टकलों के सम्मान में अशोक गर्ग का उद्घोष
सर पर चिंता के बादल मडराने लगे ,
मेरे बाल झड़ झड़ के ज़मीन पर आने लगे !!
फ़िक्र इतनी हुई की , आँख भर आई ,
कल तक जो चिंता थी,आज चिता बनकर आई!!
सोचा ...
इस भरी जवानी में , टकले को लेकर कहा जाऊंगा,
हर जगह दर दर की ठोकर खाऊँगा!!!
इस समाज में गंजा होना , बडा अपमान है!
जिसके पास बाल हैं , उसी का सम्मान है!!!!
उम्मीद की किरण कही दिखाई नही देती,
गवर्नमेंट भी गंजो को, कोई रियायत नही देती!!
सोचा,क्यों न मंगू सरकार से अपना अधिकार,
अब मुझे गंजा बनकर जीना , नही स्वीकार!!
हमारे देश में तो , टकलों का बड़ा सम्मान हे,
१ से लेकर २००० तक के नोट पर टकला बापू ही विराजमान हे !!
गंजो के जीवन के लिए, तन मन धन लगाऊंगा,
गंजो के संरक्षण के लिए, गंजा यूनियन बनाऊंगा !!
१ ऐसी यूनियन जहाँ , गंजो का सम्मान होगा,
खड्ग औ जुगरान जो बाल वाले हैं , उनका अपमान होगा!!!
टकले के सदुपयोग को दुनिया को बतलाना हे,
जहाँ जहाँ कम आएगा टकला , वह राह दिखलाना हे!!
टकले को टकला, कहने की हिम्मत किसी की न होगी,
टकले की तुलना सिर्फ़ चाँद से ही होगी!!!!!!!
टकले को चाँद सा चमकाना अत्यन्त जरुरी होगा,
टकला क्लीनिंग सेण्टर हर गली में कम्पलसरी होगा!!
जहाँ हर टकले को रियायत होगी , बाल वाले जुगरान औ खड्ग की शामत होगी!!
टकला रहेगा टकला, बाल वाले खड्ग औ जुगरान की पूरी हजामत होगी !!!!
मैं हर टकले को इलेक्शन में ,टिकट दिलवाऊंगा,
मैं नेता बनकर संसद में टकला अधिवेशन लाऊंगा !!
टकले की उन्नति, टकला अधिवेशन का नारा होगा!
टकला इस दुनिया में सबसे प्यारा होगा !!!
टकला अधिवेशन के बाद टकलों की आमदनी अकूत होगी !
टकलों को हर सामान पर ५० प्रतिशत की छूट होगी !!
टकलों के लिए गर्ल फ्रेंड बनाने में ५० परसेंट का आरक्षण होगा
महान अशोक गर्ग टकलों का राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा
महान अरबिंद कुमार टकलों के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमैन होगा
महान छर्रा टकलों का राष्ट्रीय चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर होगा
हर टाकीज थियेटर में हम टकलों को मुफ्त में फ़िल्म दिखायेंगे ,
टकलों के सम्मान के लिए, टकलागान बजायेंगे !!!!
टकला होना होगा , कार्य महान !!!
टकलों के लिए बजाओ , टकलागान टकलागान
टकलागान, टकलागान टकलागान टकलागान