विषय : RTI की भाषा

4 views
Skip to first unread message

Sanjeev Goyal

unread,
Aug 31, 2025, 10:45:30 AM (7 days ago) Aug 31
to dwarka-residents

PMOPG/E/2025/0127802

27/08/2025

 

संबन्धित विभाग : कार्मिक व प्रशिक्षण

 

RTI का हिन्दी पोर्टल अभी भी बहुत सुगम नहीं है मैंने पहले भी इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है पर कुछ नहीं हुआ।  पूरा पोर्टल या तो हिन्दी में चलता है या अङ्ग्रेज़ी में। हिन्दी विकल्प लेने पर पिछली भरी आधारभूत सूचना जैसे की नाम, पता इत्यादि भी दोबारा भरनी पड़ती है। इतना ही नहीं हिन्दी विकल्प में विभागों के नाम ढूँढना अत्यंत कठिन है, बहुत से विभाग केवल अङ्ग्रेज़ी में ही उपलब्ध हैं। सही टंकण के पश्चात भी ठीक नाम सामने नहीं आते। में इस संबंध में आपका ध्यान उत्तराखंड राज्य के RTI पोर्टल की ओर आकर्षित करना चाहूँगा। इसमें आप हिन्दी या अङ्ग्रेज़ी किसी भी भाषा में सूचना मांग सकते हैं कोई विकल्प चुनने की आवश्यकता नहीं है । इसी प्रकार DOPT पर शिकायत दर्ज करवाने वाले पोर्टल को भी देखिये यहाँ भी कोई विकल्प चुनने की आवश्यकता नहीं, आप किसी भी भाषा में लिख सकते हैं। प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति सभी पोर्टल पर भाषा विकल्प चुनने की आवश्यकता नहीं केवल आरटीआई पोर्टल पर ही ऐसी बाध्यता है जो समस्या उत्पन्न कर रही है। इस बाध्यता को समाप्त किया जाए व नागरिक को बिना कोई विकल्प चुने किसी भी भाषा में लिखने की  छूट दी जाए।       

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages