40084260011143/30-08-26
जन सुनवाई
संबंधित विभाग : एमसीडी द्वारका
संलग्न चित्रों का कृपया संज्ञान लिया जाए।
(1) चित्र में दर्शाया गया झूला पिछले कई सप्ताह से आंशिक रूप से टूटा हुआ था। दो दिन पूर्व यह झूला एक बालक के सिर पर गिर गया। इसकी शिकायत लगभग 15 दिन पूर्व ही की जा चुकी थी। अतः अनुरोध है कि इसकी शीघ्र मरम्मत करवाने की कार्रवाई की जाए।
साथ ही, मरम्मत के दौरान दोनों ऊपर उठते हुए खंभों के बीच क्षैतिज रूप से एक पाइप भी वेल्ड करवाया जाए, ताकि बच्चे उस पर सुरक्षित रूप से लटक सकें।
(2) चित्र संख्या 2 एवं 3 से स्पष्ट है कि पिछले लगभग दो सप्ताह से भूखंड संख्या 15 एवं 16, सेक्टर-12 के पीछे गटर खुले पड़े हैं तथा वहाँ पड़ा मलबा भी साफ नहीं किया गया है। इस प्रकार की असावधानी क्यों बरती जा रही है? क्या किसी दुर्घटना की प्रतीक्षा की जा रही है?
कृपया इस मामले की तत्काल जांच करवाई जाए तथा यह भी स्पष्ट किया जाए कि क्या गटर के ढक्कन इतनी लंबी अवधि तक खुले छोड़े जा सकते हैं। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुले गटर को तत्काल बंद करवाने तथा आसपास का मलबा साफ करवाने की कार्रवाई की जाए।