*बुजुर्ग नहीं भाग्यशाली बनिए* ❤️❤️ 📚🧘🏼♂️🕉️🎂🌷🪗🎻
जापान में डॉ. वाडा 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 'बुजुर्ग लोगों' के बजाय "भाग्यशाली लोग" कहने की वकालत करते हैं।।
डॉ. वाडा ने 70 साल के लोगों के "भाग्यशाली व्यक्ति" बनने के रहस्य को "36 वाक्यों" में इस प्रकार समझाया:
01. चलते रहो।
02. जब आप चिड़चिड़ा महसूस करें, तो गहरी सांस लें।
03. योग प्राणायाम व्यायाम करें, ताकि शरीर में अकड़न महसूस न हो।
04. गर्मियों में एयर कंडीशनर चालू होने पर अधिक पानी पिएं।
05. आप जितना चबाएंगे, आप का शरीर और मस्तिष्क उतना ही ऊर्जावान होगा।
06. याददाश्त उम्र के कारण नहीं, बल्कि लंबे समय तक मस्तिष्क का उपयोग न करने के कारण कम होती है।
07. ज्यादा दवाइयां लेने की जरूरत नहीं है।
08. रक्त चाप और रक्त शर्करा के स्तर को जान बूझ कर कम करने की आवश्यकता नहीं है।
09. केवल वही काम करें, जिससे आप प्यार करते हैं।
10. चाहे कुछ भी हो जाए, हर समय घर में नहीं रहना चाहिए। रोज घर से बाहर जरूर निकलें, टहलें।
11. जो चाहो खाओ, पर नियन्त्रित।
12. हर काम सावधानी से करें।
13. उन लोगों से वह व्यवहार न करें, जिन से आप भी घृणा करते हैं।
14. अपनों का ख्याल रखें।
15. बीमारी से अंत तक लड़ने के बजाय, इस के साथ जीना बेहतर है।
16. मुश्किल समय में आगे बढ़ने से मदद मिलती है।
17. हर बार, खाना खाने के बाद थोड़ा गुनगुना पानी अवश्य पियें।
18. रात में जब भी उठें, पानी अवश्य पियें।
19. जब नींद नहीं आये, तो जबरदस्ती न करें।
20. खुश मिजाज चीजें करना, दिमाग को तेज करने वाली, सब से अच्छी गति विधि है।
21. अपने लोगों से बातचीत करते रहें।
22. एक "पारिवारिक चिकित्सक" को अपने आस पास जल्दी खोज लें।
23. अत्यधिक धैर्य न रखें, या हर समय अपने आप को अच्छा बनने के लिए मजबूर न करें।
24. नया सीखते रहो, वरना बूढ़े कहलाओगे।
25. लालची मत बनो, अब जो कुछ भी तुम्हारे पास है, वही अच्छा व काफी है।
27. जब कभी बिस्तर से उठना हो, तो तुरंत खडे न हों, 02-03 मिनट रुक कर उठें।
28. जितनी अधिक परेशानी वाली चीजें हैं,उतनी ही दिलचस्प हैं।
29. स्नान करने के बाद कपड़े पहनते वक्त दीवार आदि का सहारा लें।
30. वही करें,जो अपने और दूसरों के लिए अच्छा हो।
31. अपने आज को इत्मीनान से जिएं।
32. इच्छा दीर्घायु का स्रोत है।
33. एक आशावादी के रूप में जियो।
34. प्रसन्न चित्त व्यक्ति लोक प्रिय होंगे।
35. जीवन और जीवन के नियम आप के अपने हाथों में हैं।
36. इस उम्र में, सब कुछ शांति से स्वीकार करें।।
*आप सभी स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें*
🙏🙏