अशोक गर्ग का चरित्र चित्रण

1 view
Skip to first unread message

ASHOK KUMAR Gupta

unread,
Jan 24, 2021, 5:38:27 AM1/24/21
to Kharagpuri

अशोक गर्ग का चरित्र चित्रण 

मैं कमज़ोर हूँ

मैं लड़ नहीं सकता
ख़ुद जीने के लिए मैं दूसरों को 
जाल में नहीं फँसा सकता

मैं कमज़ोर हूँ
लेकिन मुझे इतना नीचे गिरने में 
आती है शरम
कि कत्ल करूँ दूसरों का
ख़ुद जीने के लिए

मैं कमज़ोर हूँ
लेकिन मुझे इतना नीचे गिरने में
आती है शरम
कि दूसरों के शब्दों को कह सकूँ
अपने शब्दों की तरह

मैं कमज़ोर हूँ
हमेशा सम्भाल कर रखूंगा अपनी कमज़ोरी ।

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages