WhatsApp Information Facebook Ke Saath Share Hone Se Kaise Bachayen.
Hi Friends, कुछ ही दिन पहले WhatsApp ने एक नयी Policy बनायीं है जिसके मुताबिक आपका WhatsApp Information वो Facebook के साथ शेयर करने बाली है. और इस प्रकार आपका सारा WhatsApp Data फेसबुक के साथ शेयर हो जायेगा.
आप ये तो जानते ही होंगे की दो साल पहले फेसबुक ने WhatsApp को खरीद लिया था. जिसके बाद इसका पूरा अधिकार फेसबुक को मिल चूका है और अब वो इसके साथ कोई भी Policy बना सकते हैं.
हालांकि WhatsApp को खरीदने के समय इसके CEO ने कहा था की इसके साथ कुछ भी नहीं बदलेगा लेकिन अब ये नयी Policy हमलोगों के लिए एक चिंता की बात है क्योंकि अब WhatsApp आपके सारे डाटा को फेसबुक के साथ शेयर करने जा रहा है.
इस Policy के अनुसार WhatsApp अब सभी उपयोगकर्ता का मोबाइल नंबर फेसबुक के साथ शेयर करने जा रहा है. जिसकी सफाई में WhatsApp कहता है की इससे फेसबुक पर दिखने बाले विज्ञापन को सही सही दिखाने में मदद मिलेगी.
अर्थात सही विज्ञापन सही लोगो तक पहुँच पायेगा जिससे ग्राहक और कारोबारी दोनों को फायदा पहुंचेगा.