंग माने जाते थे और इनका चाक बरसात में ही रूकता था। पहले चाय तक इनके कुल्हड़ो में बिकती थी। कुल्हड में हुल्लड भी अब मुहावरों में भी नहीं रह गया है। चीनी के प्यालों के साथ चाय के प्यालों में तूफान आया। लेकिन चीनी के बर्तनों के साथ भी चाक तो घूमता ही रहा। और अब तो ऐसा लगता है जैसे त्यौहारों पर दुर्गा, लक्ष्मी, गणेश, और दीप बनाने के लिए भी इनको चाक घूमने बंद हो जायेगी और अगर घूमेंगे भी तो इनकी कला और शिल्पों को लेकर व्यापार करने वालों के लिए।

गौरतलब यह भी है कि इनकी कला देश की संस्कृति के साथ जुड़ी है। इसलिए इन्हें सृष्टि के रचना करने वाले ब्रम्हा, का नाम प्रजापति दिया जाता है। इन्हें कुम्हार भी कहते है। आधुनिकता की चकाचौंध और धार्मिक पर्व में भी चीनी मार्केट का हमला होने से प्रजापतियों के सामने गहरा संकट आने लगा है जिससे दीयों की जगह अब दिवाली पर मोमबत्तियों और इलेक्ट्रिक लडियों ने ले जी है। जिनकी बनाई हुई चीजें बड़े व्यापारिक संस्थानों की कम्पनियों में नहीं पहुंचती, वह मिट्टी के दीए और लक्ष्मी गणेश लेकर जनता के बाजारों जाते है। फुटपाथ पर उन्हें मिट्टी के मोल में बेचने व खरीदने वालों का इंतजार करते है, क्योंकि जिनके पास क्रय शक्ति है वे आर्चीज जैसी जगहों पे जाते है और ये कंपनियां जानती है कि उन्हें किस पैकेजिंग में खरीदेेंगे।

 

रामलीला का समापन

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स। मुरार रामलीला मण्डल द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान राम का राज्यभिषेक एंव कलाकारों को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। रघुराज सिंह राजपूत ने बताया कि रामलीला में कलाकारों ने रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके पश्चात दैविक ध्वन किया गया। श्री राजपूत ने बताया कि रामलीला में विगत 16 दिनों तक कलाकारों द्वारा भव्य मंचल किया गया। उन्होनें कहा कि रामलीला टीम के निर्देशक अखिलेश उपाध्याय, नरेश शर्मा, राजाराम कटारे, अरिवंद जैन, रामजीदास राजपूत, मनोज अरोरा, कु लदीप कौरव, कृष्णकांत स्वामी, विकास उपाध्याय, प्रवीण दीक्षित विनोद माथुर, वीरेन्द्र सोनी, प्रेम नारायण, करण सिंह, आदि कलाकारों ने रामलीला में भव्य मंचन किया।

 

विश्वविद्यालय में धीरेन्द्र सिंह चंदेल बने सूचना अधिकारी

ग्वालियर 30 अक्टूबर ग्‍वालियर टाइम्‍स।  उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन ने जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलसचिव डा. धीरेन्द्र सिंह चंदेल को लोक सूचना अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा अन्य विभागों में जानकारी के लिए सहायक लोक सूचना अधिकारी बनाए गए है। जीवाजी विश्वविद्यालय में सूचना का अधिकारी लागू होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन ने लोक सूचना अधिकारी के पद पर कुलसचिव धीरेन्द्र सिंह चंदेल को नामांकित किया है। जबकि परीक्षा एंव विकास विभाग में सहायक लोक सूचना अधिकारी उपकुलसचिव परीक्षा विभाग को गोपनीय विभाग की जिम्मेदारी उपकुलसचिव गोपनीय विभाग को प्रशासन तथा भण्डार संबंधी जानकारी के लिए सहायक कुलसचिव प्रशासनिक भण्डार को नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages