विषय: नगर निगम के उद्यानों में ओपन जिम एवं झूलों की गुणवत्ता में सुधार

3 views
Skip to first unread message

Sanjeev Goyal

unread,
Aug 3, 2026, 10:32:04 AM (3 days ago) Aug 3
to dwarka-residents

PMOPG/E/2026/0143452


 

 

 

दिल्ली नगर निगम द्वारा उद्यानों में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं तथा बच्चों के लिए झूलों की भी व्यवस्था की जा रही है। यह एक सराहनीय पहल है।

 

इस संदर्भ में निवेदन है कि वर्तमान में अधिकांश उद्यानों में बच्चों अथवा वयस्कों के लिए लटककर किए जाने वाले व्यायाम (जैसे हॉरिज़ॉन्टल बार, मंकी बार आदि) की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। विशेष रूप से बच्चों के शारीरिक विकास, पकड़ की शक्ति, संतुलन तथा लचीलेपन के लिए ऐसे व्यायाम अत्यंत लाभकारी होते हैं। अतः भविष्य में ओपन जिम अथवा खेल क्षेत्र की योजना बनाते समय इस प्रकार के उपकरणों को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए।

 

इसके अतिरिक्त, बच्चों के लिए लगाए जाने वाले झूले प्रायः क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, क्योंकि अनेक बार वयस्क भी उनका उपयोग कर लेते हैं। इस समस्या का व्यावहारिक समाधान वयस्कों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के बजाय झूलों का निर्माण अधिक मजबूत एवं टिकाऊ सामग्री से करना होगा, ताकि वे लगभग 70–80 किलोग्राम तक का भार सुरक्षित रूप से वहन कर सकें।

 

यदि झूलों का निर्माण इस क्षमता के अनुरूप किया जाए, तो उनकी उपयोगिता और आयु दोनों बढ़ेंगी तथा बच्चों और वयस्कों, दोनों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस प्रकार का सुधार तकनीकी दृष्टि से भी कठिन नहीं है और अपेक्षाकृत कम अतिरिक्त लागत में किया जा सकता है।

 

इस विषय पर विचार कर उचित कार्रवाई के जाए । 

--
Jhule.pdf
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages