PMOPG/E/2026/0100328
संबंधित कार्यालय : प्रधान मंत्री
अक्सर देखा गया है कि चुनाव विजय प्रचार के पश्चात अनेक विजयी सांसदों का अपने क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद लगभग समाप्त हो जाता है। कई सांसद तो सार्वजनिक जीवन से ही अदृश्य हो जाते हैं। इस संवाद-शून्यता को दूर करने के लिए यह सुझाव है कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित 'मन की बात' की भाँति, सभी सांसदों के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों को संबोधित करते हुए त्रैमासिक आधार पर 10 से 12 मिनट का एक संदेश प्रसारित करना अनिवार्य किया जाए। इससे न केवल जनता से निरंतर संपर्क बना रहेगा, अपितु सांसद को भी अपने क्षेत्र की परिस्थितियों एवं जनमानस को समझने के लिए स्वयं को अद्यतन रखना होगा। यह प्रक्रिया उन्हें अधिक जवाबदेह बनाएगी और अंततोगत्वा उनकी अगली निर्वाचन-विजय में भी सहायक सिद्ध होगी।
विचारार्थ प्रस्तुत